spot_img

Madhubani News। Mithila Haat । देश-विदेश के उद्योगपतियों को मिथिला के आंगन में आने का हकार

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News। Mithila Haat । देश-विदेश के उद्योगपतियों को मिथिला के आंगन में आने का हकार देते हुए सांसद संजय झा ने कहा कि देश विदेश में रहने वाले मिथिला के उद्योगपति ही मिथिलांचल में उद्योग लगाकर मिथिला का विकास करेंगे। मिथिला स्वर्णिम समिट 2024 का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते सांसद संजय झा ने कहा कि गुजरात और पंजाब में उन्नति का कारण बनने वाले मिथिलांचल के उद्योगपतियों को मिथिला आना ही होगा। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Madhubani News। Mithila Haat । केन्या से लेकर देश के विभिन्न भागों से मिथिलांचल के उद्योगपति समिट में हुए शामिल

झंझारपुर प्रखंड के मिथिला हाट परिसर स्थित बैंक्विट हॉल में स्वर्णिम मिथिला समिट का आयोजन किया गया। समिट का उद्घाटन सांसद संजय झा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। केन्या से लेकर देश के विभिन्न भागों से मिथिलांचल के उद्योगपति समिट में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद श्री झा ने कहा कि देश विदेश में रहने वाले हमारे मिथिला के लोग ही मिथिलांचल में उद्योग लगा मिथिला का विकास करेंगे।

- Advertisement -

Madhubani News। Mithila Haat । मिथिला हाट आज एक उदाहरण है

गुजरात और पंजाब में उन्नति का कारण बननेवाले मिथिलांचल के उद्योगपतियों को मिथिला में ही सभी सुविधा उपलब्ध करायी जाय तो ये लोग ही मिथिला की उन्नति का सबसे महत्वपूर्ण कारण बनेंगे। मिथिला हाट आज एक उदाहरण है। स्वर्णिम मिथिला समिट कार्यक्रम में उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा के भी पहुंचने की संभावना बताई गई थी, मगर आचार संहिता के कारणों से वे समिट में नहीं पहुंच सके।

- Advertisement -

Madhubani News। Mithila Haat । संगठन में तत्काल पांच लोग शामिल

कार्यक्रम के आयोजक मोहन कुमार झा जो वर्तमान में बड़ोदरा में रहते हैं, उन्होंने बताया कि आज मिक्की का गठन किया गया जो एक गैर लाभकारी संगठन बना है। स्टार्टअप में मदद किया जाएगा। इस संगठन में तत्काल पांच लोगों को शामिल किया गया है। जिसमें डॉक्टर रवि, सोनम मिश्रा, अनिल कुमार झा, मोहन कुमार झा एवं एमके ठाकुर शामिल है। आने वाले समय में मिक्की एक बड़े संगठन के रूप में काम करेगी। जल्द ही इसके संयोजक और अध्यक्ष बनाए जाएंगे। एईओएन मार्केट रिसर्च के संस्थापक निदेशक अनिल झा ने पंडोल के कनकधारा मिनरल वाटर यूनिट के साथ मुजफ्फरपुर के लीची के फूड प्रोसेसिंग में निवेश करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि एमओयू पर अंतिम निर्णय लिया जा चुका है। स्किल यूनिवर्सिटी के तहत बिहार में 11 कॉलेज के निदेशक डॉ रवि की फोकस स्किल डेवलपमेंट पर है। उन्होंने कहा कि इसके डेवलपमेंट के लिए वह और ज्यादा सुविधा स्थानीय स्तर में शुरू कर रहे हैं। जिससे यहां पर सिर्फ पढ़े-लिखे की फौज खड़ी नहीं हो, बल्कि जरूरतमंद जॉब के लिए लोगों की उपलब्धता हो। फैब फाइव नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के सह संस्थापक एवं सीईओ अनिल कुमार झा बिहार और मिथिला क्षेत्र में इंटरनेट की सुविधा को और अधिक बढ़ने और घर तक पहुंचाने के लिए मिथिलांचल में बड़ा निवेश करने की बात कही है।

Madhubani News। Mithila Haat । मिथिलांचल में डाटा सेंटर खोलने पर भी विमर्श

मिथिलांचल में एक डाटा सेंटर खोला जाए इस पर गंभीर मनन किया गया, ताकि डाटा सेंटर में बिहार और मिथिला के लोगों को संपूर्ण डाटा मिले और कॉल सेंटर में लोगों को रोजगार भी मिले। सुलभ इंटरनेशनल की उपाध्यक्ष सोनम मिश्रा, अश्विनी झा, प्रकाश झा, उद्योगपति लक्ष्मी पासवान, रेणु पासवान सहित अन्य लोग अलग-अलग तरीके से समिट में निवेश की संभावनाओं पर विचार किया और मिक्की के गठन के बाद अगले स्टेप को निर्णायक रूप में ले जाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन श्वेता सुरभि एवं पालन झा कर रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: SC ने कर दिया इनकार, अब कहां से मिलेगा न्याय?न्याय की लड़ाई अब यहां टिकी

Bihar Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को#BiharEncounter,#BhojpurNews,#SupremeCourt

लास्ट चांस! MMHAPU में PG-MBA एडमिशन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई!

Bihar MMHAPU Admission: पटना के मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU) में PG और MBA समेत सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम द#BiharNews,#MMHAPUAdmission,#PatnaUniversity

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, ‘पांडव सेना’ और पत्नी की वीडियो!

Bihar STF: बिहार STF ने पटना के टॉप वांछित अपराधी और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।#BiharSTF,#SanjaySinghArrest,#PatnaCrime

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ी बस: 4 जिंदगियां खत्म, 20 घायल, मचा हाहाकार!

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ स#MathuraAccident,#YamunaExpressway,#RoadSafety