back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Election Commission का BIG ACTION, 12 SP को पद से हटाया

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

Election Commission का BIG ACTION मंगलवार को देखने को मिला है जहां बिहार के दो जिलों के डीएम और एसपी को आयोग ने बदल दिया है और उनसे काम नहीं लेने का फिलहाल आदेश दिया है वहीं झारखंड के 12 SP को पद से हटा दिया है। इतना ही नहीं, Election Commission ने झारखंड में पुलिस पदाधिकारियों के रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए हैं। इधर, Election Commission ने बड़ा एक्शन लेते हुए झारखंड के बारह एसपी को पद से हटा दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप है।

- Advertisement -

Election Commission | मगर खबर की शुरूआत वहां से जहां झारखंड हाई कोर्ट में

मगर खबर की शुरूआत वहां से जहां झारखंड हाई कोर्ट में जेपीएससी के द्वितीय बैच की सेवा संपुष्टि के लिए शिवेंद्र कुमार की ओर से दाखिल रिट याचिका दायर पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जस्टिस एसएन पाठक की खंडपीठ ने झारखंड सरकार को आदेश दिया है कि शिवेंद्र की सेवा छह सप्ताह के अंदर संपुष्ट करते हुए उन्हें सभी तरह का लाभ प्रदान करें।

- Advertisement -

Election Commission | झारखंड पब्लिक सर्विस नियुक्ति की सीबीआई ने भी की थी जांच

शिवेंद्र ने अपनी याचिका में गुहार लगाई थी कि जेपीएससी द्वितीय बैच के सभी अधिका रियों की सेवा संपुष्ट हो गई है। लेकिन उनकी सेवा संपुष्ट नहीं की गई है। शिवेंद्र की नियुक्ति वर्ष 2008 में डीएसपी के पद पर हुई थी। शिवेंद्र का अधिवक्ता राधा कृष्ण गुप्ता और पिंकी साव ने पक्ष रखा। वर्ष 2008 में द्वितीय जेपीएससी परीक्षा पास कर शिवेंद्र डीएसपी बने थे। बाद में द्वितीय झारखंड पब्लिक सर्विस नियुक्ति को सीबीआई की ओर से जांच किया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bokaro Municipal Election 2026 की बजी रणभेरी: दूसरे रेंडमाइजेशन में 1110 कर्मियों की लगी ड्यूटी, जानें कैसे होगी पारदर्शी वोटिंग

Election Commission | देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग पर कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार से इन्हें हटाने का आदेश दिया है। चुनाव आयोग के द्वारा यह निर्णय गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा की गई लिखित शिकायत के बाद की गई है। देवघर एसपी को हटाए जाने का आदेश सरकार को भेज दिया गया है। साथ ही नये एसपी के लिए राज्य सरकार से पैनल मांगा है। नये एसपी पर निर्वाचन आयोग ही मुहर लगायेगा।

Election Commission | शिवदत्त शर्मा ने सांसद निशिकांत दुबे पर जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी

जानकारी के अनुसार, तीन मामलों में फरार चल रहे आरोपित शिवदत्त शर्मा ने 28 मार्च को सांसद निशिकांत दुबे पर जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग तक पहुंची थी कि एक फरार आरोपित कैसे थाना पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज करवा सकता है। एक दिव्यांग को भी जेल भेजने सहित कई अन्य आरोप देवघर एसपी पर हैं। इन शिकायतों को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने यह कदम उठाया है।

Election Commission | चार पुलिस पदाधिकारियों के रिक्त पदों को भरने का निर्देश

केन्द्रीय चुनाव आयोग ने झारखंड के चार पुलिस पदाधिकारियों के रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया है। इसके लेकर चुनाव आयोग ने पत्र भी जारी किया है। जारी पत्र में देवघर एसपी, रांची ग्रामीण एसपी, पलामू डीआईजी और दुमका आईजी को बदलने को कहा है। इनकी जगहाें पर कौन लाए जायेंगे उसके नाम भी मांगे हैं।

Election Commission | निर्वाचन आयोग ने कड़ा कदम उठाते हुए

तीन मामलों में फरार चल रहे आरोपित शिवदत्त शर्मा ने 28 मार्च को सांसद निशिकांत दुबे सहित नौ लोगों पर जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग तक पहुंची थी कि एक फरार आरोपित कैसे थाना पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज करा सकता है। एक दिव्यांग को भी जेल भेजने सहित कई अन्य आरोप देवघर एसपी पर हैं। इन शिकायतों को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने कड़ा कदम उठाते हुए देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को पद से हटा दिया। साथ अन्य खाली पर पर नियुक्ति के लिए पैनल मांगा है।

यह भी पढ़ें:  Bokaro Municipal Election 2026 की बजी रणभेरी: दूसरे रेंडमाइजेशन में 1110 कर्मियों की लगी ड्यूटी, जानें कैसे होगी पारदर्शी वोटिंग

Election Commission | लोकसभा चुनाव से पहले लगातार अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई

लोकसभा चुनाव से पहले लगातार अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में झारखंड में EC ने बड़ा एक्शन लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने देवघर SP अजीत पीटर डुंगडुंग को उनके पद से हटा दिया है। साथ ही रांची जिला के ग्रामीण एसपी पलामू के डीआइजी और दुमका के आइजी के रिक्त पदों को भरने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें:  Bokaro News: डिजिटल दुनिया का जाल-जाल में छिपे खतरों से आगाह छात्रों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों को साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग... जानिए सामूहिक जिम्मेदारी

Election Commission | 12 एसपी को उनके पद से हटा दिया

आयोग ने इन सभी पदों पर पदस्थापन के लिए राज्य सरकार को पैनल उपलब्ध कराने को कहा है। जानकारी के मुताबिक देवघर SP को हटाए जाने का आदेश सरकार को भेज दिया गया है। इसके अलावा भारतीय निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों के 8 DM के साथ झारखंड के देवघर सहित 12 एसपी को उनके पद से हटा दिया है।

Election Commission | दुमका के आईजी, पलामू डीआईजी, रांची ग्रामीण एसपी, देवघर एसपी के पदों को भरने का निर्देश

इसके साथ ही आयोग ने दुमका के आईजी, पलामू डीआईजी, रांची ग्रामीण एसपी, देवघर एसपी के पदों को भरने का निर्देश दिया है। इन पदों को भरने के लिए आयोग ने पैनल मांगा है। बता दें कि इन पदों को भरने के लिए राज्य सरकार से आयोग की तरफ से पैनल मांगा गया है। पैनल में भेजे जाने वाले नामों पर खाली हुए पदों पर निर्वाचन आयोग ही अपना अंतिम मुहर लगाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन: ‘लाफ्टर शेफ’ में साथ, घर पर क्या है तैयारी?

Karan Kundrra News: प्यार का महीना, मोहब्बत का त्योहार और सितारों की दुनिया में...

दिल्ली की बेटियों के लिए सरकारी योजना: लखपति बिटिया से सुनिश्चित होगा उज्ज्वल भविष्य

सरकारी योजना: दिल्ली सरकार ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा को सुरक्षित करने...

Jio 5G Plans: जियो के नए किफायती 5G प्रीपेड प्लान्स से बाजार में हलचल

Jio 5G Plans: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और इसी...

Madhubani News: दवा माफियाओं पर प्रशासन का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, कई दुकानों पर लटके ताले

Madhubani News: दवा माफियाओं पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', कई दुकानों पर लटके ताले,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें