spot_img

Darbhanga News| कह रहा सिंहवाड़ा….खुशी से भरी हो ईद आपके लिए… मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद है…राग है, मय है, चमन है, दिलरुबा है, दीद है

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| कह रहा सिंहवाड़ा….खुशी से भरी हो ईद आपके लिए… मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद है…राग है, मय है, चमन है, दिलरुबा है, दीद है जहां सिंहवाड़ा के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में निर्धारित समय पर ईद पर नमाज अदा की जाएगी। तैयारी पूरी है। जहां एक दूसरे को गले लगाने के लिए पूरा सिंहवाड़ा तैयार है। आइए, जानिए कब-कहां क्या चल रही हैं तैयारी। कहां कितने बजे नमाज अदा होगी। पूरी खबर…ईद मुबारक की शुभकामना के साथ…

- Advertisement -

Darbhanga News| चांद का दीदार होने के साथ गुरुवार को सिंहवाड़ा में ईद, जुटे अकीदत मंद

सिंहवाड़ा में चांद का दीदार होने के साथ गुरूवार को ईद उल फितर की नमाज मस्जिदों व ईदगाहों में निर्धारित समय पर अदा की जाएगी। माह-ए-रमजान में रोजा का समापन बुधवार की शाम इफ्तार के बाद हो जाएगा। अकीदत मंदों ने मस्जिद व ईदगाह के रंग रौगन के साथ साफ सफाई में जुट गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: चोर फरार, पर पूरे पैसे हुए बरामद| बाइक से उड़े ₹5 लाख का क्या है कोढ़ा कनेक्शन - पढ़िए

Darbhanga News| बस्तवाड़ा ईदगाह में चल रही तैयारी

बस्तवाड़ा ईदगाह के अंदर घास की कटाई क्राप मशीन से की जा रही है। ईद पर्व को लेकर जगह जगह चहल-पहल देखी जा रही है।युवा के साथ बच्चों व रोजेदार में उत्साह दिख रहा है। सबसे अधिक दूध व सेवई के साथ दर्जी की दुकान पर कपड़ा लेने को लेकर भीड़ दिख रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime सिर्फ स्ट्रीट लाइट जलाई थी... सिंहवाड़ा में पड़ोसी ने महिला के कपड़े फाड़े, सोने की माला भी छीनी!

Darbhanga News| 11अप्रैल की सुबह 7 बजे

प्रखंड के विभिन्न मस्जिद व ईदगाह में नमाजे ईद को लेकर समय का निर्धारण कर दिया गया है। 11अप्रैल की सुबह 7 बजे पैगंबरपुर, कमरौली,बस्तवाड़ा ईदगाह, बस्तवाड़ा नुरी जामा मस्जिद, रामपुरा व बिरदीपुर पश्चिम ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी।

Darbhanga News| सिमरी और सिंहवाड़ा थाना की पुलिस अलर्ट मोड में

6.30 बजे मस्जिद अबू बकर बस्तवाड़ा व 7.30 बजे सिमरी जामा मस्जिद व सढवाड़ा ईदगाह, रसलपूर, बरहुलिया, सबौल जामा मस्जिद, बनौली ईदगाह व कठलिया ईदगाह, मनिकौली अज्ञासपुर मस्जिद में नमाज होगी। 7.45 में शोभन ईदगाह में नमाज ईद होगी।सुबह 8 बजे गौड़ा जामा मस्जिद, अरई ईदगाह व कटासा में नमाज आयोजित होगी।
भरवाड़ा ईदगाह में सुबह 8 बजे होने वाले नमाजे ईद में शकरपुर, भरवाड़ा, निस्ता, भगवतीपुर गांव के लोग एक साथ नमाज ईद अदा करेंगे। इधर, सिमरी और सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने जगह-जगह रूट मार्च निकाल कर शांति पूर्वक पर्व मनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बाढ़ से त्राहिमाम: पानी घटने के बाद भी घरों में कैद लोग, नावों के सहारे पहुंचा रहे भोजन!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा एलिवेटेड रोड के लिए जमीन अधिग्रहण पर आया बड़ा फैसला! अब दावों की होगी जांच- रैयतों को मिलेगा न्याय

Darbhanga Land Acquisition: दरभंगा में एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने भू-अर्जन के सभी दावों की शीघ्र #DarbhangaNews,#LandAcquisition,#ElevatedRoad

ज्ञानेश कुमार प्रकरण के बीच ओडिशा में बड़ा चुनावी विवाद! SIR के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने अचानक VRS क्यों लिया?

Odisha CEO VRS: ओडिशा में मतदाता सूची पुनरीक्षण विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी आर. संथान गोपालन ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन किया है। 17 लाख वोटरों के नाम हटन #OdishaCEO,#VRSNews,#ElectoralRoll

Bhagalpur News आपके गांव में खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते ! 2 अक्टूबर को होगा बड़ा फैसला |सन्हौला में होंगे – 17 नए काम

Bhagalpur Gram Panchayat Yojana: भागलपुर के सन्हौला में 'विकसित ग्राम पंचायत योजना' के तहत मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। 2 अक्टूबर को ग्रामसभा में ग्रामीणों की सीधी भागीद #BhagalpurNews,#GramPanchayat,#MNREGAWorks

Bhagalpur News भागलपुर में बड़ा खुलासा: बिजली विभाग पर लगे गंभीर आरोप, ‘चोरी के लिए खुद तार जोड़े, फिर मांगे पैसे!’

Bhagalpur Electricity Department: भागलपुर के कमालपुर में बिजली विभाग की कार्रवाई पर हंगामा हुआ। मिल संचालक के परिजनों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने खुद तार जोड़कर चोरी का मामला बनाया और पैसे मा #BhagalpurNews,#BijliVibhag,#BiharCrime