back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Bihar Lok Sabha Elections | RJD का फिर फूटा लालटेन…Bulo Mandal…निकले…JDU में गए… हाथ से छिटक गई रे…

कौन हैं बुलो मंडल | अति पिछड़ी जाति के प्रमुख नेताओं में हैं | सांसद तो थे ही | विधायक भी रहे हैं | भागलपुर संसदीय सीट और बुलो मंडल | बड़ा याराना है | याद आता है लोकसभा चुनाव 2014 | राजद के प्रत्याशी थे बुलो| प्रचंड मोदी लहर| सामने, राजद उम्मीदवार बुलो मंडल के भाजपा के शाहनवाज हुसैन। मगर ये क्या हुआ था? शाहनवाज की बोरिया-बिस्तर ही भागलपुर से बंध गईं | वह हार गए | अब, बुलो जेडीयू में हैं | भागलपुर में पार्टी की स्थिति मजबूत करेंगे| जेडीयू के अजय मंडल यहां से उम्मीदवार हैं। नीतीश कुमार बुलो मंडल को इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर लाएं हैं| कहीं ना कहीं तो एडजस्ट करेंगे ही| कारण, आज ही, पटना स्थित जदयू कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार ने इन्हें सदस्यता दिलाई है| बुलो मंडल राजद से काफी दिनों से कटे-कटे चल रहे थे | तेजस्वी यादव के रोड शो से नदारद होना| चर्चा को जन्म देना| कयास थे| एनडीए में जाएंगें| लेकिन, जब सीट जदयू के पास ही रह गई| भाजपा से भी दूरी अनायास बन गई। अब...तीर चलाएंगें...

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Lok Sabha Elections | RJD का फिर फूटा लालटेन…Bulo Mandal…निकले…JDU में गए… हाथ से छिटक गई रे…जहां शाहनवाज हुसैन को हराने वाले बुलो मंडल ने आरजेडी का दामन छोड़ दिया है।अब बुलो मंडल नीतीश की पार्टी JDU में शामिल होकर एकबारगी भागलपुर की राजनीति को सेंक दिया है जहां…

- Advertisement -

Bihar Lok Sabha Elections| बूलो मंडल का राजद से साथ क्या छूटा। कांग्रेस की भी हाथ टूट गई

कभी राजद के सांसद रहे बूलो मंडल का राजद से साथ क्या छूटा। कांग्रेस की भी हाथ टूट गई। दोनों के लिए यह जोर का झटका धीरे से ठीक ऐन चुनाव के बीच लगा है जहां, इसबार कांग्रेस भागलपुर से लड़ रही। बीस तारीख को राहुल गांधी प्रचार के लिए पहुंच रहे मगर, राजद नेता बुलो मंडल ने गुरुवार यानि आज 19 अप्रैल को राजद और कांग्रेस को झटका देते जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली।

- Advertisement -

Bihar Lok Sabha Elections| भागलपुर की सियासत नई राह पर…

इसके साथ ही भागलपुर की सियासत में बड़ा बदलाव आया है। बुलो मंडल के जदयू में आ जाने से महागठबंधन को वोटिंग के ठीक पहले यह बड़ा झटका लगा। राजद को अपने एक पूर्व सांसद के खोने का झटका लगा है तो कांग्रेस की परेशानी यह है कि इस बार भागलपुर सीट उसी के पास है।

- Advertisement -

Bihar Lok Sabha Elections| तेजस्वी यादव के रोड शो में उनकी अनुपस्थिति

राजद के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को गुरुवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता दिलाई। बुलो मंडल राजद से काफी दिनों से कटे-कटे चल रहे थे। तेजस्वी यादव के रोड शो में उनकी अनुपस्थिति भी चर्चा में रहा था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे एनडीए में शामिल होंगे।

Bihar Lok Sabha Elections| पहले भाजपा में शामिल होने की चर्चा, मगर तीर की ललक, आ गए जदयू में

पहले भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। लेकिन जब सीट जदयू के पास ही रह गई, तब उन्होंने भाजपा से भी दूरी बना ली थी। भागलपुर से सांसद रह चुके बुलो मंडल इसी सीट से फिर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन सीट शेयरिंग में भागलपुर सीट कांग्रेस को मिलने के बाद वो पार्टी से नाराज चल रहे थे। 2014 में राजद के टिकट पर जीते शैलेश कुमार मंडल उर्फ बुलो मंडल ने भागलपुर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

Bihar Lok Sabha Elections| बुलो मंडल का पत्ता कट गया। लेकिन

प्रचंड मोदी लहर में वाजपेयी कैबिनेट के मंत्री रहे कद्दावर नेता शाहनवाज हुसैन को बुलो मंडल ने हराया था। राजद ने 2019 में भी टिकट दिया था। लेकिन वे हार गए। इस बार 2024 में राजद ने भागलपुर सीट कांग्रेस को दे दी। इस कारण बुलो मंडल का पत्ता कट गया। लेकिन बुलो मंडल इससे खुश नहीं हैं।

Bihar Lok Sabha Elections| प्रचंड लहर में दिखा चुके हैं प्रचंडता

बुलो मंडल की गिनती अति पिछड़ी जाति के प्रमुख नेताओं में होती रही है। वे पूर्व में विधायक भी रहे हैं। भागलपुर संसदीय सीट पर बुलो मंडल को जब लोकसभा चुनाव 2014 में राजद ने अपना प्रत्याशी बनाया था तो प्रचंड मोदी लहर के बीच भी इस सीट पर राजद उम्मीदवार बुलो मंडल ने भाजपा के शाहनवाज हुसैन को सीधी टक्कर में मात दी थी और सांसद बने थे। वहीं 2019 के चुनाव में जदयू के अजय मंडल से राजद उम्मीदवार बुलो मंडल की हार हुई थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Police Encounter: बिहार में NDA सरकार के 83 दिन, 10 बड़े एनकाउंटर से अपराधियों में हाहाकार!

Bihar Lok Sabha Elections| भागलपुर लोकसभा क्षेत्र का इतिहास…हर पन्ने एक नए बदलाव की ओर…हे भागवत!

भागलपुर लोकसभा क्षेत्र का इतिहास बताता है कि कांग्रेस के पांव यहां से उखड़ चुके हैं। इस सीट से 1984 में आखिरी बार कांग्रेस के टिकट पर भागवत झा आजाद जीते थे। इसके बाद कांग्रेस या तो यहां लड़ती नहीं या फिर जीतती नहीं। इस बार राजद ने यह सीट कांग्रेस को दी तो कांग्रेस ने अजीत शर्मा को उतारा है, जो विधायक हैं।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: जमीन के टुकड़े के लिए खूनी संघर्ष, रॉड से पीट-पीटकर 3 भाइयों के सिर फाड़े, LIVE वीडियो वायरल

Bihar Lok Sabha Elections| राजद में अब आंतरिक लोकतंत्र समाप्त

जदयू ज्वाइन करने के बाद बुलो मंडल ने कहा कि राजद में अब आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो चुका है। पुराना राजद अब नहीं रहा। समाज और लोगों से जुड़े हैं, उनका काम तो करना है। सीएम नीतीश कुमार लगातार बिहार में काम कर रहे हैं। विपक्ष में हम थे तब भी सीएम ने मेरे आग्रह पर जन समस्या के लिए काम किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

डॉसन क्रीक के स्टार जेम्स वैन डेर बीक का निधन, कैंसर से हारी जिंदगी की जंग!

James Van Der Beek News: हॉलीवुड का एक चमकता सितारा, जिसने अपनी अदाकारी से...

Vastu Tips: जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे ये प्रभावी वास्तु उपाय

Vastu Tips: भारतीय संस्कृति और ज्योतिष शास्त्र में वास्तु का विशेष महत्व है। जीवन...

भारतीय शेयर बाजार में आज क्यों छाई मायूसी? शुरुआती कारोबार में ही टूटा सेंसेक्स और निफ्टी, जानें बड़े अपडेट्स

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत निराशाजनक रही। सुबह बाजार खुलते...

हरियाणा में बंपर Sarkari Naukri: 4227 पदों पर आवेदन शुरू

Sarkari Naukri: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें