back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

BPSC Bihar Teacher Recruitment | बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के Question Paper Solver Gang का मुख्य सरगना समेत 5 मुख्य मैंबर Madhya Pradesh से गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

BPSC Bihar Teacher Recruitment | बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के Question Paper Solver Gang के मुख्य सरगना समेत 5 मुख्य सदस्यों को Madhya Pradesh से गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से ली गई शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

- Advertisement -

BPSC Bihar Teacher Recruitment | उज्जैन से एक युवती और चार युवक समेत पांच गिरफ्तार

टीम ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक युवती और चार युवक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी पहचान बदलकर उज्जैन में छिपे थे। ईओयू की टीम को इनकी जानकारी मिली तो फौरन मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

BPSC Bihar Teacher Recruitment | ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया

ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि बीपीएससी तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में 5 मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी उज्जैन से कर ली गई है। इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लाया जा रहा है। इनसे पूछताछ में कई अहम बातों का खुलासा होने की संभावना है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Shilpi Raj New Song: अरे भईया! शिल्पी राज के ‘बलम कलकतिया’ ने मचाया बवाल, इंटरनेट पर भाभी-देवर की जोड़ी ने उड़ाए गर्दे!

BPSC Bihar Teacher Recruitment | पांचों नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे

जानकारी के अनुसार, बीपीएससी शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा के पेपर लीक मामले में पांच मुख्य आरोपियों को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक लड़की और 4 लड़के हैं। इन्हें वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से ईओयू की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया। पांचों आरोपी नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। सभी बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं और मामले में फरार चल रहे थे। बिहार पुलिस आरोपियो का भोपाल से पीछा करते हुए उज्जैन पहुंची थी। उन्होंने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस बिहार रवाना हो गई।

BPSC Bihar Teacher Recruitment | पटना की अदालत में कराए जाएंगें पेश

आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक केस में पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सभी एक गिरोह के सदस्य हैं। इन्हें वापस पटना लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया है। सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, इन पांचों आरोपियों के पास से कई महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए गए हैं और उन्हें सोमवार को पटना की अदालत में पेश किया जाएगा। 

BPSC Bihar Teacher Recruitment | दस-दस लाख रुपये सॉल्वर गैंग ने लिया था

तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 मार्च को 415 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में लगभग 3.75 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इसके बाद पेपर लीक की बात सामने आई। 266 लोगों को ईओयू ने भेजा जेल आर्थिक अपराध इकाई ने बिहार लोक सेवा आयोग को एक रिपोर्ट सौंपी। इसमें कहा कि परीक्षा से एक दिन पहले ही तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। शिक्षक भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र एवं उत्तर मुहैया कराने के एवज में दस-दस लाख रुपये सॉल्वर गैंग ने लिया था।

BPSC Bihar Teacher Recruitment | 313 हिरासत में

आर्थिक अपराधी इकाई की टीम ने हजारीबाग और पटना के करबिगहिया में छापेमारी कर कुल सॉल्वर गैंग के सदस्य और अभ्यर्थी समेत 313 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें से 266 को जेल गया। इसके लिए शनिवार देर रात को ही सिविल कोर्ट में इनकी पेशी हुई। इनमें 266 अभ्यर्थियों में 88 महिला अभ्यर्थी भी शामिल थीं।

यह भी पढ़ें:  AI in Education: आंध्र प्रदेश में शिक्षा क्रांति, 7 अहम समझौतों पर सिग्नेचर, पढ़िए IBM, UNICC, NIELIT, IIT Madras, भारतजेन और वाइजर...अब एल्गोरिदम और कोड ज्ञान

BPSC Bihar Teacher Recruitment | ये हैं मास्टर माइंड

गिरफ्तार आरोपियो की पहचान 28 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र सूर्यमनी प्रसाद निवासी ग्राम शाहपुर बलवा, थाना नगर नौसा, 28 वर्षीय बल्ली उर्फ संदीप कुमार पुत्र रणवीर पासवान निवासी गोसाई मठ थाना नगर नौसा, 26 वर्षीय शिव कुमार उर्फ डा. शिव उर्फ बिट्टू पुत्र संजीव कुमार उर्फ लूटन मुखिया निवासी शाहपुर बलवा थाना नगर नौसा, 28 वर्षीय तेज प्रकाश पुत्र कृष्णदेव प्रसाद निवासी पुलिस थाना कराय परशुराय जिला नालंदा के रूप में किया गया है। गिरफ्तार आरोपियो में एक महिला भी शामिल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ईशान किशन का देसी अंदाज: T20 वर्ल्ड कप 2026 के अभ्यास सत्र में फैन से मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल

Ishan Kishan: क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से जलवा बिखेरने...

दिल्ली गवर्नमेंट रिक्रूटमेंट: 911 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

Delhi Government Recruitment: दिल्ली सरकार ने विभिन्न विभागों में 911 पदों पर भर्ती की...

Bihar Land Records: बिहार भूमि सुधार में आह और वाह कर्मचारियों की हड़ताल पर डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान, पढ़िए CO-DCLR, बड़ा दांव और...

Bihar Land Records: सत्ता के गलियारों में हलचल, उम्मीदों और चुनौतियों के बीच, बिहार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें