back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Bihar News| Bhagalpur News| कुख्यात Niranjan Yadav की गोली मारकर हत्या, फोन किया, बुलाया…20 मिनट बाद मिली लाश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar News| Bhagalpur News| कुख्यात Niranjan Yadav की गोली मारकर हत्या, फोन किया, बुलाया…धांय-धांय मारी गोली जहां,भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला में चौकी नियामतपुर निवासी हत्या, लूट और अपहरण का वांछित पैंतीस साल के निरंजन यादव को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया।

- Advertisement -

Bihar News| Bhagalpur News | हत्या, रंगदारी, गोलीबारी का कुख्यात एक फांस वाले फोन में फंस गया

अपराधियों ने पहले उसे फोन करके बुलाया और फिर बीस मिनट के बाद उसकी लाश मिली जहां निरंजन पर हत्या, रंगदारी, गोलीबारी करने समेत लगभग आधा दर्जन मामले नाथनगर थाना में दर्ज हैं। वारदात बीती देर रात की है, जहां निरंजन को अपराधियों ने पेट में गोली मार दी।

- Advertisement -

Bihar News| Bhagalpur News | निरंजन का आपराधिक इतिहास बहुत पुराना

निरंजन का आपराधिक इतिहास बहुत पुराना है जहां,लगभग दस साल पहले निरंजन यादव ने सीटीएस रोड में अनिल साह नाम के डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस कांड में लगभग सात साल तक जेल में रहा था। तीन साल पहले यह जेल से बाहर आया था। निरंजन यादव अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति था। जनवरी 2016 में नाथनगर थाना क्षेत्र के बैरिया के राशन डीलर अनिल साह की हत्या निरंजन ने सुपारी लेकर की थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Assembly News: विधानसभा में 50 MLA ने रचा इतिहास, एक साथ उठाई यह बड़ी मांग... पढ़िए collective political will में विधायकों की एकजुटता और शिक्षा का सवाल

Bihar News| Bhagalpur News | अपहरण, हत्या का गुनहगार, फिलहाल बना आपसी विवाद का खूनी शिकार

इस मामले में जेल में भी रहा था। अनिल साह के पड़ोसी डीलर रामदुलारी देवी ने सुपारी दी थी। 7 अगस्त 2022 को नाथनगर के ही लालूचक में दबंगई दिखाते हुए गोली चला दी थी। इसमें एक बच्चा बाल-बाल बच गया था। निरंजन ने 2017 में मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के नुरपुर के किराना दुकानदार अजय कुमार का अपहरण कर लिया था। अजय को बैगन खेत में छिपाकर डेढ़ लाख रुपए फिरौती मांगी थी। पुलिस ने बड़ी मशक्कत से अजय को मुक्त कराया था। फिलहाल, हत्या की वजह आपसी विवाद माना जा रहा है।

Bihar News| Bhagalpur News | पहले फोन आया। फिर वह बाइक से निकला, फिर पीछे से मारी गईं गोली

जहां, जानकारी के अनुसार, ठेकेदारी और जमीन कारोबार से जुड़े महाशय ड्योढ़ी निवासी निरंजन को रात करीब नौ बजे पहले फोन आया। फिर वह बाइक से एक व्यक्ति को पीछे बिठाकर कहीं निकला था, लेकिन इस दौरान उसे पीछे से गोली मारी गई। वारदात के बाद मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Bihar News| Bhagalpur News | मौके पर पुलिस, तहकीकात, बाइक पर पीछे बैठे संदिग्ध से पूछताछ

घटना की सूचना पर नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह और ललमटिया थानाध्यक्ष राजीव रंजन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल निरंजन को पुलिस अभिरक्षा में जेएलएनएमसीएच भेजा लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। निरंजन के परिजन ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया था। इसके बाद वह बाइक लेकर घर से निकला था। लगभग 20 मिनट बाद उसे गोली मारे जाने की सूचना मिली। हत्या की सूचना पर सिटी एसपी मिस्टर राज, डीएसपी टू राकेश कुमार नाथनगर पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारी को घटना को लेकर कई दिशा निर्देश भी दिए। सीसीटीवी में निरंजन के साथ बाइक पर पीछे बैठे संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Bihar News| Bhagalpur News | सीसीटीवी फुटेज…लड्डू

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया था। घटनास्थल के कुछ दूरी पर एक शांति समिति के सदस्य के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में निरंजन के साथ एक व्यक्ति पीछे बैठा दिखा। पुलिस ने रात में ही उस व्यक्ति को उसके घर से दबोच लिया। सिटी एसपी और डीएसपी थाने में सघन पूछताछ कर रहे हैं। उक्त व्यक्ति का नाम लड्डू बताया जाता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Suryakumar Yadav: ‘जीरो’ पर आउट होने के बाद भी अभिषेक शर्मा पर कप्तान सूर्या का बड़ा भरोसा!

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट के रोमांचक सफर में जहां हर मैच एक नई कहानी...

अपनी बाइक को हमेशा नया बनाए रखने के लिए जानें बेहतरीन Bike Maintenance टिप्स!

Bike Maintenance: अगर आप भी अपनी प्यारी बाइक या स्कूटर को हमेशा नए जैसा...

सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान: सुपर-8 मुकाबले से पहले कप्तान ने भरी हुंकार!

Suryakumar Yadav: टी20 विश्व कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें