spot_img

Darbhanga News | बेनीपुर रमोली पंचायत के मुखिया उगन झा की कुर्सी गईं, हुए पदमुक्त

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | बेनीपुर रमोली पंचायत के मुखिया उगन झा की कुर्सी गईं, हुए पदमुक्त जहां बेनीपुर में राज्य निर्वाचन आयोग बिहार पटना ने लाभ के दोहरे पद पर पदस्थापित रहने के कारण प्रखंड क्षेत्र के रमोली पंचायत के मुखिया उगन झा उर्फ उग्र नाथ को पदच्युत करते हुए जिला पदाधिकारी एवं सचिव पंचायती राज विभाग बिहार पटना को पदमुक्त करने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News | निकटतम मुखिया प्रत्याशी रौशन कुमार मिश्र ने

जानकारी के अनुसार, रसौली पंचायत निकटतम मुखिया प्रत्याशी रौशन कुमार मिश्र ने राज्य निर्वाचन आयोग में प्रतिवाद संख्या 80/21दायर कर निर्वाचित मुखिया उगन झा पर राज्य सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त अयाची मिथिला महिला महाविद्यालय में टंकक के पद से बगैर त्याग पत्र दिए रमौली पंचायत के मुखिया के रूप में निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने 9सितम्बर 21के अपने नामांकन पत्र दाखिल करने या 16 सितंबर को संवीक्षा समय तक भी त्याग पत्र नहीं दिया था।

- Advertisement -

Darbhanga News | राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम निष्कर्ष पर

जो पंचायती राज अधिनियम 2006की धारा -136(1)(घ) सह पठित धारा 136(2) स्पष्ट उलंघन है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में सुनवाई के क्रम में जिला पदाधिकारी एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी दरभंगा से अभिलेख के साथ प्रतिवेदन की मांग की गई थी। दोनों प्रतिवेदन के अवलोकन एवं दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के दलील सुनने के पश्चात राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम निष्कर्ष पर आदेश देते हुए कहा है कि मुखिया उगन झा उर्फ उग्र नाथ झा ने प्रतिवाद दायर होने के पश्चात अपने त्यागपत्र का प्रकिया अपनाई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के बिरौल श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में 'आग बुझाने से बेहतर रोकथाम': 2000 बच्चों को मिली इमरजेंसी ट्रेनिंग, जान बचाना सीखा!

Darbhanga News | त्यागपत्र देने और शासी निकाय से स्वीकृति में काफी समय का अंतराल

क्योंकि त्यागपत्र देने और शासी निकाय से स्वीकृति में काफी समय का अंतराल है। प्राचार्य या सचिव बिना शासी निकाय के प्राधिकार पत्र के नियोजन या त्यागपत्र स्वीकृत नहीं कर सकता है। जिसके लिए विभिन्न विश्वविद्यालय अधिनियम एवं न्यायालय के फैसलों का उद्धरण किया गया है। लेकिन प्रभारी प्राचार्य ने शासी निकाय के बैठक में अनुमोदन की प्रत्याशा में त्यागपत्र स्वीकृति दर्शाया जा रहा है।और 12/4/22के शासी निकाय की 18वें बैठक में त्यागपत्र स्वीकृति दर्शाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में खौफनाक दबंगई: उधारी के पैसे मांगे तो 20 बदमाशों ने रेस्टोरेंट संचालक को किया अधमरा!

Darbhanga News | मुखिया पद से पदच्युत करते हुए

जबकि 29/12/21को भी शाशी निकाय की 17वां बैठक आयोजित किया गया था जिसमें उक्त त्यागपत्र की कोई चर्चा तक नहीं है। अतएव इन्हें मुखिया पद से पदच्युत करते हुए महाविद्यालय की भूमिका की भी समुचित जांच के साथ नियंत्री संस्थान से कारवाई की बात कही है। दूसरी ओर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग का निर्देश प्राप्त होने की बात स्वीकार करते हुए उच्चाधिकारी से मार्गदर्शन की बात कही है।इधर रमौली पंचायत के मुखिया उग्रनाथ झा ने राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश प्राप्त होने पर अधिवक्ता के माध्यम से उच्च न्यायालय जाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime की झूठी कहानी | दरभंगा में गोली लगने का बताया हमला, पुलिस ने खोल दी पोल! सच जानकर चौंक जाएंगे आप - पढ़िए - ' मेहरारू '

Darbhanga News | मौली पंचायत के मुखिया को समय पूर्व पदच्युत किया जाना कोई नई बात नहीं

वैसे रमौली पंचायत के मुखिया को समय पूर्व पदच्युत किया जाना कोई नई बात नहीं है। पिछले पंचवर्षीय में भी तत्कालीन मुखिया कुमुद कुमार मिश्र को वित्तीय अनियमितता एवं सरकारी राशि गबन के आरोप में पंचायती राज विभाग द्वारा समय पूर्व पदच्युत कर दिया गया था। वे भी उच्च न्यायालय के शरण में गए थे लेकिन फलाफल शून्य ही रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा एलिवेटेड रोड के लिए जमीन अधिग्रहण पर आया बड़ा फैसला! अब दावों की होगी जांच- रैयतों को मिलेगा न्याय

Darbhanga Land Acquisition: दरभंगा में एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने भू-अर्जन के सभी दावों की शीघ्र #DarbhangaNews,#LandAcquisition,#ElevatedRoad

ज्ञानेश कुमार प्रकरण के बीच ओडिशा में बड़ा चुनावी विवाद! SIR के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने अचानक VRS क्यों लिया?

Odisha CEO VRS: ओडिशा में मतदाता सूची पुनरीक्षण विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी आर. संथान गोपालन ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन किया है। 17 लाख वोटरों के नाम हटन #OdishaCEO,#VRSNews,#ElectoralRoll

Bhagalpur News आपके गांव में खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते ! 2 अक्टूबर को होगा बड़ा फैसला |सन्हौला में होंगे – 17 नए काम

Bhagalpur Gram Panchayat Yojana: भागलपुर के सन्हौला में 'विकसित ग्राम पंचायत योजना' के तहत मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। 2 अक्टूबर को ग्रामसभा में ग्रामीणों की सीधी भागीद #BhagalpurNews,#GramPanchayat,#MNREGAWorks

Bhagalpur News भागलपुर में बड़ा खुलासा: बिजली विभाग पर लगे गंभीर आरोप, ‘चोरी के लिए खुद तार जोड़े, फिर मांगे पैसे!’

Bhagalpur Electricity Department: भागलपुर के कमालपुर में बिजली विभाग की कार्रवाई पर हंगामा हुआ। मिल संचालक के परिजनों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने खुद तार जोड़कर चोरी का मामला बनाया और पैसे मा #BhagalpurNews,#BijliVibhag,#BiharCrime