back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Bihar News| Patna Crime News | दिन-दहाड़ चाय पत्ती कारोबारी को सटाया देसी कट्टा, लूट लिए 2 लाख कैश, विरोध करने पर जमकर पीटा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar News| Patna Crime News | दिन-दहाड़ चाय पत्ती कारोबारी से 2 लाख की लूट हुई है। वारदात फतुहा पुलिस अनुमंडल के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के काली स्थान खाड़ी कुआं के पास का है जहां दिनदहाड़ कारोबारी हुसैनपुर निवासी रामेश्वर प्रसाद से बड़ी लूट को अंजाम देते हुए बाइक सवार अपराधी फरार हैं।

- Advertisement -

Bihar News| Patna Crime News | अपराधियों से कारोबारी की भिड़ंत भी हुई

इस दौरान अपराधियों से कारोबारी की भिड़ंत भी हुई। लूटपाट का कारोबारी हुसैनपुर निवासी रामेश्वर प्रसाद ने जब विरोध किया तो अपराधियों ने पिस्टल के बट से उन्हें जमकर पीटा। दिनदहाड़ लूट की इस वारदात से इलाके में सनसनी है।

- Advertisement -

Bihar News| Patna Crime News | सोमवार की दोपहर एक बाइक पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर एक बाइक पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने  चाय पत्ती व्यवसाय रामेश्वर प्रसाद को घेरकर पहले झोला छीनने की कोशिश की। जब उन्होंने झोला देने से इनकार कर दिया तो अपराधियों ने उनकी जमकर पिस्टल के बट से धुनाई कर दी। फिर दो लाख रुपए से भरे बैग छीनकर फोर लाइन की ओर फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder Case: एक कहानी का अंत खूनी वारदात में तब्दील...NH-27 पर मिली लाश का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News| Patna Crime News | पुलिस को लूट के सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं

जानकारी के अनुसार, पुलिस को लूट के सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं। इसमें साफ है कि  चाय पत्ती कारोबारी रामेश्वर प्रसाद कलेक्शन के बाद बैग में 2 लाख रुपए लेकर बैंक जमा करने जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो अपराधी उनसे बैग छीनते नजर आ रहे हैं। विरोध करने पर देसी कट्टा से सिर पर प्रहार कर दिया। और रुपए से भरा बैग छीन लिया।

Bihar News| Patna Crime News | फतुहा डीएसपी 2 पंकज कुमार ने बताया

घायल कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फतुहा एसडीपीओ-2 पंकज कुमार भी अस्पताल पहुंचे। पीड़ित से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। दिनदहाड़े लूट की घटना से स्थानीय कारोबारियों में आक्रोश है। फतुहा डीएसपी 2 पंकज कुमार ने बताया है कि जल्द ही लुटेरों की पहचान करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मोबाइल टचस्क्रीन: आपकी उंगलियों का जादू, जानें कैसे करती है काम!

Mobile Touchscreen: स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अभिन्न अंग बन चुका है और इसकी कार्यप्रणाली...

T20 वर्ल्ड कप 2026: ‘अभिषेक शर्मा’ का दमदार ऐलान, डक के बाद भी नहीं बदलेंगे खेलने का तरीका!

Abhishek Sharma: क्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के युवा सनसनी अभिषेक...

सुरभि ज्योति ने बताया कैसा रहा उनका प्रेग्नेंसी का सफर, जून 2026 में होगी नन्हे मेहमान की एंट्री!

Surbhi Jyoti News: टीवी की दुनिया की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से...

नई Renault Duster: 160bhp की पावर के साथ दमदार वापसी, प्री-बुकिंग शुरू!

Renault Duster: अगर आप एक दमदार, स्टाइलिश और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड SUV की तलाश में हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें