spot_img

Election Analysis | First Phase Elections में कौन First Division से पास…कौन आर…कौन पार…!

spot_img
- Advertisement -

Election Analysis | First Phase Elections में कौन First Division से पास…कौन आर…कौन पार…! जहां, पहले दौर के मतदान के बाद “अब की बार, 400 पार” के मोदी और बीजेपी के बड़बोले दावे की हवा निकलती लग रही है। 2019 के लोकसभा चुनावों में हुए मतदान के मुकाबले 2024 के पहले दौर के मतदान में काफी कमी आई है। लगभग 7 फ़ीसदी।

- Advertisement -

Election Analysis | उदासीनता, ख़ास तौर पर शहरी मतदाता के लिए

मतदान प्रतिशत में इस गिरावट में मतदाता की उदासीनता को साफ देखा जा सकता है। बढ़ती गर्मी एक कारण हो सकती है, ख़ास तौर पर शहरी मतदाता के लिए। लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव भी तो इसी मौसम में हुए थे। तब तो लोग वोट देने के लिए उमड़ पड़े थे।

- Advertisement -

Election Analysis | इस बार पुलवामा और बालाकोट जैसा कोई प्रबल

फिर इस बार मतदान में इतनी कमी की क्या वजह हो सकती है? एक बड़ा कारण यह हो सकता है कि इस बार पुलवामा और बालाकोट जैसा कोई प्रबल भावनात्मक राष्ट्रवादी मुद्दा नहीं है वोटर को घर से निकालने के लिए। एक बात यह भी है कि नरेंद्र मोदी को लेकर लोगों में पहले जो जुनून था, दसवां साल आते-आते काफी कम हो गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सुपौल में दर्दनाक हादसा! हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, खलासी की मौत, यात्री जख्मी

Election Analysis | मोदी ही बीजेपी के लिए वोट हासिल करने का सबसे बड़ा चेहरा

हालांकि, अब भी मोदी ही बीजेपी के लिए वोट हासिल करने का सबसे बड़ा चेहरा हैं। तमाम लोकसभा क्षेत्रों में बहुत सारे वोटर कैमरों पर कहते सुने जा सकते है कि वो मोदी के नाम पर वोट देंगे। खुद मोदी और उनकी पार्टी के तमाम नेता भी अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते समय यही कहते हैं कि आपका वोट मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगा।

यह भी पढ़ें:  नौकरी के नाम पर बंधक बनाकर धकेली जा रही थीं देह व्यापार में! बिहार पुलिस ने 12 लड़कियों को बचाया |गिरोह का पर्दाफाश| पढ़िए - खुलासा जानकारी और कौन अपराधी?

Election Analysis | महंगाई, बेरोज़गारी समेत कई मुद्दों पर मोदी की अगुआई वाली सरकार से

महंगाई, बेरोज़गारी समेत कई मुद्दों पर मोदी की अगुआई वाली सरकार से लोगों की नाराजगियां तो हैं लेकिन उसे उखाड़ फेंकने वाली कोई प्रबल देशव्यापी लहर नहीं है। यह भी कह सकते हैं कि विपक्ष समय रहते ऐसी कोई देशव्यापी लहर पैदा करने में कामयाब नहीं हो पाया। लेकिन दूसरी तरफ , कोई भारी भरकम मोदी लहर भी नहीं है। मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा उदासीन है। चुनाव का रुख मिलाजुला सा दिख रहा है।अब विपक्ष मुकाबले में है और कई जगह कड़ी चुनौती दे रहा है।

यह भी पढ़ें:  बिहार कैबिनेट में बड़ा ऐलान! 24 एजेंडों पर मुहर | फैसलों से चमकेगी बिहार की किस्मत | दरभंगा में बनेगा 226 करोड़ का कार्गो हब

Election Analysis | जिसकी शुरुआत पहले दौर से मानी जा सकती है

पहले दौर में पिछली बार भी विपक्ष का स्कोर बीजेपी/एनडीए से बेहतर था। इस बार भी वही होने के आसार हैं। अगर पहले दौर के मतदान में ख़ास तौर पर राजस्थान से विपक्ष के समर्थन में मिल रहे संकेतों पर भरोसा करें तो नतीजे पिछली बार से बेहतर भी हो सकते हैं। पिछली बार राजस्थान में बीजेपी ने सभी 25 सीटें जीती थीं। इस बार कांग्रेस के बारे में काफी सकारात्मक माहौल दिख रहा है, जिसकी शुरुआत पहले दौर से मानी जा सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर LoC पर सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार कमांडर समेत 4 आतंकी बारूदी सुरंग में उड़े

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकी बारूदी सुरंग #JammuKashmirNews,#PoonchTerroristAttack,#LashkarETaiba

चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Muzaffarpur Cyber Crime: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी से मास्टरमाइंड टिपू कुशवाहा गिरफ्तार हुआ #MuzaffarpurCyberCrime,#DigitalArrestFraud,#BiharPolice

त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले व्यापक अभियान चलाया है। पटना में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की एक्सपायरी मिठाई और दूषित खाद्य #BiharFoodSafety,#PatnaRaids,#FoodAdulteration

Darbhanga Durga Puja दुर्गा पूजा पर बड़ी खबर: दरभंगा प्रक्षेत्र DIG मनोज कुमार तिवारी का कड़ा फरमान! मधुबनी समस्तीपुर- दरभंगा में हाई अलर्ट| पढ़िए...

Darbhanga Durga Puja: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने क #DarbhangaDurgaPuja,#BiharPolice,#ManojTiwariDIG