spot_img

Darbhanga News| Hanumannagar News| कोई नाम-ओ-निशां नहीं बचा…आग से 50 घर राख, खुले आसमान के नीचें आ गईं अनायास जिंदगी… ग्रामीणों ने थामा हाथ, चलाएंगें भंडारा

हनुमाननगर का सिनुआरा पंचायत का सीमा मुसहरी गांव। हनुमाननगर के गोढ़ियारी पंचायत का संतपुर गांव। अग्निदेव के कोप से तबाह हो उठा है। यहां के लोगों ने तबाही का नया मंजर आज देखा। सुबह तक जो आशियां खिलखिला रहे थे, अनायास पचास से अधिक घर एकबारगी जलकर राख हो गए। इनका नामो-निशां मिट गया। दिन है, रविवार। जहां, अगलगी की घटना में पचास से अधिक घर यूं खाक में मिल गए, मानों यहां गर्म मिट्‌टी किसी ने उड़ेल डाली हो...।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Hanumannagar News| कोई नाम-ओ-निशां नहीं बचा…। आग से 50 घर राख हो गए हैं। इन पचास घरों के पीड़ित परिवार, बाल-बच्चे, महिलाएं सब खुले आसमान के नीचें अनायास आ गईं। इनकी खिलखिलाती जिंदगी एकबारगी ठहर गई। हालांकि, आज रात … ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए राहत की व्यवस्था की है। ग्रामीण मिलकर भंडारा चलाएंगें जहां… 

- Advertisement -

Darbhanga News| Hanumannagar News| फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने दोनों जगह आग पर काबू पा लिया। लेकिन,

घटना की सूचना पर तत्परता से पहुंचे फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने दोनों जगह आग पर काबू पा लिया। लेकिन, तब तक अधिकतर घरों का सब कुछ खाक हो चुका था। आग इतनी तेज थी कि घरवालों को कुछ भी बचाने का मौका नहीं मिला।

- Advertisement -

Darbhanga News| Hanumannagar News| सिर्फ जान बचीं, बाकी की उम्मीद, जो भी अपना कुछ था खाक हो गए

वह सिर्फ अपनी जान की रक्षा कर सके। पीड़ितों में राम श्रेष्ठ सदा, राजेंद्र सदा, गरबू सदा, रामबालक सदा, पन्नीलाल सदा, अकलू सदा, मो. जमुनी देवी, मो. बिंदा देवी, सुशील सदा, चुनचुन सदा, छोटकन सदा, हलखोरी सदा, नीलम देवी, रित्रु सदा, भरत सदा, विजय सहनी समेत पचास से ज्यादा लोगों का सब कुछ जलकर खाक हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के युवाओं की चमकी किस्मत! सरकार की इस पहल से बदल जाएगी जिंदगी

Darbhanga News| Hanumannagar News| राहत की उम्मीद है, मगर जो था, शायद ही अब लौटकर आए दोबारा

संतपुर में भी उत्तम यादव, राम सोगरथ यादव, अमीरी यादव, हीरालाल यादव, विद्यानंद यादव, सुमित यादव, अमित यादव एवं रामनरेश भगत के घर जलकर खाक हो गए। अंचलाधिकारी प्रणव प्रखर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को क्षति का आंकलन करते हुए पीड़ितों के आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक के साथ रिपोर्ट देने को कहा गया है। इससे जल्द से जल्द पीड़ितों के खाते में मुआवजा की राशि ट्रांसफर की जा सके।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा LNMU से सर्टिफिकेट लेकर लौट रहे समस्तीपुर के वकील की कार से कुचलकर मौत! पत्नी-बेटी भी लहूलुहान |दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर हादसा

Darbhanga News| Hanumannagar News| सामुदायिक किचेन और भंडारा चले तो पेट की आग तो कम से कम बुझे

तत्काल राहत देते हुए पॉलिथीन सीट उपलब्ध कराने की बात हो रही है। मुखिया रवि रंजन कुमार सिंह सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णकांत चौधरी ने बताया कि पदाधिकारियों से बात हुईं है। सामुदायिक किचेन चलाने पर सहमति हुईं है। स्वयंसेवी संस्थाएं भी पीड़ितों को मदद पहुंचाने के लिए संपर्क कर रहे हैं। रविवार की रात ग्रामीण स्तर से पीड़ितों को भोजन कराने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुफ्त बिजली फिर भी बिल में ‘माइनस’? मुजफ्फरपुर में उपभोक्ता हैरान, जानिए सच – ?

Bihar Electricity Bill: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बावजूद मुजफ्फरपुर के उपभोक्ताओं के बिल में 400-500 रुपये तक का 'माइनस' बैलेंस आ रहा है। जानिए इस उलझन की वजह और विभाग का स्पष #BiharElectricity,#MuzaffarpurNews,#FreeElectricityScheme

बिहार में महिला सुरक्षा पर बड़ा विवाद! मांझी ने चिराग पासवान को दिया सीधा जवाब, ‘शर्मिंदा हैं तो एक्शन लें’

Bihar Women Safety: बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर NDA के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर कोई शर्म #BiharWomenSafety,#JitanRamManjhi,#NDAConflict

EOU के छापे से हड़कंप: इस अधिकारी के पास निकली 1.49 करोड़ की बेनामी संपत्ति, देखकर चौंक जाएंगे!

Patna EOU Raid: पटना में आर्थिक अपराध इकाई ने कैमूर परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की। उन्हें 1.49 करोड़ रुपये से अधिक की आय से #BiharCorruption,#EOURaid,#KaimurNews

गंडक की तबाही का खौफनाक मंजर! पूर्वी चंपारण में बाढ़ के पानी में बहकर आए हिरण, फिर जो हुआ…

East Champaran Flood: पूर्वी चंपारण में गंडक नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। नेपाल में हुई भारी बारिश और वाल्मीकिनगर बराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी ने तबाही म #EastChamparanFlood,#WildlifeRescueBihar,#GandakRiver