spot_img

Bihar Politics | यही है चुनावी Mathematics… JDU को बड़ा झटका, Maheshwar Hazari के बेटे Sunny Hazari ने थामा Congress का हाथ

कयास यही है कि सन्नी हजारी भी कांग्रेस की टिकट पर समस्तीपुर से लड़ेंगे यानि दो मंत्रियों का खानदारी परिवार, दोनों जदयू के। दोनों सरकार में। अलग-अलग एक ही अखाड़े में, समस्तीपुर की लड़ाई तो दिलचस्प होना ही है। भला, यही तो बिहार की मौजूदा पॉलिटिक्स की शक्ल और सूरत-ए-हाल है...फिर ...शांभवी चौधरी के साथ कहीं हो ना जाए दो-दो हाथ...हैं सन्नी हजारी भी तैयार...

spot_img
- Advertisement -

Bihar Politics | यही है चुनावी Mathematics…जहां लोकसभा चुनाव से पूर्व JDU को बड़ा झटका लगा है। सरकार के मंत्री Maheshwar Hazari के बेटे Sunny Hazari Congress में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को झटका ठीक यूं लगा जैसे, चिराग पासवान की पार्टी में संभावी चौधरी। यानि, समस्तीपुर लोकसभा की सीट दो परिवारों के बीच टकराव का बड़ा कुरूक्षेत्र बन सकता है जहां खबर यही है कि….

- Advertisement -

Bihar Politics। महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी लाख मना करने के बाद भी हाथ में

नीतीश मंत्रिमंडल सदस्य महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी ने शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। वहीं पटना के विक्रम से पूर्व भाजपा विधायक अनिल कुमार ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। महेश्वर हजारी महागठबंधन सरकार में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष थे। फिलहाल नीतीश सरकार में जनसंपर्क विभाग संभाल रहे हैं।

- Advertisement -

Bihar Politics। शांभवी चौधरी के साथ कहीं हो ना दो-दो हाथ

समस्तीपुर से एनडीए की तरफ से अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी उम्मीदवार हैं। शांभवी चौधरी को चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की तरफ से टिकट मिला है। शांभवी ने अब चुनाव प्रचार भी करना शुरू कर दिया है। कयास यही है कि सन्नी हजारी भी कांग्रेस की टिकट पर समस्तीपुर से लड़ेंगे यानि दो मंत्रियों का परिवार, दोनों जदयू के दोनों अलग-अलग एक ही अखाड़े में, लड़ाई तो दिलचस्प होना ही है। भला, यही तो बिहार की मौजूदा पॉलिटिक्स की शक्ल और सूरत-ए-हाल है…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: Nitish Z+ सुरक्षा पर तेजस्वी के सवाल और बिफरे अशोक चौधरी, पढ़िए ...'घटिया मानसिकता'

Bihar Politics। कांग्रेस को समस्तीपुर से जीत दिलाने का काम करेंगे

कांग्रेस में शामिल होने के बाद सन्नी हजारी ने कहा कि पिता की नाराजगी के बावजूद उन्होंने कांग्रेस जॉइन किया है। कांग्रेस पार्टी अगर भरोसा जताती है तो पार्टी को समस्तीपुर से जीत दिलाने का काम करेंगे। लोकसभा चुनाव के पहले यह समस्तीपुर में कांग्रेस के लिए बड़ी मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। समस्तीपुर संसदीय सीट इस बार कांग्रेस के खाते में हैं। महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर अब कांग्रेस किसे उम्मीदवार बनाएगी यह बड़ा सवाल बना हुआ है। फ़िलहाल कई नामों की चर्चा चल रही है। इस बीच सन्नी का कांग्रेस में शामिल होना एक बड़ा सियासी संकेत है।

Bihar Politics। समस्तीपुर दो खानदानों का बड़ा रणभूमि बनने के करीब, जहां, अगर कांग्रेस चाहेगी तो…

सन्नी ने कांग्रेस ज्वाइन किया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद सन्नी हजारी ने कहा कि पिता की नाराजगी के बावजूद उन्होंने जॉइन किया है। यानि तर्ज एक ही है जैसे अशोक चौधरी जदयू नेता हैं। बेटी ने चिराग पासवान की पार्टी का दामन थाम लिया। जदयू नेता हैं महेश्वर हजारी। इनके बेटे सन्नी हजारी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। समस्तीपुर में कांग्रेस से लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर सन्नी का नाम सबसे आगे चल रहा है। बिहार में महागठबंधन में अब तक 13 सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं हुए हैं। इनमें राजद और कांग्रेस दोनों के कोटे की सीटें शामिल हैं। तो क्या समस्तीपुर दो खानदानों का बड़ा रणभूमि बनेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Adiyogi Bihar: भागलपुर में बनेगा 112 फीट ऊंचा आदियोगी मंदिर, जानें क्या है ईशा फाउंडेशन का मेगा प्लान

Adiyogi Bihar: बिहार के भागलपुर में जल्द ही एक ऐसी आध्यात्मिक सौगात मिलने वाली...

Bihar Panchayat Elections में ‘Chip EVM’ का होगा इस्तेमाल, जानिए इसकी 5 बड़ी खासियतें और पूरी तैयारी

Bihar Panchayat Elections Chip EVM: बिहार पंचायत चुनाव में इस बार बड़ा बदलाव होने...

Bihar Weather Alert: बिहार में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है! जहां एक...

बिहार में सुबह-सुबह ATS और NIA की बड़ी रेड, पढ़िए बड़ी ख़बर

NIA Raid: बिहार के नालंदा में तड़के सुबह हुई एक ऐसी कार्रवाई, जिसने पूरे...