spot_img

Darbhanga News| Hanumannagar News | 3 km लंबी, 1 km चौड़ी रजवान चौर में फैली आग, दर्जनों एकड़ में तैयार गेंहू, भूसा जलकर खाक…ये अज्ञात आग…किसानों के खून-पसीने…हाय रे! कोयले वाली किस्मत

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Hanumannagar News | 3 km लंबी, 1 km चौड़ी रजवान चौर में फैली आग, दर्जनों एकड़ में तैयार गेंहू, भूसा जलकर खाक…ये अज्ञात आग…किसानों के खून-पसीने…हाय रे! कोयले वाली किस्मत जहां हनुमाननगर में मंगल को आग का तांडववार दिखा है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Hanumannagar News | धूप की तपती किरणों ने दोपहर जाते जाते आग को बुलावा भेज दिया

धूप की तपती किरणों ने दोपहर जाते जाते आग को बुलावा भेज दिया। फिर क्या था। मोरो थाना क्षेत्र का पटोरी दक्षिणवारी चौर आग की लपटों से लहक उठा। किसानों के जीवन की थाह, आह में पलभर में बदल गई। देखते ही देखते किसानों के अरमान, उनका खून पसीना सब कोयला बन चुका था जहां…

- Advertisement -

Darbhanga News| Hanumannagar News | किसानों की फूट गई किस्मत, कलेजे पर मरहम के भी नहीं बची जगह

अज्ञात लगी आग ने किसानों का जीवन नरक बना दिया। उनकी किस्मत फूट गई जब किसानों का हजारों टन गेहूं का भूसा, दर्जनों एकड़ में लगे गेहूं की तैयार फसल और कई लोगों की गेहूं की ढे्र यूं जल गईं मानो…आग में किसी ने धी डाल दिया हो। देखत ही देखते रजवान चौर कोयला बन चुका था। अचानक उठी आग की लपटों ने देखते हीं देखते तीन किमी.की लंबाई और एक किमी की चौड़ाई में फैले भूसे के ढेर, खेतों में कटनी के लिए तैयार गेहूं के फसल और थरेसिंग के लिए जमा किये गये गेहूं के ढेर में तेजी से आग फैल गई।

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

Darbhanga News| Hanumannagar News | मोरो थानाध्यक्ष पायल भारती का तत्काल दिखा एक्शन

इसमें तेज पछिया हवा ने रही सही कसर पूरी कर दी। आग का तांडव देख ग्रामीणों का हूजूम अपनी जान हथेली पर लेकर आग पर नियंत्रण कार्य में जुट गये। लोगों की सूचना पर मोरो थानाध्यक्ष पायल भारती ने अग्निशमन दल को सूचित कर लोगों के साथ सदलबल आग बुझाने की कवायद में जुट गई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा जमीन विवाद में हुई थी हिंसक झड़प ! पशु चिकित्सक की हत्या, पुलिस ने 3 को दबोचा

Darbhanga News| Hanumannagar News | आधा दर्जन अग्निशमन की गाड़ियों के साथ शुरू हुई आग से जंग…मगर नसीब ने नहीं दिया किसी किसानों का संग

सूचना पर जिला से आधा दर्जन अग्निशमन की गाड़ियों के साथ कर्मचारियों ने पहुंचकर आग के प्रसार को रोका। इस दौरान आग की लपटे पटोरी गांव के दक्षिणवारी किनारे लगे बांस,तथा बगीचे तक फैल गई। समय रहते फायरविग्रेड और अग्निशमन दल के लोगों ने आग के प्रसार को रोक लिया।अन्यथा गांव को भी आग के प्रकोप से बचाना मुश्किल हो जाता।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खौफनाक 'बाल कटवा' गैंग, सिस्टम की सर्च -फेल! रातभर रतजगा कर रहे डरहार और गोविंदपुर गांव के लोग, सुरक्षा के खुद जुटा रहे संसाधन!

Darbhanga News| Hanumannagar News | कुछ भी नहीं छोड़ा इस आग ने, पशुचारे की संकट मुंह मारे है खड़ी

इस अग्निकांड ने पशुपालक किसानों के लिए पशुचारा की समस्या खड़ी कर दी है। वहीं जिनके खेतों में लगे गेहूं का फसल और काटकर रखे गये गेहूं का ढेर जल गये हैं। इस अग्निकाड में पटोरी के अभय चौधरी,कामेश्वर चौधरी,विमल चौधरी,पंकज चौधरी, कुंदन चौधरी, कोलहंटा के भोगेंद्र ठाकुर,राधे ठाकुर समेत दर्जनों किसानों का गेहूं का ढेर जल गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में चोरों का आतंक! सझुआर और मकरमपुर गांवों में चोरों ने तोड़े बंद घरों के ताले, एक घर में लाखों की चोरी का पुराना इतिहास | पढ़िए -दावा और डिमांड

Darbhanga News| Hanumannagar News | व्यापक क्षति

वहीं सुनील राम,राजन चौधरी इत्यादि लोगों की तैयार गेहूं जल गया। किसान किं-कर्तव्य विमूढ़ हैं, जिनकी पीड़ा का कोई अंत नही है। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहूंचे सीओ प्रणव प्रखर ने स्वाकार किया कि तीन कि.मी.में आग फैली हुई है। क्षति का आंकलन कराई जा रही है। व्यापक क्षति हुई है। जिला से मार्गदर्शन के बाद आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर-दरभंगा NH-27 पर भयानक मंजर..ट्रक के भीतर बाइक दबी! बेनीबाद में बाइक सवार को बचाने में पलटा ट्रक, दो की हालत गंभीर

Muzaffarpur Truck Accident: मुजफ्फरपुर में NH-27 पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें ट्रक चालक और बाइक#MuzaffarpurNews,#NH27Accident,#BiharRoadSafety

Bihar Assembly Live बिहार की पंचायतों को मिली बड़ी शक्ति! अब विज्ञापन और अवैध निर्माण पर होगा सीधा कंट्रोल, खजाने में भी होगी बढ़ोतरी

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्राम पंचायतों को नई शक्तियां देने का फैसला किया है। अब पंचायतें विज्ञापन शुल्क वसूल सकेंगी और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध निर्माण को नियंत्रित कर#BiharPanchayat,#GramPanchayat,#BiharNews

Bihar Assembly Live बिहार शिक्षा की बड़ी खुशखबरी! इस महीने आएगा TRE-4 का नोटिफिकेशन|1 लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, लागू होगी जिला कैडर व्यवस्था

Bihar Teacher Recruitment: बिहार के सरकारी स्कूलों में 1 लाख शिक्षकों की भर्ती का ऐलान। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विधानसभा में बताया कि BPSC TRE-4 की अधिसूचना इसी महीने जारी होगी। 6#BiharTeacherRecruitment,#BPSC,#MithileshTiwari

79 साल बाद भी अंधेरे में बिहार के ये गांव! सदन में सरकार से पूछा – कहां है बिजली? | न खंभे गड़े, ना...

Bihar Electricity: बिहार विधान परिषद में एमएलसी सौरभ कुमार ने दावा किया कि पश्चिमी चंपारण के रामनगर प्रखंड की दो पंचायतें आजादी के 79 साल बाद भी बिजली से वंचित हैं। उन्होंने सरकार#BiharElectricity,#WestChamparan,#BiharVidhanParishad