spot_img

Darbhanga News | Singhwara News | रामपुरा के सुशील, लक्ष्मण, अनिल के घर में थी शादी…अरमानों में लग गईं आग…तीनों के घर जले, लाखों के सामान राख

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Singhwara News | रामपुरा के सुशील, लक्ष्मण, अनिल के घर में थी शादी मगर, अरमानों में ऐसी आग लगी। बुधवार को तीनों के घर जल गए। इस अग्निकांड में लाखों के सामान राख हो गए। हादसा, रामपुरा के बिठौली में हुआ है जहां अगलगी में तीन घर जलकर राख हो गए। वहीं, दहेज का सामान समेत पांच लाख से अधिक की आर्थिक क्षति से तीनों पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News| Singhwara News| आग कैसे लगी, यह किसी को भनक तक ना लगी, मगर, विभिषिका की ज्वार धधक रही

जानकारी के अनुसार, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रामपुरा पंचायत स्थित वार्ड दस के बिठौली गांव में बुधवार की दोपहर आग लगने से तीन महादलित परिवार का घर जलकर राख हो गया। अग्निकांड में पीड़ित सुशील पासवान, लक्ष्मण पासवान,अनिल पासवान के बांस बल्ले से निर्मित घर में आग कब कैसे लगी यह अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है। लगभग पांच लाख की आर्थिक क्षति का अनुमान है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा से चोरी हुए ₹5 लाख रुपये कटिहार में बरामद! पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Darbhanga News| Singhwara News| पुत्री की शादी के लिए रखा दहेज का सामान, कैश, बाइक, अनाज के साथ राख

अग्निकांड में नकद 20 हजार रूपए, बाइक, साइकिल, अनाज, वस्त्र, फर्निचर समेत अगले माह होने वाली पुत्री की शादी के लिए रखा दहेज का सामान सब जलकर राख हो गया है।अगलगी के समय गृहस्वामी पूरे परिवार के साथ गेंहू काटने को लेकर चौर में खेत पर गये थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बाढ़ से त्राहिमाम: पानी घटने के बाद भी घरों में कैद लोग, नावों के सहारे पहुंचा रहे भोजन!

Darbhanga News | Singhwara News| मुखिया पप्पू चौधरी और पंचायत समिति प्रतिनिधि गणेश चौबे की पहल से…

मुखिया पप्पू चौधरी व पंचायत समिति प्रतिनिधि गणेश चौबे की सूचना पर पहुंचे दरभंगा से अग्निशमन वाहन ने आग की तेज लपट को नियंत्रित किया।स्थानीय ग्रामीण अपने अपने घरों से बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने को दौड़ पड़े। बताया जाता है समय पर अग्नि शमन वाहन नहीं पहुंचता तो घटना बड़ी हो सकती थी। घर के सामने में गेंहू फसल को अधिक क्षति पहुंच सकती थी। मुखिया पप्पू चौधरी ने अंचलाधिकारी व प्रशासन को घटना से अवगत कर सरकारी मुआवजा की मांग रखी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा गोलीकांड: पुलिस ने दबोचा चौथा आरोपी, क्या खत्म होगा खूनी जमीनी विवाद?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा एलिवेटेड रोड के लिए जमीन अधिग्रहण पर आया बड़ा फैसला! अब दावों की होगी जांच- रैयतों को मिलेगा न्याय

Darbhanga Land Acquisition: दरभंगा में एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने भू-अर्जन के सभी दावों की शीघ्र #DarbhangaNews,#LandAcquisition,#ElevatedRoad

ज्ञानेश कुमार प्रकरण के बीच ओडिशा में बड़ा चुनावी विवाद! SIR के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने अचानक VRS क्यों लिया?

Odisha CEO VRS: ओडिशा में मतदाता सूची पुनरीक्षण विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी आर. संथान गोपालन ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन किया है। 17 लाख वोटरों के नाम हटन #OdishaCEO,#VRSNews,#ElectoralRoll

Bhagalpur News आपके गांव में खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते ! 2 अक्टूबर को होगा बड़ा फैसला |सन्हौला में होंगे – 17 नए काम

Bhagalpur Gram Panchayat Yojana: भागलपुर के सन्हौला में 'विकसित ग्राम पंचायत योजना' के तहत मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। 2 अक्टूबर को ग्रामसभा में ग्रामीणों की सीधी भागीद #BhagalpurNews,#GramPanchayat,#MNREGAWorks

Bhagalpur News भागलपुर में बड़ा खुलासा: बिजली विभाग पर लगे गंभीर आरोप, ‘चोरी के लिए खुद तार जोड़े, फिर मांगे पैसे!’

Bhagalpur Electricity Department: भागलपुर के कमालपुर में बिजली विभाग की कार्रवाई पर हंगामा हुआ। मिल संचालक के परिजनों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने खुद तार जोड़कर चोरी का मामला बनाया और पैसे मा #BhagalpurNews,#BijliVibhag,#BiharCrime