spot_img

Darbhanga News| तालाब बचाओ अभियान का जल जन के नाम Manifesto, India-Nepal में नदियों, झीलों, जंगलों, वन्यजीवों के संरक्षण का मांगा जवाब, जारी किया पत्र, पढ़िए, पूछिए, जाग जाइए

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| तालाब बचाओ अभियान का जल जन के नाम Manifesto आज जारी हो गया। India-Nepal में नदियों, झीलों, जंगलों, वन्यजीवों के संरक्षण का अभियान से जुड़े विशिष्टों ने जवाब मांगा। साथ ही, पत्र जारी करते आम लोगों से अपील की, इसे पढ़िए, पूछिए, जाग जाइए जहां लोक सभा चुनाव-2024 के लिए जल जन घोषणा पत्र में पंद्रह मांगें शामिल हैं। यह मांगें, हमारी विरासत, हमारी संस्कृति, हमारे धरोहर को पूजित भी करेंगे, विकसित भी। संरक्षित भी करेंगे। पुष्पित भी जहां…

- Advertisement -

Darbhanga News| प्रो. विद्यानाथ झा की अगुवाई में घोषणा पत्र तैयार, चिंतन जरूरी

तालाब बचाओ अभियान और भारत-नेपाल कमला मैत्री मंच, दरभंगा के संयुक्त तत्वाधान में एक बैठक आयोजन मैथिली साहित्य परिषद् के प्रांगन में प्रो. विद्या नाथ झा की अध्यक्ष ता की गयी| इस बैठक में में पंद्रह बिंदुओं का एक जल जन घोषणा पत्र-2024 तैयार किया गया| इस घोषण पत्र के आधार बिंदु जिसपर आम लोगों को चिंतन करना है, उसपर अमल करना है जहां…

- Advertisement -

Darbhanga News| ये है मांगें, जरूरत है, IITs पर जोर

पहला, संविधान की धारा 51-जी के अनुसार सभी नदियों, झीलों, जंगलों व वन्यजीवों का संरक्षण सुनिश्चित हो| दूसरा, खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पालन जल सुरक्षा अधिनियम द्वारा ही संभव है | इसीलिए जल सुरक्षा अधिनियम बनाने को प्राथमिकता दी जाय | तीसरा, नदी की भू-सांस्कृतिक विविधता की सम्मान हो और नदियों को जीवित इकाई की कानूनी दर्जा मिले | चौथा, जिस तरह गंगा रिवर बेसिन मैनेजमेंट के लिए “कॉन्सोर्टियम ऑफ़ 7 इंडियन इंस्टिट्यूटस ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IITs)” का गठन किया गया।

- Advertisement -

Darbhanga News| कमला बलान, कोसी, बागमती, गंडक, बूढी गंडक पर बांध, उसकी परियोजना, संपूर्ण “कॉन्सोर्टियम”

इसी तरह से कमला बलान, कोसी और बागमती, गंडक, बूढी गंडक आदि के बांध परियोजनाओं का सोशल और तकनिकी ऑडिट के लिए भी एक “कॉन्सोर्टियम” का गठन किया जाय | पांचवां, राज्य के सभी राजस्व गाँवों के सार्वजानिक जलाशयों का विवरण/डाटा तैयार हो जिसे प्रखंड, जिला और राज्य के जल-पोर्टल पर लोड किया जाय | साथ ही, राज्य, जिला और प्रखंड स्तर पर ‘जल शिकायत’ की त्वरित  सुनवाई और समाधान के लिए इमेल आईडी, व्हाट्सएप नंबर और मोबाइल नंबर हो|

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

Darbhanga News| राजनीतिक मुद्दा बनाना ही मकसद

बैठक में निर्णय लिया गया कि दरभंगा स्थित विभिन्न राजनितिक दलों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी से मिलकर अनुरोध की जाय कि वे अपने-अपने दल के कार्यकर्त्ता और उम्मीदवार से जल जन घोषणा के विषय पर और जल संकट के सवाल पर चुनावी सभा में जनता को संबोधन करें ताकि यह एक राजनीतिक मुद्दा बन सके |

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

Darbhanga News| 9 अप्रैल को पटना में होगा जुटान, ये होगा काम

उमेश रॉय और अजित कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 9 अप्रैल को पटना में सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से मिलकर इस जल जन घोषणा पत्र को अपने चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए अनुरोध करेंगे | साथ ही अपने जन संवाद और चुनावी सभा में जल संकट को दूर करने के लिए अपने कार्यक्रम के बारे चुनावी सभा को संबोधित करें |

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

Darbhanga News| जल संकट का समाधान, पूछें सवाल

प्रो. विद्या नाथ झा, प्रो. प्रेम मोहन मिश्र, प्रो. शारदा नंद चौधरी, डॉ. अवनींद्र कुमार झा, डॉ.आरबी खेतान, डॉ. अशोक कुमार सिंह, कमलेश झा एवं इंदिरा कुमारी ने दरभंगा और मिथिला के लोगों से विशेष अनुरोध किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लोक सभा उम्मीदवार से तालाब और नदी की सुरक्षा एवं जल संकट के समाधान के विषय पर सवाल करें, उनके योजना के बारे में जानकारी लें|

Darbhanga News| डीएम राजीव रौशन को साधुवाद

मो. तसिम नवाब ने मोईन पोखर, कन्हैया लाल महतो ने अभंडा पोखर,  मनोज कुमार साह ने गामी पोखर, जय शंकर प्रसाद गुप्ता ने राय जी पोखर के अतिक्रम और पर्शास्निक कारवाई के बारे में जानकारी दी| बैठक में सभी लोगों ने एकमत से जिला पदाधिकारी राजीव रौशन के सार्वजानिक जमीन के जमाबंदी रद्द करने एवं दोषी सरकारी पदाधिकारी व कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई के आदेश का स्वागत करते हर आभार प्रकट किये| बैठक की समाप्ति नारायण जी चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ|

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch