back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Muzaffarpur News | Samastipur के मुंशी को Tirhut canal के पास मारी 5 गोली, लूट लिए 15 लाख

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Muzaffarpur News | Samastipur के मुंशी को Tirhut canal के पास 5 गोली मारते हुए अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है जहां मुजफ्फरपुर में निर्माणाधीन तिरहुत नहर के पास बाइक सवार अपराधियों ने समस्तीपुर के व्यवसायी के कर्मी सह मुंशी समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाने के गोराई गांव के नागेंद्र ठाकुर के पुत्र पैंतालीस साल के राजेश ठाकुर से बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक पर जा रहे मुंशी राजेश को अपराधियों ने घेरकर दबोचा और उन्हें पांच गोली मार दी। और पास में रखे पंद्रह लाख कैश लूटकर चलते बने।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी के जितवारपुर में बनेगा Bihar का पहला क्राफ्ट विलेज, 9 करोड़ की सौगात से बदलेगी कलाकारों की दुनिया, पढ़िए शिल्पग्राम की नींव, क्या है Craft Village परियोजना और कैसे बदलेगी गांव की सूरत?

Muzaffarpur News | कंधा, हाथ, कमर और पैर में 5 गोली मारकर, बस जिंदा छोड़ गए अपराधी

जानकारी के अनुसार, वारदात सबहा-जहांगीरपुर सड़क पर निर्माणाधीन तिरहुत नहर पुल के पास हुआ है जहां मुंशी राजेश ठाकुर को अपराधियों ने बस जिंदा छोड़ दिया मगर पांच गोलियां मार दी जहां गोली कंधा, हाथ, कमर और पैर में लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेश को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

- Advertisement -

Muzaffarpur News | पूसा बाजार के थोक व्यवसाई के मुंशी सकरा से तगादा कर लौट रहे थे, अपराधियों ने दबोचा

पुलिस के अनुसार, राजेश ठाकुर पूसा बाजार के एक थोक व्यवसाई के यहां मुंशी हैं। वह सकरा प्रखंड क्षेत्र के दुकानदारों से तगादा वसूली कर बाइक से मुरौल के जहांगीरपुर चौक की तरफ जा रहा था। बाइक की डिक्की में तगादा वसूली के 15 लाख से अधिक रुपये थे।निर्माणाधीन तिरहुत नहर के पास पीछा कर रहे दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेरकर रोका, धक्का मारकर गिराया और विरोध करने पर ताबड़तोड़ पांच गोली दाग दी। डिक्की में रखे कैश और बाइक लूटकर फरार हो गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मोबाइल टचस्क्रीन: आपकी उंगलियों का जादू, जानें कैसे करती है काम!

Mobile Touchscreen: स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अभिन्न अंग बन चुका है और इसकी कार्यप्रणाली...

T20 वर्ल्ड कप 2026: ‘अभिषेक शर्मा’ का दमदार ऐलान, डक के बाद भी नहीं बदलेंगे खेलने का तरीका!

Abhishek Sharma: क्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के युवा सनसनी अभिषेक...

सुरभि ज्योति ने बताया कैसा रहा उनका प्रेग्नेंसी का सफर, जून 2026 में होगी नन्हे मेहमान की एंट्री!

Surbhi Jyoti News: टीवी की दुनिया की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से...

नई Renault Duster: 160bhp की पावर के साथ दमदार वापसी, प्री-बुकिंग शुरू!

Renault Duster: अगर आप एक दमदार, स्टाइलिश और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड SUV की तलाश में हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें