spot_img

Bihar Crime News| Motihari News| CRIME BRANCH का अधिकारी बनकर आए अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से ठग लिए 5 लाख के जेवरात

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime News| Motihari News| CRIME BRANCH का अधिकारी बनकर आए अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से ठग लिए 5 लाख के जेवरात मोतिहारी से बड़ी खबर आ रही है जहां नगर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़ क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर आए अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी ओम साईं ज्वेलर्स के मालिक पारस प्रसाद से लाखों की ठगी कर चलते बने। अपराधियों ने क्राइम ब्रांच के नाम पर झांसा देते हुए लाखों के जेवरात लेकर चलते बने।

- Advertisement -

Bihar Crime News| Motihari News|वारदात शहर के मुख्य सड़क पर संचालित ओम साईं ज्वेलर्स में हुआ है

वारदात शहर के मुख्य सड़क पर संचालित ओम साईं ज्वेलर्स में हुआ है। जहां, दो अपराधी आए। ज्वेलर्स के मालिक पारस प्रसाद स्वर्णकार को अपना परिचय बताया। खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताने के बाद लगभग पांच लाख के जेवरात की ठगी कर दाेनों अपराधी वहां से फरार हो गए।

- Advertisement -

Bihar Crime News| Motihari News| अपराधी खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते स्वर्ण व्यवसायी को अपने पास बुलाया

जानकारी के अनुसार, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। वारदात मीना बाजार मेन रोड की है। जहां स्वर्ण व्यवसायी पारस प्रसाद अपनी प्रतिष्ठान खोल ही रहे थे। तभी दो अपराधी खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते स्वर्ण व्यवसायी को अपने पास बुलाया। पास जाने के बाद स्वर्ण व्यवसायी डांट लगाते हुए बोला कि अभी मीना बाजार में लूट हुई है। और आप इतना सारा सोना अपने साथ लेकर घूम रहे हैं। इसके बाद उस ठग ने स्वर्ण व्यवसायी के पास का सारा सोना स्वर्ण व्यवसायी के ही बैग में रखवा दिया और चलता बना। लेकिन स्वर्ण व्यवसायी ने जब अपने दुकान में जाकर बैग को खोला तो उसमें सारा सोना गायब था।

यह भी पढ़ें:  Patna Sand Mafia News: हड़कंप! पटना में बालू माफियाओं ने काटी सोन कैनाल, सरकार को करोड़ों का नुकसान, किसान बेहाल

Bihar Crime News| Motihari News| पूरे बदन से उतरवा लिया गहना, ठगी की आशंका पर यह हुआ…

इस दौरान अपराधियों ने ज्वेलर्स के गले से सोने का हीरा लगा लॉकेट, हाथों में पहने गए हीरे और सोने की अंगूठी, बैग में मरम्मत के लिए रखे ग्राहकों के स्वर्ण आभूषणों को देखने के नाम पर ले लिया। बाद में वहां से फरार हो गया। बाद में ठगी की आशंका पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डीएसपी शिखर चौधरी और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने में लग गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bridge News: दरभंगा में बड़ा फैसला! जर्जर पुल पर चलना बंद, लगा बैन, जानिए यात्रियों के लिए नया रूट और सुरक्षा के मायने

Bihar Crime News| Motihari News| पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है

डीएसपी शिखर चौधरी ने कहा कि ठगी का मामला सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठग की पहचान करने में जुट गई है। एएसपी शिखर चौधरी ने कहा कि टाउन थाना क्षेत्र में एक ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कर स्वर्ण व्यवसायी का आभूषण एक बैग में रखवा कर लेकर फरार हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। जल्दी ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Lalu Prasad Yadav News: सिंगापुर से लौटे लालू, एयरपोर्ट पर बेटी रोहिणी की भावुक विदाई; आंखें नम कर देने वाला संदेश!

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रसोई गैस हुई महंगी! दिल्ली में ₹29 बढ़ा सिलेंडर का दाम, क्या होगा आपके बजट का?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी हुई है। अब 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर ₹942 में मिलेगा, जिससे परिवारों का मासिक बजट#DelhiLPG,#PriceHike,#DomesticGas

Nalanda Crime News: नालंदा में गैंग रेप: खाना बनाने गई युवती से दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,

नालंदा में खाना बनाने के बहाने घर बुलाकर एक युवती के साथ दो सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, ज#NalandaCrime,#GangRape,#BiharNews

Patna Flight News: पटना फ्लाइट लेट: 7 घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, यात्रियों का फूटा गुस्सा

पटना एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की मुंबई-पटना फ्लाइट 7 घंटे से ज्यादा लेट होने पर यात्रियों का सब्र टूटा। सुविधाओं की कमी और हंगामे के बाद CISF ने मोर्चा संभाला। एयर#PatnaFlight,#SpiceJetDelay,#AirportProtest

Bihar BJP News: बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं… जो मनोनयन से चूक गए… आ गई बड़ी खुशखबरी… रहिए जिम्मेदारी लेने को तैयार, जानिए – किन्हें...

Bihar BJP News: बिहार में भारतीय जनता पार्टी उन वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है, जो हाल ही में विधान परिषद की रिक्त सीटों पर मनोनयन से#BiharBJP,#BiharPolitics,#MLCAppointments