spot_img

Darbhanga News | सदर के अन्नदाता से रूठा अग्नि विधाता…खाक होने से बचा कबरिया गांव…20 बीघे में लगी गेहूं की फसल राख…2 दमकल गाड़ी, 1 जेसीबी@4 घंटे की कड़ी मशक्कत… दर्जन किसानों की उम्मीद मिट्टी में दफन

दरभंगा सदर के किसानों ने आज खेत में आग की पैदाइश बर्बादी के मंजर देख लिए। किसानों को इस मंजर ने रुला दिया है। जहां, खेतों से उठता धुंआ तबाही का नजारा लेकर सामने है। गेहूंं की डाली-डाली आग में धधक रहीं थीं। जो फसल कट गए थे, वहां भी लपटें थी। गेंहू की खेत में किसान मिट्टी बनकर खड़े थे। कलेजे पर पत्थर बरस रहे थे। अच्छे उत्पादन की उम्मीद थी, लेकिन अब चिंताओं का अंबार है। बेबस किसान, लाचारी की खूंट में बंधे अब कहां जाएंगें। किससे गुहार करेंगे। कौन मददगार होगा। अब तो जिंदगी ही थम गई। उठा-पटक सी मची है इस बेजान देह में...जहां...आग की ऐसी तबाही...इस जिल्लत् ,भरी जिंदगी में...अब बचा क्या है?

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | सदर के अन्नदाता से अग्नि विधाता रूठ गया है। इस जिल्लत भरी जिंदगी में आग ने कुछ भी ना छोड़ा। हां, कुछ बचा तो वह है कबरिया गांव…जो खाक होने से बच गया। मगर, 20 बीघे में लगी गेहूं की फसल राख बनकर सामने है। दो दमकल गाड़ी, एक जेसीबी@4 घंटे की कड़ी मशक्कत…के बाद भी मंजर यह, दर्जन किसानों की उम्मीद मिट्टी में दफन हो चुकी हैं जहां अगलगी में 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुका है। हां, बाल-बाल कुछ बचा तो वह कबरिया गांव है, जो समय रहते धू-धू होने से बच गया है।

- Advertisement -

Darbhanga News | कबीरचक पंचायत के गढ़िया गांव में आग ने मचाया तांडव

दरभंगा सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक पंचायत के गढ़िया गांव में रविवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने से एक दर्जन किसानों का गेहूं का फसल जलकर राख हो गई। ग्राम गढ़िया निवासी मोनू झा, संतोष यादव ,मनोज यादव वहीं खुटवारा गांव के गणेश चंद्र यादव सहित दर्जनों किसानों का करीब बीस बीघा में गेहूं की फसल का नुकसान हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Graduate Constituency दरभंगा में जन सुराज को झटका! टिकट कटते ही रविंद्र यादव ने खोल दिए ₹5 से 7 करोड़ का राज! | पढ़िए -बड़ा ऐलान

Darbhanga News | चार घंटे की कड़ी मशक्कत…दिखी, थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह की तत्परता

वही, आग पर काबू पाने में करीब चार घंटा का समय लगा तब जाकर आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों की ओर से सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष अमृत कुमार साह ने थाना से 112 सहित दो दमकल गाड़ी को गढ़िया गांव के घटना स्थल पर भेजा गया। तब जाकर आग पर काबू पाया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में शॉकिंग वारदात! बाइक डिक्की से 5 लाख कैश गायब, मजदूर पेमेंट के पैसे थे

Darbhanga News | सदर अंचल कर्मचारी नेहाल कुमार ने बताया

वहीं सदर अंचल कर्मचारी नेहाल कुमार ने बताया कि गढ़िया गांव में भूसा में आग लगने से करीब एक दर्जन किसानों के कुछ छूटे हुए फसल में आग लग गई। कई किसानों का फसल कट चुका था। गेहूं खेत में ही था। वह भी जलकर राख हो गया। आग इतनी तेज थी कि दो दमकल गाड़ी और एक जेसीबी से आग बुझाने में करीब चार घंटे का समय लगा तब जाकर आग पर काबू पाया गया। अगर कुछ देर और आग पर काबू नहीं पाया जाता तो कबरिया गांव को भी चपेट में ले लेती।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News देर से मगर कुशेश्वरनाथ मंदिर प्रबंधन का बड़ा फैसला|पंडों को अब मिलेगा ID कार्ड! महिला श्रद्धालुओं के लिए बड़ा फैसला

Darbhanga News | कर्ज वाली खेती…आंकलन रिपोर्ट, राहत की उम्मीद….मायूसी

वैसे कई किसानों के खेत में से गेहूं कट चुके थे। और कई किसान का फसल का काफी नुकसान हुआ है। घटना स्थल पर जाकर कर्मचारी नेहाल ने बताया कि नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। आंकलन रिपोर्ट भेजा जाएगा। वैसे आग कैसे लगी अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वही कई किसानों में मायूसी है कि कर्ज लेकर खेती किए थे। और कई एकड़ में लगे फसल में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुफ्त बिजली फिर भी बिल में ‘माइनस’? मुजफ्फरपुर में उपभोक्ता हैरान, जानिए सच – ?

Bihar Electricity Bill: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बावजूद मुजफ्फरपुर के उपभोक्ताओं के बिल में 400-500 रुपये तक का 'माइनस' बैलेंस आ रहा है। जानिए इस उलझन की वजह और विभाग का स्पष #BiharElectricity,#MuzaffarpurNews,#FreeElectricityScheme

बिहार में महिला सुरक्षा पर बड़ा विवाद! मांझी ने चिराग पासवान को दिया सीधा जवाब, ‘शर्मिंदा हैं तो एक्शन लें’

Bihar Women Safety: बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर NDA के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर कोई शर्म #BiharWomenSafety,#JitanRamManjhi,#NDAConflict

EOU के छापे से हड़कंप: इस अधिकारी के पास निकली 1.49 करोड़ की बेनामी संपत्ति, देखकर चौंक जाएंगे!

Patna EOU Raid: पटना में आर्थिक अपराध इकाई ने कैमूर परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की। उन्हें 1.49 करोड़ रुपये से अधिक की आय से #BiharCorruption,#EOURaid,#KaimurNews

गंडक की तबाही का खौफनाक मंजर! पूर्वी चंपारण में बाढ़ के पानी में बहकर आए हिरण, फिर जो हुआ…

East Champaran Flood: पूर्वी चंपारण में गंडक नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। नेपाल में हुई भारी बारिश और वाल्मीकिनगर बराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी ने तबाही म #EastChamparanFlood,#WildlifeRescueBihar,#GandakRiver