back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

KK Pathak News |…क्या चीज़ हो तुम खुद तुम्हें मालूम नहीं है…मसीहा@कड़क@केके पाठक@सैल्यूट

संगत करिए संत की धोखा कभी ना खाए | मूर्ख से बचना सदा ना नाव किनारा पाए | ना नाव किनारा पाए | काम सब उल्टे मिलते | ऊसर भूमि में फूल कभी भी तो ना खिलते | भले बुरे का ज्ञान | जान पग आगे धरिए | पाएगा सदा आनंद संत की संगत करिए...| यह इस वजह से | आज के शान-ओ-शौकत की जिंदगी में | बैंकों से लेकर आलमारी | तकिए के नीचे | पैसों के अंबार पर सोते नेता से लेकर अफसर तक के बीच | एक अधिकारी | अगर आपको संत सरीखे मिल जाए | तो क्या कहनें...| सचमुच हैरान करने वाला है | जहां, खबर केके पाठक से जुड़ा है...| आज भी बिहार में फिलहाल ऐसे अधिकारी हैं, जिनकी शालीनता, जिनकी जरूरत इतनी कम है| सोच ऐसी, माहौल ही शिक्षित हो उठे...| व्यवस्था ही पढ़-लिखकर अपने पैरों पर संबल बन जाए | क-ख-ग स्लैट की काली स्याही पर सफेदी से लिखी गई कोई शब्द भर ना रहे | वह ऐसा आकार ले, पूरे परिवेश ईमानदार, शैक्षणिक परिवेश में बंध जाए...| सैल्यूट है आपको के के पाठक...|

spot_img
- Advertisement - Advertisement

KK Pathak News |… क्या चीज़ हो तुम खुद तुम्हें मालूम नहीं है… मसीहा@ केके पाठक@सैल्यूट है आपको और आपकी शान में शुरूआत एक गीत से…तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है क्या चीज़ हो तुम खुद तुम्हें मालूम नहीं है…जब सीएम नीतीश कुमार ने सदन में कहा था, केके पाठक ईमानदार व्यक्ति के धनी हैं। ईमानदार, कर्त्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं, तो आधा बिहार भी शायद इस बात को माना हो या नहीं, पता नहीं, लेकिन, आज बिहार को ऐसे अफसर पर गर्व है।

- Advertisement -


- Advertisement -

KK Pathak News | बिहार को गर्व है

होनी भी चाहिए। होगा भी क्यों ना…एकदम संत अधिकारी मिल जाए। जो सिर्फ सिस्टम को पटरी पर दौड़ाने की सोचे तो यह बात तो समझ में आती है, लेकिन खुद के जीवन में ईमानदार पत्ते ही सहेज कर रखे, यह देखकर ऐसे अफसर को सैल्यूट करने को हाथ स्वत: उठ खड़े होते हैं जहां आज केके पाठक की सार्वजनिक होती संपत्ति ने पूरे बिहार समेत देश के अधिकारियों की आंखें खोल दी है…

- Advertisement -


KK Pathak News | सरकार के सभी आला अधिकारियों ने अपनी संपत्ति की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक कर दी

बिहार सरकार के सभी आला अधिकारियों ने अपनी संपत्ति की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक कर दी। इसमें मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, डीजीपी आरएस भट्टी,अपर पुलिस महानिदेशक जीएस गंगवार समेत बड़े अधिकारी शामिल हैं। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य मंत्रियों ने अपनी-अपनी संपत्ति की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Nuclear Power Plant: बिहार न्यूक्लियर पावर प्लांट से बिहार में बिजली संकट होगा दूर? इन दो जिलों में लग सकता है परमाणु ऊर्जा संयंत्र


KK Pathak News | फ्लैट से लेकर कैश और पिस्टल भी

मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा के तीन बैंक खातों में करीब 19 लाख रुपए जमा है।पिछले साल 24 लाख रुपये जमा था। वहीं लखनऊ के गोमती नगर में दो फ्लैट हैं, जिसकी कीमत 1 करोड़ 7 लख रुपये के करीब है। आईपीएस अधिकारी डॉ.एस. सिद्धार्थ सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी और कैबिनेट डिपार्टमेंट के अपर मुख्य सचिव के पद पर हैं। इनके पास द्वारका (दिल्ली) में 25 लाख का फ्लैट है। 90 लाख का बैंक लोन भी है। बैंक खाते में 52.81 लाख है। शेयर में भी निवेश करते हैं। ये हथियार के भी शौकीन हैं। इनके पास एक पिस्टल और एक कैमरा है।


KK Pathak News | केके के पास ना गाड़ी न जेवर, कैश 15 हजार…मसीहा से कम नहीं है ये कड़क अफसर

मगर, हैरानी आकर ठहर जाती है शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक पर जहां उनकी भी संपत्ति विस्तृत तौर पर सार्वजनिक हो गई है। इसके अनुसार उनके पास न गाड़ी है और न ही गहना है। सार्वजनिक संपत्ति के अनुसार केके पाठक के पास 15 हजार कैश के अलावा बैंक के बचत खाता में करीब 9 लाख कैश जमा है। इसके अलावा पीपीएफ खाता में भी लगभग 56 लाख और जीपीएफ में 1.60 करोड़ रुपए जमा हैं। यह साफ दिखाता है, ऐसे अफसरों की देश को जरूरत है, जो मसीहा है…।


KK Pathak News | पत्नी के पास, खुद की नकदी

आर्थिक अपराधी इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान के पास ₹15000 नगद उनकी पत्नी के पास ₹50000 नगद है। उनकी पत्नी के नाम से लखनऊ के सुल्तानपुर में 315 वर्ग यार्ड का प्लॉट भी है, जिस पर डुप्लेक्स बना हुआ है। साथ ही पत्नी के पास 700 ग्राम सोने का गाना भी है और हीरे का एक झुमका भी है।


KK Pathak News | फेहरिस्त में डीजीपी आरएस भट्टी भी कमाल हैं, ना सोना ना चांदी…

बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी के पास भी सोना-चांदी नहीं है। हालांकि उनकी पत्नी के पास करीब 91 लाख रुपये के जेवरात है। आरएस भट्टी की ओर से सार्वजनिक किए गए आय-व्यय के व्यौरे के अनुसार उनके पास कैश के रूप में 45 हजार और पत्नी के पास 35 हजार रुपए है। आरएस भट्टी के बैंक खातों में 41.81 लाख रुपए जमा हैं, जबकि बांड्स और शेयर में करीब 54 करोड़ निवेश किए गए है। आरएस भट्टी के पास चंडीगढ़ में पांच सौ वर्ग गज का एक आवास भी है।

यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला


KK Pathak News | करोड़, फ्लैट, जमा राशि, म्युचुअल फंड

मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा के तीन बैंक खातों में करीब 19 लाख रुपये जमा है। पिछले साल 24 लख रुपये जमा था। वहीं लखनऊ के गोमती नगर में दो फ्लैट हैं, जिसकी कीमत 1 करोड़ 7 लख रुपये के करीब है। वहीं अपर पुलिस महानिदेशक जीएस गंगवार के बैंक खातों में करीब 1.5 करोड रुपये जमा है, जबकि म्युचुअल फंड में 71 लख रुपये का निवेश भी कर रखा है। लखनऊ और हरियाणा मैं फ्लैट भी है। विकास आयुक्त चेतन प्रसाद के पास ₹70000 नकद और विभिन्न बैंक खातों में ₹600000 जमा है, जो कि पत्नी के पास 60000 नकद और विभिन्न बैंक खातों में ₹900000 है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salim Khan News: एक्स बहू मलाइका अरोड़ा पहुंचीं अस्पताल, क्या दूर हुईं दूरियां?

Salim Khan News: बॉलीवुड के खान परिवार पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटा...

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ के बीच कड़ी टक्कर, जानें किसने कितनी कमाई की

Box Office Collection News: बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्मों 'अस्सी' और 'दो दीवाने...

Muzaffurpur News: गायघाट बागमती तटबंध पर गरमाया माहौल, अनशन पर बैठे लोगों के बीच पहुंचीं MLA कोमल सिंह, दिया समाधान का भरोसा

Gaighat News: क्या है पूरा मामला और क्यों अनशन पर हैं लोग?गायघाट विधानसभा क्षेत्र...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें