spot_img

Darbhanga News | Singhwara News | राजो के रामपट्टी में आग का तांडव, तीन घर राख, आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की जलकर मौत

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Singhwara News | राजो के रामपट्टी में आग का तांडव हुआ है। यहां बीती रात तीन घरों में आग लगने से सबकुछ राख हो गया है। वहीं छह मवेशियों की जलकर मौत हो गई है। राजो के रामपट्टी गांव में भीषण अगलगी की वारदात से पूरा गांव सन्न है। वहीं, तीन घरों के सारे सामान खाक हो गए। मौके पर दो भैंस समेत छह बकरियों की आग से झुलसकर मौत हो गई है। वहीं, घर में रखी बाइक समेत उपयोगी सामान स्वाहा हो गया। इस दौरान आग बुझाने के दौरान गृह स्वामी समेत कई लोग झुलस गए हैं। 

- Advertisement -

Darbhanga News | Singhwara News | भीषण अग्निकांड की वारदात, सबकुछ खाक, मवेशियों की चीखें दिल दहलाने वाली

बड़ी खबर सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के राजो पंचायत स्थित रामपट्टी गांव वार्ड 12 के महादलित टोला की है जहां बीती देर रात भीषण अग्निकांड की वारदात हुई है। इसमें तीन घर जलकर राख हो गए हैं। आग की तेज लपटों में घर के खूंटों में बंधे मूक मवेशियों की जानें चली गईं हैं। गृहस्वामी ने बताया कि तीन झुलसे भैंसों में में दो की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं बकरी भी आग की भेंट चढ़कर दम तोड़ दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  UP Ambedkar Nagar Accident दिल्ली से दरभंगा आ रही बस की ट्रक से टक्कर! हादसे में 4 बिहारियों की दर्दनाक मौत, कई जख्मी |गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव!

Darbhanga News | Singhwara News | बाइक, अनाज, कपड़ा, फर्नीचर कुछ भी नहीं बचा, कैश भी जलकर भस्म

हीरो डीलक्स बाइक सहित अनाज, कपड़ा, फर्निचर व नकद दस हजार राशि सहित सभी उपयोगी सामग्री धू धू कर जल कर राख हो गया। बीच बचाव के दौरान गृह स्वामी विशुनदेव राम गंभीर रूप से झुलस कर जख्मी हो गए। जिनका उपचार डीएमसीएच में किया रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News | Singhwara News | मुखिया प्रतिनिधि शहनवाज बाबर व पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने बताया

मुखिया प्रतिनिधि शहनवाज बाबर व पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने बताया है देर रात लगभग दो बजे विशुनदेव राम के घर में अचानक लगी आग की तेज लपट ने विकराल रूप ले लिया। स्व.मिथिलेश राम की पत्नी विधवा उषा देवी, रामवृक्ष राम के घर जल कर स्वाहा कर दिया।

Darbhanga News | Singhwara News | राज किशोर सहनी, शंभु सहनी, फगुनी राम, अखिलेश राम कहते हैं

आग लगने के कारणों का सही पता नहीं लग पा रहा। आग की लपट को देख स्थानीय ग्रामीण राज किशोर सहनी, शंभु सहनी, फगुनी राम, अखिलेश राम ने बताया कि नल जल की टंकी व पाइप के सहारे पानी का छिड़काव के साथ अपने घरों से बाल्टी में पानी से आग को नियंत्रित करने में का प्रयास किया गया। फिर भी देखते देखते दो भैंस व आधा दर्जन बकरी ने झुलस कर दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Darbhanga News | Singhwara News | पशु चिकित्सा अधिकारी शंभु प्रसाद भी पीड़ित के घर पहुंचे

इस बीच आग को काबू करने के दौरान कई लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए हैं, जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।इधर घायल गृहस्वामी ने बताया है कि अग्निकांड कांड में लगभग पांच लाख से अधिक की आर्थिक क्षति हुई है। मवेशी की मौत की सूचना पशु चिकित्सा अधिकारी शंभु प्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृत मवेशी का पोस्टमार्टम कर जांच प्रतिवेदन सौंपने की बात कही है।

Darbhanga News | Singhwara News | मुखिया रोकशाना खातून और उप प्रमुख साजिद मुजफ्फर बब्लू ने थामा हाथ

इधर, मुखिया रोकशाना खातून ने पांच हजार व उप प्रमुख साजिद मुजफ्फर बब्लू ने दो हजार आर्थिक सहयोग देकर सहायता का आश्वासन दिया है।अंचल कर्मचारी चंद्र कांत पासवान ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। मौके पर पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार यादव, ईरशाद आलम, कैसर खान ने घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को देकर सरकारी मुआवजा की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Bihar Land Fraud: जाले के आजाद अंसारी ने पुपरी थाने में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच लाख UPI #BiharLandFraud,#JaleNews,#PoliceComplaint

बिहार: नौवीं की किताबें नहीं मिलीं, छात्रों का आधा साल बर्बाद! बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? स्कूल बना रहे ब्रिज कोर्स

Bihar Class 9 Books: बिहार में नौवीं कक्षा के लाखों छात्रों को नए सिलेबस की सभी किताबें नहीं मिली हैं। आधा सत्र बीतने के बाद भी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें नदारद हैं, जिस #BiharNews,#CBSEBihar,#Class9Books

दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में बाजार से घर लौट रहे सिविल कोर्ट के क्लर्क विक्रम कुमार की अचानक गिरने से मौत हो गई। अविवाहित विक्रम अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और एक बह #DarbhangaNews,#BiharTragedy,#Laheriasarai

दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Bihar Elevated Road: दरभंगा में निर्माणाधीन बिहार एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। डीएम और एसएसपी #BiharNews,#DarbhangaPolice,#ElevatedRoad