spot_img

Bihar News| Brahmeshwar Mukhiya Murder Case| बिहार के बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में CBI को झटका, ChargeSheet Rejected, हुलास पांडेय को बड़ी राहत

1 जून, 2012 को आरा के नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोहल्ला स्थित ब्रह्मेश्वर मुखिया का आवास अनायास खून से लाल हो उठा था। घर से कुछ ही दूरी पर उनकी हत्या कर दी गई थी। 6 गोली इस हत्याकांड के सबूत बने थे। इसके बाद मुखिया समर्थकों का भड़का आक्रोश और आरा से पटना तक शवयात्रा में शामिल समर्थकों में प्रतिशोध की भावना ने जगह-जगह हिंसा और आगजनी का भयाक्रांत माहौल बना दिया। तत्कालीन सरकार ने इस बहुचर्चित हत्याकांड के एक साल बाद, 2013 में निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को यह केस सौंपा जहां आज...

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| Brahmeshwar Mukhiya Murder Case| बिहार के बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में CBI को बड़ा झटका लगा है। सीबीआई की Charge Sheet Rejected होते ही हुलास पांडेय को बड़ी राहत मिली है। जहां, बिहार के बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में सीबीआई को ये उम्मीद नहीं थी। जहां, ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में एमपी एमएसए कोर्ट ने सीबीआई को बड़ा झटका दिया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

Bihar News| Brahmeshwar Mukhiya Murder Case| कोर्ट से CBI की चार्जशीट  खारिज,हुलास पांडेय को राहत

कोर्ट ने CBI की चार्जशीट को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही हुलास पांडेय को बड़ी राहत मिल गयी है। इस हत्याकांड में 10 साल बाद 16 दिसंबर 2023 को सीबीआई ने आरा सिविल कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी। सीबीआई ने इस हत्याकांड हुलास पांडेय सहित आठ लोगों को आरोपी बनाया है। हुलास पांडेय को नामजद किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी काफी तेज हो गई थी, लेकिन अब इस मामले में आरा की एमपी एमएलए विशेष अदालत ने सीबीआई की चार्जशीट को खारिज कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Assistant Professor बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना होगा पूरा? चिराग पासवान ने CM सम्राट चौधरी से की ये 3 बड़ी मांगें!

Bihar News| Brahmeshwar Mukhiya Murder Case| रितेश सिंह उर्फ मोनू सिंह की याचिका पर सुनवाई…

जानकारी के अनुसार, हत्याकांड के आरोपित रितेश सिंह उर्फ मोनू सिंह की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीबीआई की चार्जशीट खारिज की है। कोर्ट ने केस में ट्रायल शुरू होने के बाद बिना अदालत के आदेश के सीबीआई की ओर से अनुसंधान करने को गलत माना है। कोर्ट के इस फैसले से जहां पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय सहित अन्य आरोपितों को राहत मिली है, वहीं सीबीआई को बड़ा झटका लगा है। अब इस मामले में पूर्व से चल रहे ट्रायल के आधार पर आगामी 30 अप्रैल को सुनवाई होगी। इस बात की जानकारी एपीपी सियाराम सिंह की ओर से यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मौसम का 'डबल अटैक': भयंकर बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट!

Bihar News| Brahmeshwar Mukhiya Murder Case| बहुचर्चित हत्याकांड में 2013 में निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को यह केस सौंपा था

1 जून, 2012 को आरा के नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मुहल्ला स्थित ब्रह्मेश्वर मुखिया के आवास से कुछ ही दूरी पर उनकी 6 गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद मुखिया समर्थकों में काफी आक्रोश था, आरा से लेकर पटना तक उनके शवयात्रा में शामिल समर्थकों ने प्रतिशोध की भावना से जगह-जगह हिंसा और आगजनी की थी। तत्कालीन सरकार ने इस बहुचर्चित हत्याकांड में 2013 में निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को यह केस सौंपा था।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बंपर निवेश! 15 अक्टूबर से शुरू होगा खनन, जानें आपको क्या मिलेगा?

Bihar News| Brahmeshwar Mukhiya Murder Case| ट्रायल के आधार पर 30 अप्रैल को सुनवाई होगी

कोर्ट ने केस में ट्रायल शुरू होने के बाद बिना अदालत के आदेश के सीबीआई की ओर से अनुसंधान करने को गलत माना है। अब इस मामले में पूर्व से चल रहे ट्रायल के आधार पर 30 अप्रैल को सुनवाई होगी। इस बात की जानकारी एपीपी सियाराम सिंह की ओर से यह जानकारी दी गई। द्य

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Bridge बाढ़ से पहले नहीं बना पुल तो कट जाएगा भागलपुर का ये गांव! 5 महीने से अटका काम, बच्चों पर खतरा

Bhagalpur Bridge: भागलपुर के पीरपैंती में दिलौरी गांव का 0.700 किलोमीटर लंबा पुल पांच महीने से अधूरा पड़ा है। बाढ़ के खतरे और ठेकेदार की लापरवाही से ग्रामीण नाराज हैं, बच्चों की#BhagalpurNews,#BiharFlood,#DilauriVillage

दरभंगा में भीषण हादसा: ट्रैक्टर बचाने में पलटी एंबुलेंस, नवजात समेत 6 घायल, चालक की हालत नाजुक!

Bihar Ambulance Accident: बिहार के दरभंगा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवजात शिशु सहित छह लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर से बचने की कोशिश में एंबुलेंस पलटी, चालक की हालत गंभीर।#BiharAmbulanceAccident,#DarbhangaNews,#RoadSafety

पश्चिम बंगाल के ऊपर बना डिप्रेशन अब …बिहार में मौसम का भयंकर ‘चेन इफेक्ट’ अलर्ट! अगले 24 घंटे संभाल लें खुद को

Bihar Weather Alert: बिहार और झारखंड में मौसम ने ली करवट, डिप्रेशन के कारण अगले 24 घंटे भारी बारिश और जलजमाव का खतरा। जानें क्यों अहम हैं आने वाले 24 घंटे।#BiharWeatherAlert,#JharkhandRain,#MonsoonUpdate

बिहार में पुलिस महकमे का बड़ा उलटफेर! 18 IPS अधिकारियों के तबादले से कौन से जिले हुए प्रभावित? देखें पूरी लिस्ट

Bihar IPS Transfer: बिहार सरकार ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें सारण, सिवान, रोहतास, भोजपुर और नालंदा ज#BiharIPS,#IPSTransfer,#BiharPolice