spot_img

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News | कुर्सी पर चस्पाया “दाग”,…8 समिति बोले-चला रहीं मनमर्जी, BDO Kishore Kumar बोले-करेंगे जांच, प्रमुख Anjani Bharti ने कहा-बेबुनियाद

जहां, एकबारगी कुशेश्वरस्थान पूर्वी की स्थानीय राजनीति हॉट हो गई है। प्रमुख Anjani Bharti के खिलाफ आठ पंचायत समिति सदस्य मुखर हैं। आवेदन BDO Kishore Kumar की टेबल पर है। देखना, दिलचस्प है, होता क्या है? कारण,प्रमुख Anjani Bharti साफ कहती हैं, राजनीति हो रही है। आरोप निराधार हैं। मगर, यहां तो माहौल 15 अप्रैल से और गरमाएगा। बेमियादी धरना पर बैठने जा रहे हैं असंतुष्ट पंचायत समिति सदस्य...तय है, Local Politics Hot है...

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News | कुर्सी पर चस्पाया “दाग” यह कहते आठ पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख की कुर्सी पर मनमर्जी करने की तोहमत लगा दी है। गेंद अब BDO Kishore Kumar के पाले में है। ग्यारह में से आठ सदस्यों के मुखर विरोध और पंद्रह अप्रैल से बेमियादी धरना के ऐलान, फिर सामूहिक इस्तीफे की धमकी से एकबारगी स्थानीय प्रखंड की राजनीति बिल्कुल हॉट हो गया है। मगर, इस गर्मी को उतारते  प्रमुख प्रमुख Anjani Bharti साफ शब्दों में कहती हैं, पूरा मामला बेबुनियाद है। लेकिन,BDO Kishore Kumar तो कराएंगें ही पूरी जांच…क्योंकि 15 अप्रैल से प्रखंड की गहमागहमी बढ़ने वाली हैं, जहां…

- Advertisement -

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News | इस समय कुशेश्वरस्थान प्रखंड की राजनीति का भोंपू कुछ और बखान कर रहा है

क्या होगा। लोग सवाल पूछ रहे। स्थानीय लोग सबकुछ जानते हैं। मगर, इस कुशेश्वरस्थान प्रखंड की राजनीति का भोंपू कुछ और बखान कर रहा है। क्या, प्रखंड प्रमुख अंजनी भारती की कुर्सी खतरे में है। ऐसा फिलहाल नहीं कहा जा सकता। कारण, जो आवेदन मुख्यालय को भेजे गए हैं उसमें अनियमितता, मनमानी का चस्पा है। अब, प्रमुख क्या करेंगी जहां कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के आठ पंचायत समिति सदस्य सामूहिक इस्तीफा देने की धमकी दे रहे। अगर, ऐसा हुआ? बात निकलेगी तो दूर तलक जाएंगीं।

- Advertisement -

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News | आवेदन में पूरी फेहरिस्त है जो बीडीओ साहेब की टेबल पर है…अब आगे?

हालांकि, बीडीओ किशोर कुमार ने सभी आठ समिति सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन ले लिए हैं। इसमें, प्रखंड प्रमुख अंजनी भारती की मनमानी की पूरी फेहरिस्त है। नाराज चल रहे कुल ग्यारह पंचायत समिति सदस्यों में आठ समिति सदस्यों ने प्रमुख की कुंडली खंगाल दी है। मोर्चा ऐसा खोल दिया कि शनिवार को पूरा प्रखंड परिसर गरमा गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News खेत में जाने से रोका तो 12 साल के बच्चे ने पीया कीटनाशक | जाले में मचा हड़कंप!

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News | नाराज सदस्यों ने प्रमुख पर गंभीर दाग थोपे। वह भी लिखित में।

पंचायत समिति के नाराज सदस्यों ने प्रमुख पर गंभीर दाग थोपे। वह भी लिखित में। आरोप यह, प्रमुख कभी प्रखंड मुख्यालय कार्यालय आती ही नहीं है। अपने घर से कार्यालय चलाती हैं। घर बैठे ही योजनाओं का चयन कर रहीं। इसमें किसी सदस्यों से सहमति तक नहीं ली जा रही। किस योजना का चयन करना है किसे नहीं। चर्चा ही नहीं होती।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Child Help Desk दरभंगा में बच्चों के लिए बड़ा फैसला! अब हर थाने में मिलेगा 'चाइल्ड हेल्प डेस्क', ऐसे मिलेगी मदद

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News | उल्लंघन है

वहीं, प्रमुख पंचायत समिति की विशेष बैठक में पूर्व की योजना को निरस्त किए बगैर लूट खसौट को बढ़ावा दे रही। सीधा, पंचायत राज अधिनियम 2006 की धारा 46 एवं 47 का  उल्लंघन कर रही हैं। इतना ही नहीं, पंचायत समिति की विशेष बैठक में सदस्यों की बहुमत से प्रस्ताव पारित किए बिना पूर्व की योजनाओं को निरस्त कर रहीं। मनमानी तरीके से योजना चालू कर रहीं हैं।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News | ये पक्षपात है…एक खुद, दूसरा करीबी…चलकर देखिए केवटगामा, दक्षिणी पंचायत

विरोध में सदस्यों ने मोर्चा खोलते कहा कि इनका रवैया पूरी तरह पक्षपात से ग्रस्त है। उदाहरण देखनी हो तो केवटगामा और कुशेश्वरस्थान दक्षिणी पंचायत में जाकर देखिए। यहां लगभग पचास लाख की योजना पारित कर दिया गया है। इसमें दक्षिणी प्रमुख के खुद का पंचायत है। केवटगामा प्रमुख के करीबी का है।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News | अगर निवेदन को अस्वीकार किया तो…

इस दौरान लिखित आवेदन में 8 पंचायत समिति सदस्य ने बीडीओ को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच करने की गुजारिश की है। साथ ही समिति ने कहा कि अगर हम सदस्यों के निवेदन को स्वीकार नही किया गया तो…

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News | अब यह बर्दाश्त से बाहर है,दें देंगे सामूहिक इस्तीफा, मगर 15 अप्रैल के बाद…

बीडीओ को आवेदन में नाराज सदस्यों ने दो टूक कहा है। अब यह बर्दाश्त से बाहर है। अगर, समय रहते इसकी जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो हम सभी 15 अप्रैल से बेमियादी धरना पर बैठ जाएंगें। अगर इससे भी बात नहीं बनेंगी। मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो अगला कदम हमलोगों का यह होगा। हमलोग सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime एक ही रात और नरौछ-बिहारी के 9 घरों में चोरों का तांडव ! लाखों का माल साफ, CCTV-DVR भी तोड़े!

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News | ये हैं मुखर

आवेदन देने वालों में सुघराईन पंचायत के उमेश प्रसाद मतवाला और सुधीर कुमार, इटहर पंचायत की सीमा कुमारी, तिलकेश्वर के रामबचन हजारी, महिसौत की शोभा देवी, तिलकेश्वर के बिजल पासवान, उजुआ के उषा देवी और भिंडुआ पंचायत की इसरतजहां शामिल थी।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News | सब कुछ गलत, प्रमुख अंजनी भारती कहती हैं…बिल्कुल निराधार, मगर फैसला करेंगे बीडीओ किशोर कुमार…

इधर, प्रमुख अंजनी भारती कहती हैं। सबकुछ गलत। सभी आरोप बिल्कुल निराधार। राजनीतिक से प्रेरित है। पंचायती राज अधिनियम के सभी धारा का पूरा ध्यान रखा गया है। पिछले दो वित्तीय वर्ष में प्राप्त राशि से पूर्व प्रमुख की ओर से समानुपातिक व्यवस्था का ख्याल नहीं रखा गया था। समीक्षा के बाद ही जिन पंचायतों में राशि नहीं दी गई थी, वहां वर्तमान में योजना का क्रियान्वयन हो रहा है। वहीं, बीडीओ किशोर कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांचोपरांत अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Bihar Land Fraud: जाले के आजाद अंसारी ने पुपरी थाने में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच लाख UPI #BiharLandFraud,#JaleNews,#PoliceComplaint

बिहार: नौवीं की किताबें नहीं मिलीं, छात्रों का आधा साल बर्बाद! बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? स्कूल बना रहे ब्रिज कोर्स

Bihar Class 9 Books: बिहार में नौवीं कक्षा के लाखों छात्रों को नए सिलेबस की सभी किताबें नहीं मिली हैं। आधा सत्र बीतने के बाद भी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें नदारद हैं, जिस #BiharNews,#CBSEBihar,#Class9Books

दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में बाजार से घर लौट रहे सिविल कोर्ट के क्लर्क विक्रम कुमार की अचानक गिरने से मौत हो गई। अविवाहित विक्रम अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और एक बह #DarbhangaNews,#BiharTragedy,#Laheriasarai

दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Bihar Elevated Road: दरभंगा में निर्माणाधीन बिहार एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। डीएम और एसएसपी #BiharNews,#DarbhangaPolice,#ElevatedRoad