spot_img

Madhubani News| Khajauli News| बाइक लूट…@24घंटे में खुलासा….3 लुटेरे गिरफ्तार, लूटी बाइक भी बरामद

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Khajauli News| बाइक लूट में खजौली पुलिस की बड़ी कामयाबी मिली है।…@24घंटे में पुलिस ने बाइक लूटकांड का खुलासा कर दिया है।….3 लुटेरों को गिरफ्तार करती पुलिस ने लूटी बाइक भी बरामद करते हुए बाइक लूट गिरोह का उद्भेदन कर दिया है। वह भी महज, 24 घंटे के भीतर।

- Advertisement -

Madhubani News| Khajauli News| एसडीपीओ सदर 2 मनोज कुमार बताते हैं

जानकारी देते प्रेसवार्ता में एसडीपीओ सदर 2 मनोज कुमार बताते हैं, रविवार देर रात लूटी गई बाइक के पास एक्शन में आई पुलिस ने लूट में शामिल तीन बाइक लुटेरों को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद कर ली है। बाइक लूटने बाद अपराधियों ने उसे झाड़ी में छुपा दिया था जहां पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने उसे बरामद किया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Madhubani News| Khajauli News| सुक्की साइफन के निकट से रविवार की देर रात लूटी गई बाइक बरामद

जानकारी के अनुसार,खजौली थाना क्षेत्र के सुक्की साइफन के निकट से रविवार की देर रात लूटी गई एक बाइक को स्थानीय थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस घटना में संलिप्त तीन युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Accident एनएच-27 पर भयावह मंजर: गड्ढे में फंसा बोलेरो - ट्रक से टकराया |मधुबनी के पुलिस चालक की मौत

Madhubani News| Khajauli News| अशोक कुमार सिंह से लाठी-डंडे का भय दिखाकर लूटी गई बाइक बरामद

गिरफ्तार तीनों युवकों को पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक प्रक्रिया में मधुबनी भेज दिया गया। घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सदर टू मनोज कुमार ने बताया कि बाबूबरही थाना क्षेत्र के नवटोली निवासी राम नारायण सिंह के पुत्र अशोक कुमार सिंह से लाठी-डंडे का भय दिखाकर लूटी गई बाइक बरामद कर ली गई है।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी ऑटो स्पेयर पार्ट्स में अ-मंगल! धू-धूकर जल उठी दुकान, 10 लाख से ज्यादा का नुकसान

Madhubani News| Khajauli News| तीनों बाइक लुटेरों की उनके घर से हुई गिरफ्तारी

बाइक लूट की घटना के बाद पुलिस टीम की तकनीकी अनुसंधान एवं सीसीटीवी फूटेज के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में बाइक लूट में शामिल तीनों बाइक लुटेरों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। लुटेरों ने बाइक लूट के बाद उसे एक झाड़ी में छुपा कर रखा था। बाइक लूट में शामिल सुक्की गांव निवासी राम बाबू सदाय उर्फ मुस्तफा की निशानदेही पर उसे एक झाड़ी से बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani CRIME मधुबनी में खूनी खेल | मायके में नवविवाहिता युवती की नृशंस हत्या! पति के दोस्त ने चाकू से गोदा, वजह जानकर हिल जाएंगे

Madhubani News| Khajauli News| ये थे टीम में शामिल

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य दो लुटेरों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के सुक्की गांव निवासी ललित सदाय के पुत्र राजा सदाय,स्व. गुजन सदाय के पुत्र राकेश सदाय उर्फ झीलम सदाय के रूप में हुई है। इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर अभय कुमार, एसआई राम कुमार, पीएसआई जीतेश कुमार मिश्र, मुनेश्वर प्रसाद गुप्ता, मदन उरांव,सिपाही मुन्ना कुमत, विक्रम कुमार टीम में शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar PM Modi Visit 20 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा! भागलपुर को मिलेंगी इतनी बड़ी सौगातें, बदल जाएगी तस्वीर

Bihar PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को बिहार के भागलपुर आ सकते हैं। इस संभावित दौरे से भागलपुर, बांका और आसपास के जिलों को 3242.95 करोड़ रुपये की 459 विकास योजना #BiharPMVisit,#BhagalpurNews,#SamratChoudhary

सहरसा एयरपोर्ट पर बड़ा झटका! टेंडर रद्द, अब हवाई सफर के लिए लंबा इंतजार

Bihar Airport: सहरसा एयरपोर्ट पर टर्मिनल भवन और एटीसी टावर के निर्माण का टेंडर रद्द हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों के हवाई सफर का सपना टूट गया है। करोड़ों की परियोजना में अब औ #BiharAirport,#SaharsaNews,#AirportDevelopment

Darbhanga Accident सिंहवाड़ा दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे परिवार पर टूटा कहर! पति-पत्नी और मासूम बच्चा गंभीर|

Darbhanga Accident: दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे एक परिवार पर दरभंगा में सड़क हादसा कहर बनकर टूटा है। पति-पत्नी और उनका दो वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। #DarbhangaNews,#BiharAccident,#DurgaPuja

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मीरा कुमार की 50 साल पुरानी जमीन का मालिकाना हक बहाल, मिलेगा मुआवजा

Meira Kumar: पटना हाईकोर्ट ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को पांच दशक पुराने जमीन विवाद में बड़ी राहत दी है। अदालत ने उनकी 18 कट्ठा 10 धूर जमीन की जमाबंदी बहाल करते हुए #MeiraKumar,#PatnaHighCourt,#BiharLandDispute