spot_img

Darbhanga News| Jale News| खेतों में लगी थी फसल, रौंदते बना डाला रास्ता, मना किया…लोहे की पाइप, डंडे से जमकर हाथ-पैर तोड़े, पीटा, दो महिलाओं समेत 4 जख्मी

spot_img
- Advertisement -
Darbhanga News| Jale News| खेतों में लगी थी फसल, रौंदते बना डाला रास्ता, मना किया तो दूसरे पक्ष ने लोहे की पाइप, डंडे से जमकर पीटा। इसमें दो महिलाओं समेत चार लोग जख्मी हैं जहां जाले में दो पक्षों के बीच बड़ा फसाद हुआ है। इस दौरान लूटपाट भी जमकर हुई है जहां…

Darbhanga News| Jale News| कछुआ मलिकपुर पंचायत के बंसीचौक गांव में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद

यहां खेतों में लगी फसल को रौंदते हुए एक पक्ष ने बीच में रास्ता बना दिया। इससे फसलें बर्बाद होने लगी। इससे मना करने पर कछुआ मलिकपुर पंचायत के बंसीचौक गांव में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ है। इसमें पिता-पुत्र के साथ सास-बहू की जमकर पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा-सीतामढ़ी के मुरैठा हॉल्ट पर सनसनी! खून से लथपथ मिला अज्ञात युवक, पहचान बनी पहेली

Darbhanga News| Jale News| पूरे परिवार को पीटा

जानकारी के अनुसार, वारदात में घायल सभी लोगों का इलाज रेफरल अस्पताल जाले में किया जा रहा है। वहीं, घटना के बाबत बताया गया है कि बीते शनिवार को रीना देवी के घर पर आकर गाली-गलौज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर टुल्लू राय की पत्नी रीना देवी उनकी सास पुनीता देवी, राम नंदन राय और टुल्लू राय को लोहे की पाइप और लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News सिंहवाड़ा प्रखंड प्रमुख की कुर्सी खाली, 31 अक्टूबर को चुनाव, जानिए कौन संभालेगा कमान?

Darbhanga News| Jale News| जमकर की लूटपाट,FIR

इस घटना के समय सभी हमलावर लूटपाट भी करते रहे। लूटपाट में चांदी का 10 भर का पायल, मंगलसूत्र एवं 50 हजार रुपए नकद लूटकर चलते बने। इस घटना के बाबत टुल्लू यादव की पत्नी रीना देवी ने बंसी चौक गांव निवासी परीक्षण यादव के पुत्र विक्की यादव जीवन यादव के पुत्र राजन यादव समेत चार पर एफआईआर दर्ज कराई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga DM Kaushal का स्नेह भरा स्पर्श: कन्या पूजन और बच्चियों संग भोजन, खुशी तो झूमेंगी ही!

Darbhanga News| Jale News| थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया

प्राथमिकी में लिखा गया है कि मारपीट में घायल दो व्यक्ति का हाथ-पैर तोड़ दिया गया है।

इस आलोक में थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की तहकीकात को लेकर पुलिस पदाधिकारी को घटना स्थल पर भेजा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Fake Teachers | सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे फर्जी टीचर, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश! 1 से 8वीं तक के सभी शिक्षकों की...

Uttar Pradesh Fake Teachers: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में पढ़ा रहे फर्जी शिक्षकों पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी शिक्षकों के नियुक्ति औ #UttarPradeshNews,#FakeTeachers,#AllahabadHighCourt

पटना में दशहरा पर खूनी खेल: चाचा ने भतीजे को 5 गोली मारी, MLA के पूर्व ड्राइवर की हत्या | क्राइम सीन में पढ़िए...

Patna Murder: पटना के फुलवारी शरीफ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां चाचा ने भतीजे को पांच गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक विधायक के पूर्व ड्राइवर था, और पुलि #PatnaMurder,#PhulwariSharif,#BiharCrime

बिहार में अब रेत की किल्लत नहीं! गया, अरवल, जमुई, पटना, भोजपुर और औरंगाबाद में खुल रहे नए घाट, 452 की नीलामी से बढ़ेगी...

Bihar Sand Mining: बिहार में निर्माण कार्यों को गति देने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। 6 जिलों में नए बालू घाटों की पहचान हुई है, जबकि 452 घाटों की नीलामी प्र #BiharSandMining,#BiharConstruction,#MiningDepartment

Bihar Politics बड़ी खबर! विधान परिषद चुनाव के बीच JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती, क्या हुआ?

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। हार्ट में तकलीफ के बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती कराया #BiharPolitics,#NeerajKumar,#MedantaHospital