spot_img

DD News Logo | बेशरम रंग…DD News का Logo हुआ केसरिया… भगवा-केसरिया से इश्क पर बवाल

DD Logo Controversy ने समाचार जगत की विश्वनीयता के बीच दूरदर्शन के भगवाकरण, लोगो बदलाव और रूबी लाल की जगह भगवा रंग में लुक देने पर इस डीडी के लोगो पर राजनीतिक गरमी चढ़ गई है। डीडी को विपक्ष भगवाकरण मान रहा। पक्ष का इनकार है। दूरदर्शन को पहली बार पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस के रूप में 15 सितंबर, 1959 को प्रसारित किया गया था। वर्तमान में, दूरदर्शन छह राष्ट्रीय और 17 क्षेत्रीय चैनल संचालित करता है। मगर, लोगो के बदलाव और नए लुक में आकर्षण भी है तो बेशरम रंग की गुंजाइश मानने वालों की गंध भी

spot_img
- Advertisement -

DD News Logo | बेशरम रंग…DD News का Logo हुआ केसरिया… भगवा-केसरिया से इश्क पर बवाल तो होना ही था क्योंकि…इस saffron-saffron का controversy का रिश्ता आज का नहीं है। जहां,गुजरात के अस्‍पताल में केसरिया रंग के स्‍ट्रेचर पर विवाद आपको याद होगा। जहां, राजकोट के सरकारी अस्पताल में मरीजों के लिए खरीदे गए 150 स्ट्रेचर का रंग केसरिया था। स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्‍टरों को तलब किया। उन्होंने अपने बचाव में कहा कि यह प्राथमिक रंग है। अभी इन स्ट्रेचर को सफेद रंग में रंगना बाकी है। आइए, ‘केसरिया तेरा इश्क है पिया…गाना आपने भी गाया होगा।‘

- Advertisement -

DD News Logo | पठान का बेशरम रंग…भगवा बिकनी वो गाने…हमें तो लूट लिया मिलके इश्क वालों ने…विवाद

अपनी रिलीज़ से पहले, पठान ने बेशरम रंग गाने को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। इसमें दीपिका पादुकोण भगवा बिकनी में थीं। सोशल मीडिया पर एक खास वर्ग के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके कारण फिल्म का बहिष्कार भी किया गया। हालांकि, फिल्म के अंतिम कट में, जो 24 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, भगवा बिकनी में दीपिका के दृश्य को संपादित नहीं किया गया है।यह ठीक उसी तरह चलता है जैसे प्रचार के दौरान यूट्यूब पर जारी किए गए बेशरम रंग गाने में था। हमें तो लूट लिया मिलके इश्क वालों ने बहुत ही तंग किया अब तक इन ख्यालों ने नशा चढ़ा जो शरीफी का उतार फेंका है बेशरम रंग कहां देखा दुनिया वालों ने हमें तो लूट लिया मिलके इश्क वालों ने बहुत ही तंग किया अब तक इन ख्यालों ने…अब इसी ख्यालों ने डीडी लोगो के नए अवतार के बाद फिर से गरमा गया है जहां…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ा खुलासा! पीएम मोदी के खिलाफ कॉकरोच आंदोलन को मिल रही 'अमेरिकी फंडिंग'? गायिका मैरी मिलबेन का दावा, देश में हड़कंप!

DD News Logo | हिन्दू धर्म में माना जाता है कि केसरी रंग अग्नि का रंग है

हिन्दू धर्म में माना जाता है कि केसरी रंग अग्नि का रंग है, जो जीवन में सकारात्मक विचार का संचार करती है और नकारात्मक सोच को दूर करती है। हर किसी पूजनीय कार्य या शुभ कार्य से पहले इस अग्नि को ही साक्षी माना जाता है। अब ऐसे में

- Advertisement -

DD News Logo | दूरदर्शन ने अपने ऐतिहासिक लोगो का रंग लाल (Red) से बदलकर केसरिया (saffron) कर दिया है

पब्लिक ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन ने अपने ऐतिहासिक लोगो का रंग लाल (Red) से बदलकर केसरिया (saffron) कर दिया है। इस सबंध में डीडी न्यूज (DD News) के आधिकारिक एक्स (X) हैंडल से घोषणा की गई। इसमें एक पोस्ट (Post) में कहा गया था, हालांकि हमारे मूल्य वही हैं, हम अब एक नए अवतार (Avatar) में उपलब्ध हैं। एक ऐसी समाचार यात्रा के लिए तैयार हो जाइए जो पहले कभी नहीं देखी गई…। बिल्कुल नए डीडी न्यूज का अनुभव करें। हालांकि, विपक्ष इस बदलाव से नाराज दिख रहा है।

DD News Logo | डीडी के लोगो के बदलने से सबसे ज्यादा नाराज विपक्ष है

डीडी के लोगो के बदलने से सबसे ज्यादा नाराज विपक्ष है। विपक्ष का कहना है कि चैनल का भगवाकरण किया जा रहा है। विपक्षी नेताओं का प्रश्न है कि इसे लोकसभा चुनाव से पहले बदलने की क्या जरूरत थी। हालांकि ब्रॉडकास्टर का कहना है कि दूरदर्शन के लोगो को केसरिया सिर्फ एक बदलाव के रूप में किया गया है। सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

DD News Logo | डीडी के लोगो के बदलने से सबसे ज्यादा नाराज विपक्ष है

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और प्रसार भारती (डीडी, एआईआर) के पूर्व सीईओ, जवाहर सरकार ने लोगो बदले की आलोचना की है। इसे ‘दूरदर्शन का भगवाकरण’ बताया। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन ने अपने ऐतिहासिक फ्लैगशिप लोगो को भगवा रंग में रंग दिया है! इसके पूर्व सीईओ के रूप में, मैं इसके भगवाकरण को चिंता के साथ देख रहा हूं और महसूस कर रहा हूं- यह अब प्रसार भारती नहीं है, यह प्रचार भारती है।

यह भी पढ़ें:  त्योहारों से पहले महंगाई का 'डबल अटैक', रसोई का बजट हुआ तहस-नहस! चीनी, दाल, सरसों तेल, चना के दामों में अप्रत्याशित उछाल

DD News Logo | डीडी के लोगो के बदलने से सबसे ज्यादा नाराज विपक्ष है

यूपीए सरकार के दौरान 2012 से 2014 तक केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे कांग्रेस के मनीष तिवारी ने कहा,दूरदर्शन के लोगो का रंग बदलना सरकारी संस्थानों पर कब्जा करने का सरकार का प्रयास है। मनीष तिवारी ने कहा, ‘यह सरकार की ओर से भगवावाद और सरकारी संस्थानों पर कब्जा करने का एक प्रयास है। उक्त कदम स्पष्ट रूप से भारत के पब्लिक ब्रॉडकास्टर की तटस्थता और विश्वसनीयता को कमजोर करता है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Bihar Health Facilities : बिहार के जिला अस्पतालों में ₹37 करोड़ के नए उपकरण, अब नहीं भटकेंगे मरीज!

DD News Logo | सरकार ने मूल लोगो को ही अपनाया है

बीजेपी के आंध्र प्रदेश राज्य उपाध्यक्ष ने कहा, ‘जब दूरदर्शन 1959 में लॉन्च किया गया था, तो इसका लोगो भगवा था। सरकार ने मूल लोगो को ही अपनाया है, तो लिबरल्स और कांग्रेस नाराजगी जता रहे हैं। यह स्पष्ट करता है कि वे भगवा और हिंदुओं के प्रति घृणा रखते हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने विपक्षी नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा, ‘भगवा से इतनी नफरत है इन लोगों को… भगवा रंग का आनंद ये लोग नहीं ले सकते… ये लोग सिर्फ तुष्टिकरण करने वाले लोग है।

DD News Logo | डीडी के पूरे लुक और फील को अपग्रेड

दूरदर्शन के कदम का बचाव करते हुए प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा ‘नारंगी रंग का नया लोगो देखने में आकर्षक है। यह बदलाव विजुअल एस्थेटिक को ध्यान में रखते हुए किया गया है। लोगो का रंग नारंगी है न कि भगवा। उन्होंने कहा, ‘सिर्फ लोगो में ही बदलाव नहीं हुआ है, बल्कि हमने डीडी के पूरे लुक और फील को अपग्रेड किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Darbhanga Junction! दरभंगा जंक्शन का बदल जाएगा चेहरा, जानिए – जब पहुंचे महाप्रबंधक डिंपी गर्ग – क्या देखा क्या कहा

Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी ला #DarbhangaJunction,#AmritBharatStation,#BiharRailNews

बिहार के चमड़ा उद्योग में आया बड़ा बदलाव! सरकार ने FDDI पटना से मिलाया हाथ, जानें आपको क्या फायदा?

Bihar Leather Industry: मुजफ्फरपुर में मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन के साथ ही बिहार सरकार और FDDI पटना के बीच महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए। इससे राज्य के चमड़ा #BiharLeatherIndustry,#SkillDevelopment,#MuzaffarpurNews

Darbhanga Crime बिरौल मर्डर का खुलासा|घर में घुसकर महिला को चाकू से गोदा, पुलिस ने ढूंढ निकाले हत्यारे!

Bihar Crime: दरभंगा के बिरौल में चोरी का विरोध करने पर 50 वर्षीय महिला चमेली देवी की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। #BiharCrime,#DarbhangaPolice,#BiroulMurder

Darbhanga Accident बेनीपुर में दो बाइकों की खौफनाक टक्कर, पिता-पुत्री समेत तीन गंभीर घायल, DMCH भेजा गया

Benipur Accident: बेनीपुर में एसएच-88 मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पिपरा गांव के पिता-पुत्री समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उप #BenipurAccident,#DarbhangaNews,#RoadSafety