spot_img

Darbhanga News | Singhwara News | सिमरी में BA की छात्रा की मौत, मिट्टी लेने गई, जेसीबी के गड्ढे में फिसली, बसही चोर में डूबने से मौत, 21 अप्रैल को होनी थी शादी…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Singhwara News | सिंहवाड़ा के सिमरी से एक हदयविदारक वारदात की खबर आई है जहां BA की छात्रा की डूबकर बसही चोर में मौत हो गई है। हद यह, छात्रा की 21 अप्रैल को शादी होने वाली थी लेकिन सिमरी में स्नातक छात्रा की बसही चौर की पानी में डूबने से मौत के बाद से पूरा इलाका सन्न है। छात्रा के घर जहां शहनाई बजने की तैयारी हो रही थी वहां लाश पहुंचने से कोहराम मचा है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Singhwara News |जेसीबी से खोदे गए गड्ढे के पानी में चल बसी चंदा,

सिंहवाड़ा केसिमरी थाना क्षेत्र रामचेला टोला स्थित वार्ड तीन निवासी विनोद सहनी की पुत्री चंदा कुमारी (20) की मौत स्थानीय बसही चौर में जेसीबी से खोदे गये गड्ढे के पानी में डूबने से मंगलवार की शाम हो गई। संध्या पांच बजे गेंहूं काट रहे ग्रामीणों ने युवती के उपलाते शव को देखकर हो‌ हल्ला किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime बिरौल मर्डर का खुलासा|घर में घुसकर महिला को चाकू से गोदा, पुलिस ने ढूंढ निकाले हत्यारे!

Darbhanga News | Singhwara News | बीए की छात्रा थी चंदा, थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने शव को किया जब्त

घटना से इलाके में सनसनी फैलने के बीच लोगो की भीड घटना स्थल की ओर उमड पडी। मृतका बीए की छात्रा थी तथा 21 अप्रैल को मुजफ्फरपुर औराई थाना के जोकी रतनपुर में होनी थी। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने छात्रा के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Darbhanga Junction! दरभंगा जंक्शन का बदल जाएगा चेहरा, जानिए - जब पहुंचे महाप्रबंधक डिंपी गर्ग - क्या देखा क्या कहा

Darbhanga News | Singhwara News | गड्ढे से मिट्टी लाने गई थी चौर, पैर फिसलने से डूब गई गहरे पानी में

छात्रा चंदा ननिहाल गांव सिमरी मे अपने नाना हेमंत सहनी के यहां सपरिवार रहकर पठन पाठन करती थी। बीए छात्रा की शादी 21 अप्रैल को औराई थाना के जोंकी रतनपुर में होनी थी। बताया जाता है कि मृतका दोपहर में चोर में बने गड्ढे से मिट्टी लाने गई थी।.जहां पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में फिसल कर डूबने से उसकी  मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News छात्रों के लिए बड़ी खबर! दरभंगा में शुरू हुआ 'मशाल कार्यक्रम', 25 अक्टूबर तक करें रजिस्ट्रेशन

Darbhanga News | Singhwara News | डोली उठने से पहले उठ गई अर्थी, घर में मचा है कोहराम

चंदा की वैवाहिक उत्सव के बाद डोली उठने से पहले ही अर्थी उठने की खबर से हर कोई मर्माहत थे। चंदा की मां विमला देवी, छोटी बहन सीता कुमारी,भाई कुंदन कुमार, गांधी कुमार एवं देव कुमार चित्कार से माहौल गमगीन हो गया।

Darbhanga News | Singhwara News | चंदा की विदाई के लिए सामान खरीदने बाहर गए थे माता-पिता

घटना के समय माता पिता अपने घर पर नहीं थे। वह अपनी बेटी चंदा की होने वाली शादी की तैयारी के बीच विदाई के समय देने वाले फर्नीचर व आवश्यक सामग्री खरीदने गया था। जब उसे पुत्री के डूब कर मर जाने की सूचना मिलते ही रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे।मुखिया दिनेश महतो व सरपंच अशोक पासवान ने मृतका के घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Road Accident दरभंगा में खौफनाक हादसा! घोघराहा-बसैठा सड़क पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो युवक खून से लथपथ DMCH रेफर

Bihar Road Accident: दरभंगा जिले के जाले में शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण Bihar Road Accident में सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के दो 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से #BiharRoadAccident,#DarbhangaNews,#JaleAccident

Bhagalpur News पूर्वोत्तर से चली ‘एकता की लहर’ नवगछिया पहुंची, क्यों खास है यह यात्रा? पढ़िए – भव्य स्वागत, और मनमोहक सांस्कृतिक आवरण और...

Bihar Motorcycle Rally: पूर्वोत्तर के आठ राज्यों से निकली राष्ट्रीय एकता मोटरसाइकिल रैली बिहार के नवगछिया पहुंची। एसपी ने जवानों का स्वागत कर 'नशामुक्त भारत' का संदेश दिया। #BiharMotorcycleRally,#NationalUnityDay,#DrugFreeIndia

मुंगेर विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला: 16 सरकारी कॉलेजों में नए प्रभारी, अब कौन संभालेगा कमान?

Bihar Munger University: मुंगेर विश्वविद्यालय ने 16 राजकीय डिग्री कॉलेजों में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। अब नजदीकी अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्य प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिससे #MungerUniversity,#BiharEducation,#CollegeAdmin

भागलपुर-बांका में शुरू हुई बिजली क्रांति! अब सूरज की रोशनी से जगमग होंगे घर, मिलेगी लो वोल्टेज से मुक्ति

Bihar Solar Energy: बिहार के भागलपुर और बांका में सौर ऊर्जा का नया सवेरा हुआ है। बांका में 85 मेगावाट के चार बड़े सोलर प्लांट बिजली संकट दूर कर रहे हैं, वहीं भागलपुर रूफटॉप इंस्टॉल #BiharSolarEnergy,#BhagalpurNews,#GreenEnergyBihar