spot_img

Darbhanga News | Singhwara News | सिंहवाड़ा में यूं मनेंगे सभी पर्व, थानाध्यक्ष Manoj Kumar की Guidelines Fixed

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Singhwara News | सिंहवाड़ा में यूं मनेंगे आगामी सभी पर्व। थानाध्यक्ष Manoj Kumar ने Guidelines Fixed कर दी है जहां चैती दुर्गा व रामनवमी महोत्सव के साथ ईद के लिए सरकारी गाइड लाइन पालन करना सबके लिए अनिवार्य कर दिया गया है। यही शांति समिति की बैठक का फैसला भी है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Singhwara News | सिंहवाड़ा थाना परिसर पर शांति समिति की बैठक, आदर्श आचार संहिता के बीच पर्व

सिंहवाड़ा में चैती दुर्गा पूजनोत्सव व रामनवी महोत्सव व ईद पर्व सामाजिक सदभाव के साथ मनाने की अपील के साथ सोमवार को सिंहवाड़ा थाना परिसर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा लोक सभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के बीच पर्व त्योहार है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Singhwara News | डीजे साउंड सिस्टम पर प्रतिबंध, लेनी होगी अनुमति

कानून में विश्वास रखने वाले सभी लोग सरकारी गाइड लाइन के नियमों का पालन सुनिश्चित करें। डीजे साउंड सिस्टम पर प्रतिबंध रहने के साथ ध्वनि विस्तारक यंत्र व रामनवमी जुलूस के लिए एसडीएम स्तर से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। धार्मिक व राजनितिक झांकी नहीं निकाला जाएगा। अपने अपने पंचायत, गांव व इलाके की गरिमा को कायम रखने को लेकर सभी लोग मिल जुल कर पर्व मनाएं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News | Singhwara News | सूचना तंत्र पर जोर, सोशल मीडिया पर रहेगी खासी नजर

कलश शोभा यात्रा के साथ सभी कार्यक्रम होंगे विशेष निगरानी में जहां विशेष निगरानी के बीच पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति होगी। थानाध्यक्ष ने सभी चौकीदार से कहा है कि सूचना तंत्र को मजबूत रखने के बीच किसी भी तरह की घटना की जानकारी अविलंब प्रशासन को देने की बात कही है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले पर प्रशासनिक नजर के साथ कार्रवाई होगी। लोक सभा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Darbhanga News | Singhwara News | मनचलों की खैर नहीं, सिमरी में भी शांति समिति की बैठक

असमाजिक तत्व व मनचलों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।मौके पर मुख्य पार्षद सुनील भारती,व प्रेम भगत,उप मुख्य पार्षद अवधेश साह, मुखिया रमेश भगत, सरपंच बिनोद साह, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष शंभु ठाकुर, आबीद हुसैन, इजहार अहमद मुन्ना ने अपना सुझाव रखा। इधर, सिमरी थाना परिसर पर थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Bihar Land Fraud: जाले के आजाद अंसारी ने पुपरी थाने में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच लाख UPI #BiharLandFraud,#JaleNews,#PoliceComplaint

बिहार: नौवीं की किताबें नहीं मिलीं, छात्रों का आधा साल बर्बाद! बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? स्कूल बना रहे ब्रिज कोर्स

Bihar Class 9 Books: बिहार में नौवीं कक्षा के लाखों छात्रों को नए सिलेबस की सभी किताबें नहीं मिली हैं। आधा सत्र बीतने के बाद भी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें नदारद हैं, जिस #BiharNews,#CBSEBihar,#Class9Books

दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में बाजार से घर लौट रहे सिविल कोर्ट के क्लर्क विक्रम कुमार की अचानक गिरने से मौत हो गई। अविवाहित विक्रम अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और एक बह #DarbhangaNews,#BiharTragedy,#Laheriasarai

दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Bihar Elevated Road: दरभंगा में निर्माणाधीन बिहार एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। डीएम और एसएसपी #BiharNews,#DarbhangaPolice,#ElevatedRoad