spot_img

Bihar News| Muzaffarpur Court में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी पर परिवाद वाला आपराधिक मुकदमा

आवंटित सिंबल का दुरुपयोग। कई गंभीर आरोप। मामला दर्ज। चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग। जहां, लोकसभा चुनाव से पहले मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव समेत कई लोगों पर परिवाद दायर किया गया है। परिवादी सुधीर कुमार ओझा कहते हैं, चुनाव आयोग ने हमारी पार्टी भारतीय सार्थक पार्टी को सिंबल नाव छाप दिया था। इसको छोड़ने और वापस करने के लिए वीआईपी पार्टी लगातार दबाव बना रही थी। इसके बाद भी कई जिलों की चुनावी रैली में मुकेश सहनी और अन्य हमारे सिंबल का यूज कर रहे थे।

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur Court में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी पर परिवाद दायर हुआ है जहां मुज़फ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, वीआईपी के नेता संतोष निषाद और राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव पर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। ऐसा, भारतीय सार्थक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सुधीर ओझा ने गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में परिवाद दायर किया है।

- Advertisement -

Bihar News| Muzaffarpur Court News | कोर्ट में अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी संरक्षक मुकेश सहनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी सहित चार-पांच अज्ञात को आरोपी बनाया है। अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट में अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी। परिवाद में बताया है कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से उनकी पार्टी को नाव चुनाव चिह्न आवंटित की गई है। यह पूर्व में वीआईपी का चुनाव चिह्न हुआ करता था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी Bihar Sampark Kranti Express ! अब कर्पूरीग्राम स्टेशन पर रुकेगी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, Samastipur के लाखों यात्रियों को मिली बड़ी राहत

Bihar News|Muzaffarpur Court News | BSP का दावा है कि चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी

जानकारी के अनुसार, मुज़फ्फरपुर के चर्चित अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने एक राजनीतिक पार्टी बनाई है, जिसका नाम है भारत सार्थक पार्टी (BSP)। सुधीर कुमार ओझा का दावा है कि चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी को नाव छाप चुनाव चिन्ह के रूप में आवंटित किया है। अधिवक्ता का आरोप है कि जमुई लोकसभा क्षेत्र के शेखपुरा में तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी ने जो सभा की उसमे मंच के ऊपर नाव चुनाव चिन्ह लगा हुआ था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के लिए बड़ी खबर! कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल तैयार, PM मोदी के आगमन से पहले जानें क्या है खास |पटना, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी की खुशकिस्मती

Bihar News| Muzaffarpur Court News | नाव छाप का गलत दुरुपयोग

वादी अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने आपराधिक मुकदमा दर्ज कराते हुए मुकेश सहनी पर उनकी पार्टी ‘भारत सार्थक पार्टी’ का चुनाव चिन्ह नाव छाप का गलत दुरुपयोग करने और छाप को वापस करने के लिए प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। साथ ही मुकेश सहनी की पार्टी के रजिस्ट्रेशन को रद करने की भी मांग की है। अब 27 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें:  बिहार में 22 DSP का रातोंरात तबादला! अब कानून-व्यवस्था पर दिखेगा बड़ा असर?

Bihar News |Muzaffarpur Court News | खुलेआम प्रचारित-प्रसारित

मुकेश सहनी की ओर से परिवादी और गवाह के साथ लगातार संपर्क कर चुनाव चिह्न वापस करने का दवाब-प्रलोभन दे रहे थे। इनकार किये जाने के बाद मुकेश सहनी और संतोष सहनी महागठबंधन से तालमेल कर लोकसभा की तीन सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। महागठबंधन के सभी सीटों पर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी क्रम में सभी आरोपित जानबूझ कर साजिश व षडयंत्र के तहत जालसाजी, फर्जीवाड़ा कर परिवादी की पार्टी को आवंटित चुनाव चिह्न का दुरूपयोग कर खुलेआम प्रचारित-प्रसारित कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

समस्तीपुर में बारिश बनी मौत: आकाश से नाचीं करंट, दो की जिंदा जलकर मौत

Samastipur Lightning: समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय रंजीत कुमार और 40 वर्षीय कारी देवी की मौत हो गई। प्रशासन ने खराब मौसम में सतर्क रहने की अप#BiharNews,#Samastipur,#LightningStrike

Samastipur Crime समस्तीपुर के बंद हॉस्टल में मिली सड़ी-गली लाश, केमिकल से जलाने की कोशिश! आख़िर -बंद हॉस्टल में कैसे पहुंचा शव?

Bihar Samastipur Crime: समस्तीपुर में एक बंद पड़े हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिला है। पुलिस को केमिकल मिलने से हत्या और शव को नष्ट करने के प्रयास की आशंका है।#BiharCrime,#SamastipurNews,#MurderMystery

Bihar Disaster Management आपदाओं में नहीं जाएगी एक भी जान! बिहार के राज्यपाल ने दिया ‘जीरो कैजुअल्टी’ का मंत्र

Bihar Disaster Management: पटना में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बिहार के राज्यपाल ने 'जीरो कैजुअल्टी' के लक्ष्य पर जोर देते हुए आपदा प्रबंधन के लिए मजबूत तैयारी, समय पर चेतावनी और सक्र#BiharDisasterManagement,#ZeroCasualty,#BiharNews

दरभंगा में बारिश का कहर! खेतों में भरा पानी, किसानों के लाखों की धान की फसल बर्बाद होने का खतरा

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड में लगातार बारिश से रतनपुर के किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में जलभराव से धान की रोपाई रुक गई है और बिचड़े सड़ने का खतरा मंडरा रहा है।#DarbhangaNews,#BiharRain,#FarmersConcern