spot_img

Bihar News | Patna Accident News | Patna Metro में काम कर रहे JCB की Auto से टक्कर, 7 लोगों की मौत

हादसे का रोहतास, नेपाल, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, मोतिहारी और वैशाली से भी कनेक्शन....

spot_img
- Advertisement -

Bihar News | Patna Accident News | Patna Metro में काम कर रहे JCB की Auto से टक्कर, 7 लोगों की मौत हो गई है जहां… पटना में भीषण सड़क हादसा हो गया जहां मंगलवार की तड़के सुबह सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

Bihar News | Patna Accident News | न्यू बायपास स्थित राम लखन पथ एन एच-30 पर यात्री लेकर जाती ऑटो

हादसा, कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ की है जहां न्यू बायपास स्थित राम लखन पथ एनएच-30 पर यात्री लेकर जाती ऑटो अनियंत्रित होकर मेट्रो का काम कर रही हाइड्रा क्रेन से टकरा गई। ऑटो में कुल आठ लोग सवार थे। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई।

- Advertisement -

Bihar News | Patna Accident News | मरने वालों में रोहतास, मुजफ्फरपुर, नेपाल, मधुबनी और वैशाली के लोग

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की तड़के सुबह 3.30 बजे पटना मेट्रो का काम कर रहे जेसीबी में एक अनियंत्रित ऑटो ने सीधी टक्कर मार दी। इसके बाद ये हादसा हो गया।फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। दो बच्चों सहित युवक और महिलाओं की मौत हुई है। न्यू बायपास स्थित निजी अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया। जहां एक बच्चे की मौत हुई है। घटना के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने सातो शवों को पीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Vigilance News: पटना में अतिक्रमण रिपोर्ट के लिए मांगी घूस, राजस्व कर्मचारी व बिचौलिए रंगे हाथ दबोचे, सरकारी दफ्तरों में मचा हड़कंप!

Bihar News | Patna Accident News | चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही

मीठापुर से जीरोमाइल की तरफ एक ऑटो जा रही थी। वहीं पर कुछ लोग मेट्रो का काम कर रहे थे। इसी दौरान ऑटो क्रेन से अचानक टकरा गई। इसमें ऑटो में सवार आठ लोग थे। वहीं, चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। वहीं, जख्मियों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इसमें तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Bihar News | Patna Accident News | एक की हालत गंभीर

वहीं, एक घायल जिनकी स्थिति गंभीर है, उसका इलाज जारी है। इस मौत में तीन महिला और चार पुरुष शामिल हैं। सभी लोग रोहतास, नेपाल, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और वैशाली के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल में इलाजरत मुकेश कुमार सहनी 29 वर्षीय मोतिहारी के रहने वाले हैं जो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ऑटो में सवार थे। घायल मुकेश कुमार साहनी का इलाज जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Transport News: सरकारी बसों में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिना टिकट यात्रा करने वालों के चेहरे को कैप्चर करेगा AI

Bihar Transport News: बिहार परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुरक्षा और राजस्व वसूली को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। अब राज्य की सभी सरकारी बसों में आर्टिफिशियल इंटे#BiharTransport,#AITechnology,#BusSafety

Bihar Bridge Quality News: बिहार में पुलों की ‘मौत’ पर CM Samrat Chaudhary का चौंकाने वाला आदेश, अब खैर नहीं!

बिहार में पुलों के धंसने की घटनाओं से चिंतित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्माण कार्यों में जीरो टॉलरेंस नीति का ऐलान किया है। अब लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों#BiharNews,#BridgeCollapse,#SamratChaudhary

Shilpa Shinde News: अंगूरी भाभी का बड़ा यू-टर्न! 9 साल बाद बोलीं- झूठा था यौन उत्पीड़न वाला आरोप’, कहा – ‘ मैं करना चाहती...

टेलीविजन अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने नौ साल बाद कबूल किया है कि उन्होंने 'भाभीजी घर पर हैं' के निर्माता पर यौन उत्पीड़न का जो आरोप लगाया था, वह झूठा था। इस खुलासे#ShilpaShinde,#BhabhijiGharParHain,#TVNews

26.40 करोड़ का नया ब्रिज 10 दिन में धंसा, बिहार में हड़कंप!

रोहतास जिले में 26.40 करोड़ की लागत से बना इटारी रेलवे ओवरब्रिज महज 10 दिन में धंस गया। इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसस#RohtasNews,#BiharBridge,#InfrastructureCollapse