spot_img

KK Pathak | केके गुस्से में आर-पार…राजभवन और शिक्षा विभाग में म्याऊं-म्याऊं

चूहे को लगी बिल्ली गोरी-गोरी...दोनों मिलने लगे चोरी चोरी । चूहा बुलाया आओ खेलें आंख मिचोली, बिल्ली चूहे को खा कर बोली jaanu sorry, i hate love story...यही है आज की बिहार की शिक्षा व्यवस्था जहां दो पक्ष आमने सामने हैं। बिल्कुल चूहे-बिल्ली वाली म्याऊं-म्याऊं, जहां, बुलाने पर दूसरी बार राजभवन नहीं पहुंचे केके पाठक। वहीं, राजभवन का सीधा दो टूक, विश्वविद्यालयों के मामले में दखल ना दे शिक्षा विभाग...आखिर...शिक्षा व्यवस्था की ऐसी फजीहत क्यों? जहां, सवालों की लंबी फेहरिस्त हो और, सामने...हालात....एकदम विरोधाभास...जहां...

spot_img
- Advertisement -
KK Pathak | केके गुस्से में आर-पार…राजभवन और शिक्षा विभाग में म्याऊं-म्याऊं की नौबत है। कुलाधिपति सह राज्यपाल और केके में आर पार वाला मूड अब तल्ख हो रहा है जहां, केके पाठक आज फिर बुलावा पर नहीं पहुंचे।

- Advertisement -

KK Pathak | हालात यूं कि दिल है कि मानता नहीं

इससे पहले राजभवन ने कहा, शिक्षा विभाग के काम में हस्तक्षेप न करें। केके पाठक का आदेश, निर्देश कुछ और ही है जहां, शिक्षा विभाग और राजभवन में टकराव बढ़ गया है। केके पाठक ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से विभाग के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करने को कहा है। इसको लेकर जब केके पाठक को दोबारा बुलाया गया तो केके ने जाने से इनकार कर दिया।

KK Pathak | शुरुआत जहां से हुई….अंत कहां पर होगी

वैसे, दोनों के बीच टकराव कोई नई बात नहीं है। लगातार, राजभवन और शिक्षा विभाग में लंबे समय से टकराव चल रहा है। शिक्षा विभाग की पूर्व में कई बार विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं के मुद्दों पर बैठकें हुई लेकिन वीसी ओर अन्य पदाधिकारी इनमें शामिल होना मुनासिब नहीं समझा। शुरुआत राज्यपाल की ओर से हुई जहां कुलपतियों को केके पाठक की बैठक में जाने की अनुमति ही नहीं दी गई। इसके बाद यह हुआ कि शिक्षा विभाग ने वीसी का वेतन रोका। विश्वविद्यालयों के खाते फ्रीज कर दिए। एफआईआर तक हुआ लेकिन अब, जब केके पाठक को आज फिर से बुलावा आया तो वह पहुंचे ही नहीं जहां…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार बोर्ड का बड़ा ऐलान: 2027 की मैट्रिक-इंटर परीक्षा से पहले छात्रों के लिए यह काम करना होगा अनिवार्य!

KK Pathak | चलो बुलावा आया है…राजभवन ने बुलाया है

केके पाठक फिर कुलाधिपति सह राज्यपाल के बुलावे पर राजभवन नहीं पहुंचे। राज्यपाल आधे घंटे तक इंतजार करते रहे। लेकिन आईएएस के के पाठक नहीं पहुंचे। यह दूसरा मौका रहा जब भी राजभवन नहीं गए। राज्यपाल 30 मिनट इंतजार करने के बाद एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। राजभवन में आईएएस के के पाठक को 10 बजे पहुंचना था। राजभवन ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को सोमवार को दस बजे तलब किया था।

यह भी पढ़ें:  किसानों के लिए खुशखबरी! बिहार में खेती-किसानी को मिलेगी नई दिशा, शिवराज-सम्राट का बड़ा ऐलान |एकीकृत खेती मॉडल, जीविका दीदियां और बदलेंगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

KK Pathak | दूर-दूर रहना, पास नहीं आना…खेद है

राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने इसको लेकर आईएएस केके पाठक को पत्र भेजकर आने को कहा था। राजभवन में कुलाधिपति की अध्यक्षता में सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक बुलायी गयी थी। इस बैठक में केके पाठक को भी शामिल होना था। इन्हें भी बुलाया गया था। लेकिन उन्होंने इससे दूरी बना ली। वह बैठक में नहीं गए थे। नौ अप्रैल की बैठक में केके की अनुपस्थिति पर राज्यपाल सह कुलाधिपति ने खेद जताया और पूछा था कि किस वजह से उन्होंने ऐसा किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  'मेरे भाई की हत्या करवाई'... खान सर पर बड़ा आरोप, थाने पहुंचे Roshan Anand Sir; पुलिस ने FIR से किया इनकार, जानिए वजह

KK Pathak | किसमें कितना है दम…जमके रखना कदम

इससे पहले, पाठक ने राजभवन को एक पत्र लिखा इसमें उन्होंने राज्यपाल की ओर से विभाग के कामों में हस्तक्षेप करने पर आपत्ति दर्ज कराई। साथ ही कहा कि आगे से वे उनके मामलों में हस्तक्षेप न करें। इस पत्र के बाद राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच टकराव और तेज हो गया है। इससे पहले राज्यपाल ने विभाग पर यूनिवर्सिटी के कार्यों में बाधा डालने के आरोप लगाए थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर: Darbhanga-Rosera Greenfield Road से अब बहेड़ी भी जुड़ेगा, बदलेगी किस्मत, मुस्कुराइए यह विकास का मामला है!

Darbhanga Road News: दरभंगा के रामनगर आईटीआई से रोसड़ा तक प्रस्तावित NH 527 E ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना में अब बहेड़ी प्रखंड को भी लिंक रोड से जोड़ा जाएगा। इससे दरभंगा, समस्तीपुर और#DarbhangaNews,#BiharRoads,#NH527E

पासपोर्ट बनवाने की टेंशन खत्म! बिहार के इन 6 जिलों में इस शनिवार खुल रहे विशेष सेवा केंद्र, मिलेगा तुरंत अपॉइंटमेंट

Bihar Passport: बिहार के छह जिलों - बेतिया, फारबिसगंज, गयाजी, मोतिहारी, गोपालगंज और सीवान में 20 जून को पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलेंगे। पटना क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की इस पहल#BiharPassport,#PassportSevaKendra,#PatnaPassportOffice

‘मेरे भाई की हत्या करवाई’… खान सर पर बड़ा आरोप, थाने पहुंचे Roshan Anand Sir; पुलिस ने FIR से किया इनकार, जानिए वजह

Khan Sir: प्रसिद्ध शिक्षक खान सर पर उनके सहयोगी रौशन आनंद ने अपने भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पटना पुलिस ने फिलहाल एफआईआर दर्ज करने#KhanSir,#PatnaPolice,#BiharNews

‘ बिना FIR लोगों को रखती थी थाने में!’, चौंकाने वाला मामला – मुजफ्फरपुर में थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई, Suspended!

Muzaffarpur Police News: मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने औराई थानाध्यक्ष हेमलता कुमारी को लापरवाही और कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। जांच रिपोर्ट में बिना FIR लोग#MuzaffarpurPolice,#AurahiSHO,#BiharPolice