spot_img

Bihar Education Department News | स्कूल निरीक्षकों के वेतन पर लगी रोक

spot_img
- Advertisement -

Bihar Education Department News | स्कूल निरीक्षकों के वेतन रोक लगा दी गई है। जहां, बिहार शिक्षा विभाग लगातार प्रयोग के दौर में है। सुधारात्मक उपाय लगातार हो रहे हैं। यही वजह है कि पूर्व के शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। जो लोग आराम वालों में शामिल शिक्षकों की भूमिका में जिया है उन्हें तकलीफ है।

- Advertisement -

Bihar Education Department News |इसी में से एक नया फरमान यह है जहां शिक्षा विभाग ने स्कूल निरीक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है

लेकिन सरकार और वर्तमान शिक्षा व्यवस्था के सुधारक इसमें लगातार कोशिश में जुटे हैं कि शिक्षा बिहार की बेहतर हो। खासकर जब से केके पाठक का विभाग से जुड़ना हुआ है। सुधार के कई पहलू सामने आए हैं। इसी में से एक नया फरमान यह है जहां शिक्षा विभाग ने स्कूल निरीक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है। उन्हें कहा गया है कि आपके हाथों में सैलरी तभी मिलेंगी जब आप यह काम करेंगे जहां….

- Advertisement -

Bihar Education Department News |सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को चिट्ठी

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग के प्रशासन निदेशालय के निदेशक सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को चिट्ठी लिखी है। इस पत्र में साफ कहा गया है कि सभी डीईओ यह तय करें कि ऐसा हो रहा है या नहीं जहां,शिक्षा विभाग ने स्पष्ट आदेश जिला शिक्षा अधिकारियों को देते स्कूलों में निरीक्षण के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मचारियों के प्रखंडअनुमंडल स्तर पर आवास (रहने की जगह) की जांच करें। इनके आवासन सही पाए जाने के बाद ही पदाधिकारियों और कर्मचारियों को अप्रैल का वेतन दिया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में ये क्या हो रहा... 'रिपोर्टर साब', 'बवाल हो गया', 'दुल्हन फरार' और 'झोलाछाप डॉक्टर' | पढ़िए ...बदलेगा माहौल!

Bihar Education Department News | प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे

शिक्षा विभाग ने पाया है कि रोस्टर के अनुसार विद्यालयों में निरीक्षण के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। कई मामलों में, ये अधिकारी-कर्मचारी अपने प्रतिनियुक्त स्थान पर रहने के बजाय जिला मुख्यालयों में रह रहे हैं। इसके कारण, विभाग को यह सुनिश्चित करने में कठिनाई हो रही है कि सभी विद्यालयों का निरीक्षण नियमित रूप से हो रहा है। शिक्षा विभाग ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया है और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे पदाधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga CRIME दरभंगा में दबंगों का खूनी खेल! घर बनाना पड़ा महंगा, महिला-बच्चों को पीटा, लाखों की लूट

Bihar Education Department News | सभी पदाधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से अपने प्रतिनियुक्त स्थानों पर निरीक्षण करें

शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार, सरकारी स्कूलों के निरीक्षण के लिए प्रखंड स्तर पर पदस्थापित या प्रतिनियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को प्रखंड कार्यालय स्तर पर रहना होगा। केवल विशेष परिस्थितियों में ही ऐसे कर्मी अनुमंडल स्तर तक अपना आवास रख सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि सभी पदाधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से अपने प्रतिनियुक्त स्थानों पर निरीक्षण करें और अपनी रिपोर्ट विभाग को समय पर जमा करें।

यह भी पढ़ें:  Bihar Student Protest 17 दिन से अनशन पर छात्र, अब सीएम आवास का करेंगे घेराव: क्या सुनेगी सरकार? |25 अगस्त को एकजुट होंगे बिहार के छात्र

Bihar Education Department News | शिक्षकों की समय की पाबंदी सुनिश्चित करने और शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति

समस्तीपुर में इसका एक्शन हो चुका है जहां जिले के 12 शिक्षा विभाग कर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। इन सभी पर लापरवाही का आरोप लगा है। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में अनुकूल शैक्षणिक माहौल बनाने, शिक्षकों की समय की पाबंदी सुनिश्चित करने और शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और कर्मियों को लगातार निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी है। मगर,साफ कहा है कि  कुछ अधिकारियों की ओर से लापरवाही का मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग के निर्देश के आधार पर लापरवाही बरतने वाले इन चिन्हित अधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga CRIME दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 1 KG गांजा जब्त, नशे के सौदागर बनीमा का खेल खत्म!

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने अलीनगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.044 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। एक किराना दुकान से गांजा बेचते हुए तस्कर नारायण साह उर्फ बनीम#DarbhangaNews,#BiharCrime,#GanjaSeizure

मुजफ्फरपुर में पिस्तौल सटाकर लूटे 3.18 लाख! कारोबारी के मुंशी से हुई वारदात, क्या आप सुरक्षित हैं?

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर में आलू-प्याज कारोबारी के मुंशी से 3.18 लाख रुपए की लूट हो गई। छह नकाबपोश बदमाशों ने चांदनी चौक ओवरब्रिज के पास कनपटी पर पिस्तौल सटाकर वारदा#BiharCrime,#MuzaffarpurNews,#LootCase

Bihar Rain Alert बिहार में अगले 4 दिन भारी! 19 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, क्या है आपके शहर का हाल?

Bihar Rain Alert: बिहार के 19 जिलों में आज मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों तक राज्य में भारी बारिश की आशंका है, लोगों को#BiharRainAlert,#BiharWeather,#LightningWarning

PM Modi Subhashitam |PM मोदी नया बड़ा संदेश …. सुभाषितम्! क्या आपने देखी नदियों की ये खूबी? राष्ट्र के लिए बताई बड़ी बात

PM Modi Subhashitam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स हैंडल पर एक सुभाषितम् साझा किया है, जिसमें नदियों के निस्वार्थ प्रवाह से प्रेरणा लेकर मानवता और राष्ट्र की सेवा करने का संदेश#PMModi,#Subhashitam,#SelflessService