spot_img

Bihar Politics | Lok Sabha elections 2024 | LJP(R) के 22 कद्दावर नेताओं का सामूहिक पार्टी से इस्तीफा, कहा-Chirag Paswan ने टिकट बेचा, अब उन्हें हराएंगें, PM Modi से बड़ी अपील

spot_img
- Advertisement -

Bihar Politics | Lok Sabha elections 2024 | LJP(R) के 22 कद्दावर नेताओं का एक साथ पार्टी से इस्तीफा का बड़ा भूचाल बुधवार को आया है जहां इन नेताओं ने प्रेस के सामने कहा, Chirag Paswan ने टिकट बेचा, अब उन्हें हराएंगें। साथ ही PM Modi से बड़ी अपील भी नेताओं ने की है जहां लोकसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है।

- Advertisement -

LJP(R) | चिराग के 22 नेताओं का एक साथ सामूहिक इस्तीफा

चिराग की पार्टी लोजपा (रामविलास) के 22 पदाधिकारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। इसमें राष्ट्रीय औऱ प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं। इन तमाम नेताओं ने बुधवार को साझा प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी ने पैसे लेकर उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसके खिलाफ वे पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

- Advertisement -

LJP(R) | संगठन सचिव रहे रविंद्र सिंह ने कहा कि

पार्टी के संगठन सचिव रहे रविंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी लोग चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान के समय से साथ हैं। लोजपा टूटने के बाद हम लोग उनके साथ रहे, लेकिन जहां भी टिकट दिया गया है वह सभी बाहरी लोगों को दिया गया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया गया है, इसलिए हम लोग पार्टी से त्यागपत्र दे रहा हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: Nitish Z+ सुरक्षा पर तेजस्वी के सवाल और बिफरे अशोक चौधरी, पढ़िए ...'घटिया मानसिकता'

LJP(R) | लोजपा (रामविलास) के जिन नेताओं ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दिया है उनमें

लोजपा (रामविलास) के जिन नेताओं ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दिया है उनमें पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष औऱ पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव औऱ पूर्व विधायक सतीश कुमार, पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री रवींद्र कुमार सिंह, पार्टी के प्रदेश मुख्य विस्तारक अजय कुशवाहा, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश महासचिव राजेश दांगी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार यादव, कला संस्कृति एवं क्रीड़ा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर प्रसाद यादव, प्रदेश प्रवक्ता प्रो। विनीत सिंह, प्रदेश सचिव रंजन पासवान, प्रदेश सचिव अवध बिहारी कुशवाहा, प्रदेश पदाधिकारी संजय लाल, विपिन पटेल,शंभू पहाड़िया, शैलेंद्र कुमार, अशोक मंडल, अजीत कुशवाहा, राज सिंह अभिनव पटेल ,सुरेंद्र सिंह, चितरंजन कुमार, रंजीत कुमार के नाम शामिल हैं।

LJP(R) | साझा प्रेस काफ्रेंस कर चिराग पासवान पर गंभीर आरोप

इन नेताओं ने साझा प्रेस काफ्रेंस कर चिराग पासवान पर गंभीर आरोप लगाये। लोजपा(रा) के नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को पांच सीटों पर लड़ने का मौका मिला। लेकिन सारे टिकट या तो परिवार में चले गये या फिर पैसे पर बिक गये।

LJP(R) | जहां-जहां लोजपा रामविलास का कैंडिडेट होगा उन सभी जगह पर जाकर जनता को बताएंगे

रविंद्र सिंह ने कहा कि साथ ही साथ जहां-जहां लोजपा रामविलास का कैंडिडेट होगा उन सभी जगह पर जाकर जनता को बताएंगे। और उनके कैंडिडेट को हराने का काम करेंगे। अजय कुशवाहा ने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विचार करना चाहिए। उनके पांच सीट में चार सीट वापस ले लेना चाहिए। रविंद्र सिंह ने कहा कि चिराग पासवान ‘बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट’ की बात करते हैं, लेकिन इस चुनाव में देखा जा रहा है कि ‘परिवार फर्स्ट और पैसा फर्स्ट’ इनका नारा हो गया है।

LJP(R) | 40 करोड़ रूपये तक में पार्टी का टिकट बेचा गया

नेताओं का कहना था कि 40 करोड़ रूपये तक में पार्टी का टिकट बेचा गया। एक भी कार्यकर्ता को पार्टी का टिकट नहीं दिया गया। वैशाली की सांसद वीणा देवी ने चिराग पासवान को बड़ा धोखा दिया था। वीणा देवी ने ही 2021 में लोजपा में टूट की रूपरेखा रची थी। लेकिन वीणा देवी से पैसे लेकर टिकट दे दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा ज्वैलर्स लूट में बड़ी कामयाबी, मधुबनी, बेगूसराय समेत उत्तरप्रदेश के 6 अपराधी गिरफ्तार... कबूलनामा, पढ़िए क्या मिला!

LJP(R) | 4नेताओं ने कहा कि पूरे बिहार में पार्टी में भगदड़ मची है

लोजपा(रा) से इस्तीफा देने वाले नेताओं ने कहा कि पूरे बिहार में पार्टी में भगदड़ मची है। अब कोई कार्यकर्ता इस पार्टी में नहीं रहना चाहता। ये तय हो चुका है कि पार्टी के लिए कितना भी खून पसीना बहा लिया जाये लेकिन लोकसभा या विधानसभा चुनाव में टिकट उसे ही मिलेगा जो पैसा देगा। ऐसी स्थिति में इस पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं रह जाता।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी स्कूल में प्रार्थना में खलल, स्कूल का प्लास्टर गिरा, गार्जियन आग बबूला, हंगामा और ताला!

स्कूल भवन सुरक्षा: बिहार के मधुबनी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।...

SDPO Benami Property: किशनगंज SDPO गौतम कुमार की बेनामी संपत्ति का नेपाल से नोएडा तक फैला साम्राज्य, आज EOU के सामने पेशी

SDPO Benami Property: बिहार पुलिस के एक आला अधिकारी की काली कमाई का कच्चा...

Gopalganj News: लव अफेयर से आग बबूला बाप ने रॉड-टेबल फैन से पीटकर बेटी को उतारा मौत के घाट!

ऑनर किलिंग: बिहार के गोपालगंज जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने आई...