back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Bihar Crime News । साइलेंसर वाली हत्या….दो गैस वेंडर गैस बांटने निकले, अपराधी पहुंचे, एक को मार दी गोली…मौत…दूसरे को भनक तक नहीं लगी…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Crime News । साइलेंसर वाली हत्या….दो गैस वेंडर गैस बांटने निकले, अपराधी पहुंचे, एक को मार दी गोली…मौत…दूसरे को भनक तक नहीं लगी…बड़ी खबर पटना से है जहां गुरुवार को दिनदहाड़ राधिका गैस गोदाम से सुबह गैस बांटने निकले गैस वेंडर रंजीत राम की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिस हथियार से गोली मारी गई उसपर साइलेंसर लगा था।

- Advertisement -


- Advertisement -

Bihar Crime News। यह शक पटना पुलिस को है जिसकी पड़ताल की जा रही है क्योंकि

यह शक पटना पुलिस को है जिसकी पड़ताल की जा रही है क्योंकि गोली चलने की आवाज वेंडर रंजीत के साथी तक को सुनाई नहीं दी। घटना कंकड़बाग थाना इलाके के एलआईजी पार्क के पास की है, जहां सीसीटीवी के सामने आने से पुलिस भी हैरत में है कि कैसे गोली मारी गई और गोली की आवाज तक साथ चल रहे साथी को नहीं हुई।

- Advertisement -


Bihar Crime News। एसएसपी स्वीटी शेहरावत ने बताया

घटनास्थल पर पहुंची एसएसपी स्वीटी शेहरावत ने बताया कि एक मोटरसायकिल पर सवार दो की संख्या में अपराधियों ने रंजीत राम को मारी गोली। वहीं, इस दौरान रंजीत के साथ मौजूद दूसरा वेंडर राहुल ने बताया कि अचानक से राहुल ठेला खींचते-खींचते नीचे लुढ़क गया। जब उसने उसे उठाने का प्रयास किया तो उसे गोली लगी थी। मगर, राहुल ने पुलिस के सामने हैरानी जताई कि उसने गोली चलने की आवाज तक नहीं सुनी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Nuclear Power Plant: बांका में परमाणु ऊर्जा संयंत्र की राह खुली? NPCIL सर्वे में शंभुगंज-भितरिया उपयुक्त


Bihar Crime News। मर्डर का सीसीटीवी फुटेज सामने है

पुलिस को शक है कि साइलेंसर लगी पिस्टल से गोली मारी गई है। इस मर्डर का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि वेंडर अपने एक साथी के साथ हाथ गाड़ी पर सिलेंडर लेकर जा रहा है। पीछे से एक बाइक पर दो लोग आते हैं। गाड़ी पर पीछे बैठा शख्स पास पहुंचते ही वेंडर को गोली मार देता है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ऑटो स्टैंड के पास किसी ने रंजीत से बिना पेपर के 5 सिलेंडर देने के लिए बोला था। उसके मना करने के बाद कल वो फिर से रंजीत को धमका रहे थे। हो सकता है उसी मामले को लेकर यह हत्या हुई है।


Bihar Crime News। सड़क पर लाश रखकर जमकर प्रदर्शन

इधर, हत्या के विरोय में परिजनों ने सड़क पर लाश रखकर जमकर प्रदर्शन किया। सभी प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने लोगों को शांत कराया। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिससे आगे की कार्रवाई हो सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holashtak 2026: जानें क्यों होलाष्टक में वर्जित होते हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा से ठीक आठ दिन पहले होलाष्टक का आरंभ...

T20 World Cup: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा, अंक बंटे

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का दिल एक बार फिर टूट गया, जब न्यूजीलैंड...

Madhubani News: हत्या के 3 मुजरिमों को Jhanjharpur Court ने सुनाई उम्रकैद की सजा, 25 हजार का जुर्माना भी लगा

Jhanjharpur court: अपराध की दुनिया का अंत अक्सर जेल की अंधेरी कोठरियों में ही...

Bokaro News: चुनाव का आखिरी किला! बैलेट बॉक्स की सुरक्षा पर महामंथन, 217 अधिकारियों को मिला कड़ा प्रशिक्षण

Bokaro News: लोकतंत्र का महापर्व केवल वोट डालने तक सीमित नहीं, असली परीक्षा तो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें