spot_img

Darbhanga News | Benipur News | बेनीपुर, बहेड़ा, बहेड़ी, अलीनगर, सकतपुर,बाजितपुर, नेहरा, मनीगाछी में Rural Intelligence System ऑन, यही है Active Mode का Secret Plan

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Benipur News | बेनीपुर, बहेड़ा, बहेड़ी, अलीनगर, सकतपुर,बाजितपुर, नेहरा, मनीगाछी में Rural Intelligence System ऑन, यही है Active Mode का Secret Plan जहां, बेनीपुर में आगामी लोकसभा चुनाव, चैती नवरात्रा, ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में अपराध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अपराध संगोष्ठी का अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने अधीनस्थ सभी थाना अध्यक्षों को दुर्गा पूजा सहित सभी पर्व एवं चुनाव को लेकर पूर्ण रूप से एक्टिव मोड में रहने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News। Benipur News। सोशल मीडिया पर निगहबानी पर जोर

उन्होंने इस दौरान गत मार्च माह में प्रतिवेदित कूल 120 मामले का गहन समीक्षा की और इसे त्वरित निष्पादन करने का निर्देश सभी थाना अध्यक्ष को दिया। डीएसपी श्री कुमार ने एक साथ कई पर्व होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण सक्रियता बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखते हुए सोशल मीडिया पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि आजकल असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से ही ज्यादा अफवाह फैलाने को तत्पर रहते हैं। इसकी कड़ी निगरानी के साथ-साथ त्वरित कार्रवाई का निर्देश सभी पुलिसकर्मियों को जारी किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime एक ही रात और नरौछ-बिहारी के 9 घरों में चोरों का तांडव ! लाखों का माल साफ, CCTV-DVR भी तोड़े!

Darbhanga News। Benipur News। नियमित थाना पर हाजिरी लगाएंगें ये, यही है आदेश

इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र से लेकर नगर परिषद क्षेत्र तक में असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध धारा 107 की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया एवं पूर्व से अपराधिक इतिहास वाले अपराध कर्मियों का तत्काल जमानत रद्दीकरण की करवाते हुए उन्हें नियमित थाना पर हाजिरी लगवाने का निर्देश दिया एवं गंभीर अपराध में सम्मिलित अपराधियों के विरुद्ध अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  UP Ambedkar Nagar Accident दिल्ली से दरभंगा आ रही बस की ट्रक से टक्कर! हादसे में 4 बिहारियों की दर्दनाक मौत, कई जख्मी |गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव!

Darbhanga News। Benipur News। सभी पुलिसकर्मियों को विशेष सक्रियता बढ़ाने का मिला एसडीपीओ से खास टास्क

साथ ही नियमित रात्रि गश्ती के साथ-साथ वाहन चेकिंग को तेज करने का निर्देश देते हुए अवैध शराब विक्रेता एवं पियक्कड़ों पर कड़ी निगाह रखने का निर्देश दिया और ग्रामीण क्षेत्रों में खुफिया तंत्र को मजबूत करने का सलाह देते हुए कहा कि ग्रामीण खुफिया तंत्र के बदौलत ही छोटे-मोटे अपराध पर काबू पाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने थाना अध्यक्षों के साथ-साथ सभी पुलिसकर्मियों को विशेष सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News खेत में जाने से रोका तो 12 साल के बच्चे ने पीया कीटनाशक | जाले में मचा हड़कंप!

Darbhanga News। Benipur News। इन्हें मिली जवाबदेही

साथ ही थाना स्तर पर लंबित मामलों का स्वयं की ओर से एवं अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारी के द्वारा जो महिनों से मामले को दबाए बैठे हुए हैं उन्हें अविलंब निष्पादित किया जाए। इस अवसर पर बहेड़ा सर्किल निरीक्षक राजकुमार मंडल, बहेड़ा थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी,बहेड़ी थाना अध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी,अलीनगर थाना अध्यक्ष विनय मिश्रा, मनीगाछी थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सकतपुर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ,नेहरा थाना अध्यक्ष राजकिशोर राय एवं बाजितपुर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Bihar Land Fraud: जाले के आजाद अंसारी ने पुपरी थाने में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच लाख UPI #BiharLandFraud,#JaleNews,#PoliceComplaint

बिहार: नौवीं की किताबें नहीं मिलीं, छात्रों का आधा साल बर्बाद! बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? स्कूल बना रहे ब्रिज कोर्स

Bihar Class 9 Books: बिहार में नौवीं कक्षा के लाखों छात्रों को नए सिलेबस की सभी किताबें नहीं मिली हैं। आधा सत्र बीतने के बाद भी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें नदारद हैं, जिस #BiharNews,#CBSEBihar,#Class9Books

दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में बाजार से घर लौट रहे सिविल कोर्ट के क्लर्क विक्रम कुमार की अचानक गिरने से मौत हो गई। अविवाहित विक्रम अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और एक बह #DarbhangaNews,#BiharTragedy,#Laheriasarai

दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Bihar Elevated Road: दरभंगा में निर्माणाधीन बिहार एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। डीएम और एसएसपी #BiharNews,#DarbhangaPolice,#ElevatedRoad