spot_img

Darbhanga News| Benipur News| धरौड़ा में वैश्वानर का खेल…सिलेंडर ब्लॉस्ट, एक दर्जन घर स्वाहा…Fire officer Dharam Dev Singh स्वयं पहुंचे मगर…कहां थमने वाली थी ये पछिया की लगी आग

अगहन, पृथ्वी, पंडित, विंदे, दिलीप, रघुनाथ, रामबाबू, सीताराम, चंद्रवली, दिनेश और प्रमोद का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। क्षण भर पहले तक इनका भी एक घर था। खुशियां थी। उस दहलीज पर परिवार की संपन्नता का ताना-बाना बुना, गुथा जाता था। अब, वह पलभर में राख बन चुके हैं। किस्मत आग के हवाले हो चुकी हैं। शरीर पर बचे वस्त्र इनके अंग पर अब नहीं सजते। पेट की ज्वार में तपती, राख बन चुके घरों से निकलती ताप, इन्हें बेचैनी की बेरहमी चोट दे रहा है। कहां जाएंगें। उजड़े घर को बसाना क्या इतना आसां होता है...

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Benipur News| धरौड़ा ने गुरुवार को वैश्वानर का कोप झेला। इस तांडव के खेल में आग में विस्फोट हुए…सिलेंडर ने अग्नि को ऐसे लहकाया, एक दर्जन घर स्वाह हो गए।

- Advertisement -

Darbhanga News| Benipur News|आग की भीषणता को रोकने…Fire officer Dharam Dev Singh स्वयं पहुंचे,मगर…

आग की भीषणता को रोकने…Fire officer Dharam Dev Singh स्वयं पहुंचे। मगर…कहां थमने वाली थी ये पछिया की लगी आग जो बेनीपुर के बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा में ऐसी फैल चुकी थी, एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। इसमें,दिलीप राय का किराना दुकान भी शामिल है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Benipur News| हर तरफ कुछ शेष बचा था तो आग की लपटें, उड़ती चिंगारी, धुंआ और पानी डालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे मजबूर लोग

आग के बाद का नजारा, अफरातफरी, चीखें, भागदौड़ सबकुछ बेकार बेजार लग रहा था जहां आस-पड़ोस हर तरफ कुछ शेष बचा था तो आग की लपटें थीं, तेज उड़ती चिंगारी थी, धुंआ था और पानी डालने की हिम्मत नहीं जुटा पाने की टीस लिए मजबूर लोग थे। जो जहां था वहीं से आग का मंजर देखता, किस्मत को रो रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में ऐतिहासिक गुंबद क्षतिग्रस्त! जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी आसमानी बिजली, 25 भक्तों की जान बची, अब आगे क्या होगा?

Darbhanga News| Benipur News| अगल-बगल के अग्निशमन केंद्र से भी गाड़ी मंगवाईं, तब जाकर बेकाबू आग

जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही अग्निशामक पदाधिकारी धर्म देव सिंह स्वयं अपने कर्मियों के साथ गाड़ी लेकर आग बुझाने पहुंच गए। लेकिन, आग की भयंकर स्थिति को देखते हुए उन्होंने अगल-बगल के अग्निशमन केंद्र से भी गाड़ी मंगवाएं तब जाकर आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें:  3D प्रिंटिंग से Darbhanga के छात्रों का भविष्य होगा रोशन! जानिए कैसे बदल रही है तकदीर

Darbhanga News| Benipur News| गैस सिलेंडर भी ब्लॉस्ट हुआ, धरौंड़ा-बहेड़ी मुख्य पथ पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं

ग्रामीण ने स्थानीय स्तर पर दमकल की व्यवस्था कर आग बुझाने में मदद की। तब तक एक दर्जन घर जलकर राख हो चुके थे। इस दौरान एक गैस सिलेंडर भी ब्लॉस्ट हुआ। लेकिन, संयोग था। जान माल की कोई क्षति नहीं हुई। आग लगने के बाद धरौंड़ा-बहेड़ी मुख्य पथ पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस घटना में सब कुछ जल जाने के बाद पीड़ित परिवार के पास केवल शरीर पर जो वस्त्र था, वही मात्र बचा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के इस 250 साल पुराना भगवती मंदिर में आधी रात हुआ ' चमत्कार' ! चोरों की साजिश ऐसे हुई फेल, जानकर चौंक जाएंगे

Darbhanga News| Benipur News| एसडीओ शंभुनाथ झा ने फौरन सीओ को कहा, जाइए… राहत मुहैया कराइए

पीड़ित परिवारों के सामने रहने-खाने का संकट हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी शंभुनाथ झा ने अंचलाधिकारी को अविलंब घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को राहत मुहैया करवाने का निर्देश दिया है। घटना में अगहन पासवान, पृथ्वी पासवान, पंडित दास, विंदे दास, दिलीप राय के किराना दुकान, रघुनाथ पासवान का अन्न वस्त्र, रामबाबू दास, सीताराम दास, चंद्रवली पासवान समेत दिनेश पासवान और प्रमोद पासवान का घर जलकर राख हो गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गया जंक्शन पर 15 दिन का रेल संकट: बदल गया ट्रेनों का समय, मेगा ब्लॉक से कहीं आपकी ट्रेन भी प्रभावित तो नहीं?

Gaya News: गया जंक्शन पर सोमवार देर शाम से 15 दिनों का मेगा ब्लॉक शुरू हो गया है, जो 13 जुलाई तक चलेगा। प्लेटफॉर्म 1-बी पर निर्माण और रखरखाव के कारण कुछ ट्रेनों के आगमन-प्#GayaNews,#GayaJunction,#BiharRail

काठमांडू में कमाल! अब रोबोट संभालेगा ट्रैफिक, करेंगे ट्रैफिक कंट्रोल! जाम से मिलेगी राहत? ऐसे देगा चालकों को नियमों का पाठ |मिलेगी ‘रोबोटिक’ क्लास

Nepal Traffic Robot: नेपाल की राजधानी काठमांडू में अब ट्रैफिक व्यवस्था संभालने और वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये रोबोट व्यस्त चौराहों पर तैना#NepalTraffic,#KathmanduNews,#RobotPolice

पावापुरी फ्लाईओवर में दरार, NH-20 पर अब घंटों का जाम! क्या सफर करना सुरक्षित है?

Bihar Sharif News: नालंदा के पावापुरी फ्लाईओवर में दरार आने के बाद NH-20 पर यातायात वन-वे कर दिया गया है। इससे बिहारशरीफ, नवादा और गया को जोड़ने वाले इस मार्ग पर भीषण जाम लग रहा ह#BiharSharifNews,#PawapuriFlyover,#NH20Traffic

दरभंगा वालों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे ही मिलेगी एकदम ताजी मछली, जानिए क्या है ‘खुले में बिक्री बंद’

Darbhanga Fresh Catch: दरभंगा में अब खुले में मछली नहीं बिकेगी! बिहार सरकार की 'फ्रेश कैच' योजना के तहत शहर में आधुनिक आउटलेट खुलेंगे, जहाँ लोगों को ताजी और स्वच्छ मछली मिलेगी, वहीं म#DarbhangaNews,#FreshCatchScheme,#BiharFishFarming