spot_img

Darbhanga News| Ghanshyampur News | फिर पाली में आग ने खेली तबाही की पारी…तीन घर समेत आरा मशीन खाक, 4 दिनों में 100 से अधिक घर हो चुके हैं जमींदोज

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News | फिर आज शुक्रवार को पाली में आग ने तबाही की पारी खेली है।…तीन घर समेत आरा मशीन आग की लहक में खाक हो गए। ऐसे में, सिर्फ अगर पिछले चार दिनों की बात करें तो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में 100 से अधिक घर जमींदोज हो चुके हैं। आग की भेंट चढ़ चुके हैं जहां… घनश्यामपुर लगातार हर दिन आग की चपेट में आ रहा है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News | पिछले चार दिनों में प्रखंडवासियों ने सौ से अधिक घरों को खाक होते देखा है। जहां…,

कहीं ना कहीं अगलगी की घटनाएं हों रहीं हैं। पिछले चार दिनों में प्रखंडवासियों ने सौ से अधिक घरों को खाक होते देखा है। जहां, मंगलवार को दो जगहों पर आग लगी थी। बाथ गांव के कमला बांध के पास मंगलवार की दोपहर दस फूस के घर जल गए थे। वहीं, बुढेव इनायतपुर पंचायत की भरसाह गांव में मंगलवार को ही अठारह घर जलाकर खाक हो गए। फिर, गुरुवार की शाम आधारपुर पंचायत के बाथ गांव में आग लगने से करीब सत्तर घर जल गए।

- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News | ताजा मामला, प्रखंड के पाली गांव का है। यहां आग ने

वहीं, ताजा मामला, प्रखंड के पाली गांव का है। यहां आग ने एक आरा मशीन के साथ चार घरों को अपने में समेट उसे राख बना दिया। हालांकि, प्रशासनिक राहत और बचाव कार्य भी जारी है। जहां,किरतपुर के सीओ आशुतोष सनी ने सिमरी गांव के दस अग्नि पीड़ित परिवारों को चेक प्रदान किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जयनगर से दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की AC कोच के अंदर निकला सांप, यात्रियों में मची चीख-पुकार, फिर जो हुआ...

Darbhanga News| Ghanshyampur News | आज हवा का मूड थोड़ा रहम वाला था। यही वजह रही कि आग ज्यादा भड़की नहीं…मगर,

जानकारी के अनुसार,अहले सुबह पाली गांव में आग ने तांडव मचाया। हालांकि, इस दौरान हवाएं बिल्कुल हल्की फुल्की तौर पर चल रही थीं। आज हवा का मूड थोड़ा रहम वाला था। यही वजह रही कि आग में चार घर जल गए। हालांकि, इस दौरान आरा मशीन टीमर जलकर राख हो गया।

Darbhanga News| Ghanshyampur News | दुकानों को हुई है व्यापक क्षति, गैस सिलेंडर में ब्लॉस्ट…में उकसी आग

जानकारी के अनुसार, आग से पाली गांव के लोगों का बड़ा नुकसान हुआ है। तीन घरों में आग से सभी सामान जलकर खाक हो गए। हालांकि, आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका हैै। आग लालू महतो की दुकान में लगी। यहां से ललित झा, अग्नू महतो, गणेश महतो की नाश्ता का गुमती को लपेटे में ले लिया। इस दौरान आग गैस सिलेंडर में भी लग गई। इससे सुरेंद्र शर्मा की लकड़ी व्यवसाय की दुकान समेत उसमें रखे समान और आरा मशीन व लकड़ी का ढेर जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अनहोनी| गए दाह संस्कार में डूबने से हो गई मौत! टीम बुलाने में देरी पर भड़का गुस्सा, NH-27 पर लगा भीषण जाम

Darbhanga News| Ghanshyampur News | सीओ पवन कुमार साह ने बताया

आग लगने की जानकारी पर अग्निशमन की टीम पहुंची। आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक सबकुछ खाक हो चुका था। सीओ पवन कुमार साह ने बताया कि सभी पीड़ितों को जल्द राहत पहुंचाया जाएगा। आग से नुकसान की खबर मिली है। तत्काल पॉलिथिन शीट मुहैया कराया जा रहा है। अन्य सरकारी सहायता भी मुहैया कराएंगें। जांच चल रही है।

Darbhanga News| Ghanshyampur News | मुस्लिम बस्ती के लोगों के घाव पर मरहम लगा…मगर, नसीहत भी है

इधर, किरतपुर में 21 अप्रैल को सिमरी गांव की मुस्लिम बस्ती में आग लग गई थी। इसमें दस परिवारों के घर जल गए थे। आज, अंचल कार्यालय पर सीओ आशुतोष सनी ने सिमरी गांव के दस अग्नि पीड़ित परिवारों को आपदा राहत के तहत चेक दिए। मौके पर अंचल नाजिर जटा शंकर झा और मुखिया कैलू सदा भी मौजूद थे। सीओ ने राजस्व कर्मचारी के जांच प्रतिवेदन के बाद सभी पीड़ित परिवारों को चेक मुहैया कराते हुए उन्हें सावधानी बरतने की भी सलाह दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Health Camp दरभंगा में ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात! बिरौल प्रथम हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी सेंटर की राहत |300 से अधिक की मुफ्त जांच,...

Darbhanga Health Camp: दरभंगा के बलहा गांव में भाजपा के 'सेवा समर्पण पखवाड़ा' के तहत 300 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच हुई। प्रथम हॉस्पिटल ने मुफ्त दवाएं भी बांटीं, आर्थिक रूप से कम #DarbhangaNews,#BiharHealth,#FreeMedicalCamp

दरभंगा में बड़ा ऐलान: अब मुफ्त मिलेगी कानूनी मदद, जानें कैसे?

Bihar Legal Aid: दरभंगा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बेनीपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया। जेल बंदियों, परिजनों और अपराध पीड़ितों को नालसा की योजनाओं के तहत मुफ्त कानू #BiharLegalAid,#DarbhangaNews,#FreeLegalServices

मोतीझील का बदलेगा रंग-रूप! 9 करोड़ से बनेगा हाईटेक शो, चंपारण के इतिहास को मिलेगी नई पहचान

Bihar Motijheel: मोतिहारी की ऐतिहासिक मोतीझील में करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से लाइट एंड साउंड शो बनेगा। यह शो चंपारण के इतिहास, संस्कृति और विरासत को जीवंत करेगा, जिससे पर्यटन #BiharMotijheel,#MotihariTourism,#LightAndSoundShow

Darbhanga News जाले में शराब माफियाओं पर पुलिस का कहर! घर से मिली 5 लीटर देसी दारू, एक गिरफ्तार

Bihar Liquor Ban: जाले पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुरैठा गांव में बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी में पांच लीटर देसी चुलाई शराब जब्त की गई और एक व्यक्ति #BiharLiquorBan,#JaleNews,#DarbhangaPolice