back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Muzaffarpur News | दरिंदा बाप… डेढ़ साल की बेटी की जमींन पर पटक हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Muzaffarpur का दरिंदा बाप राजेश कुमार…डेढ़ साल की बेटी नैनसी पर ही उतार दिया घरेलू विवाद का गुस्सा। जमींन पर पटक कर मार डाला। पत्नी नंदनी देवी के बयान पर पुलिस तहकीकात में जुटी है जहां, यह कोई नई बात मुजफ्फरपुर के लिए नहीं है। इससे पहले भी,औराई के सरहंचिया पंचायत के मधुवन प्रताप गांव में सुबह सुबह रामप्रीत सहनी ने मना करने के बाद भी नकुल सहनी के घर पूजा हाेता देख गुस्से में जाकर नकुल की बच्ची की जमीन पर पटक-पटककर जान ले ली थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher Recruitment: बिहार में शिक्षकों के 45 हजार से अधिक पदों पर बंपर बहाली, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान!

Muzaffarpur News | कुढ़नी के दर्जिया गांव में बाप निकला दरिंदा, गुस्सा उतारा नन्ही जान पर 

बताया जाता है कि उस दौरान पूजा स्थल पर नकुल की पुत्री ज्योति खड़ी थी, जिसे रामप्रीत ने दोनों हाथों से उठा कर जमीन पर पटकना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। ताजा मामला, कुढ़नी थाना क्षेत्र के दर्जिया गांव का है जहां एक डेढ़ साल की बच्ची नैनसी कुमारी की उसके पिता राजेश कुमार साह ने जमीन पर पटक कर हत्या कर है। आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

Muzaffarpur News | एक सप्ताह पहले ही लौटा था घर काल बनकर

जानकारी के अनुसार, राजेश अपने गांव में नहीं रहता है। वह कहीं और किसी प्रदेश में मजदूरी करता है जहां से वह पिछले एक सप्ताह पहले की घर लौटा था। इसी दौरान राजेश की अपनी पत्नी नंदनी देवी से बीती रात कुछ घरेलू विवाद को लेकर पंगा हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर राजेश ने अपनी डेढ़ साल की बेटी नैनसी को उठाकर पटक दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Assembly News: विधानसभा में 50 MLA ने रचा इतिहास, एक साथ उठाई यह बड़ी मांग... पढ़िए collective political will में विधायकों की एकजुटता और शिक्षा का सवाल

Muzaffarpur News | पुलिस कर रही हर एंगिल से तहकीकात

वहीं, थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है। दोनों दंपती से पूछताछ की जा रही है। पत्नी नंदनी के बयान पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लिखित शिकायत अभी तक नहीं दिया गया है। तहकीकात जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JPSC Civil Services Exam: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, उम्र सीमा में 4 साल की छूट

JPSC Civil Services Exam: झारखंड में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों...

Royal Enfield 350: अब सिर्फ स्टाइल नहीं, रोजमर्रा की जरूरत भी!

Royal Enfield 350: भारतीय युवाओं के बीच रॉयल एनफील्ड बाइक्स का क्रेज किसी से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें