spot_img

Darbhanga News| Alinagar News| मौत बुला लाई…Mumbai से शनिवार सुबह पहुंचे घर, ताला खोला, अंदर गए…लगी करंट…मौत

अजीब मौत है। मुंबई में नौकरी से परिवार का पालन करने वाले माधव झा आज सुबह अपने गांव पहुंचे। घर खोला। अंदर गए...अंदर मौत इंतजार कर रही थी, फिर जो हुआ...अनर्थ हो गया...

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Alinagar News| मौत बुला लाई…। Mumbai से शनिवार सुबह घर पहुंचे। घर का ताला खोला। अंदर गए। लगी करंट… हो गई मौत। जहां, अलीनगर थाना क्षेत्र के नावानगर गांव के 24 वर्षीय युवक आशुतोष कुमार झा उर्फ माधव झा की मौत से हर कोई सदमे में है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Alinagar News| माधव झा मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे

जानकारी के अनुसार,आशुतोष कुमार झा उर्फ माधव झा मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। वह, घर के इकलौता पुत्र थे। आज सुबह घर का यह चिराग बुझ गया। परिवार समेत गांव में मातम है। लोग अवाक हैं। जहां,आशुतोष शनिवार की सुबह ही मुंबई से गांव आए थे। परिवार के सभी अन्य सदस्य दूसरे प्रदेश में रह रहे हैं। इस कारण घर में ताला लगा हुआ था।

- Advertisement -

Darbhanga News| Alinagar News| जैसे ही माधव अपने नावानगर गांव पहुंचे। अपना घर खोला। अंदर गए। अंदर जाने के बाद

जानकारी के अनुसार, जैसे ही आशुतोष अपने नावानगर गांव पहुंचे। अपना घर खोला। अंदर गए। अंदर जाने के बाद जैसे ही वह घर में लगे इनवर्टर की पलक को बिजली के बोर्ड में लगाने की कोशिश की। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। वह वहीं मूर्छित होकर गिर गए। उन्हें करंट लगी। इस बात की भी जानकारी किसी को नहीं चल पाई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident जाले नगर परिषद में दर्दनाक हादसा: ब्रेकर पर बाइक लड़खड़ाई -दो सफाई कर्मियों समेत तीन लोग गंभीर, DMCH में भर्ती!

Darbhanga News| Alinagar News| कुछ देर के बाद पड़ोसी अर्जुन झा जब उनके घर की ओर

कुछ देर के बाद पड़ोसी अर्जुन झा जब उनके घर की ओर गए तो उन्हें अचेतावस्था में पड़ा हुआ देखा। हाथ में बिजली का पलक था। देखते ही उन्हें करंट लगने का एहसास हुआ। और उन्होंने लाठी के सहारे उनके हाथ से उसे हटाया। इसके बाद दूसरे लोगों की इस बात की जानकारी हुई। जहां से उन्हें उठाकर बेनीपुर प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में आंगनवाड़ी कायाकल्प की तैयारी! DM Kaushal का डैशबोर्ड एंट्री पर बड़ी सख्ती -पोषण माह और काम में ढिलाई नहीं, कल तक रिपोर्ट!

Darbhanga News| Alinagar News| जहां से सब घर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

इस घटना की जानकारी दिल्ली में रह रहे उनके चाचा एवं दादा को दी गई। वहीं, उनके एक चाचा कोलकाता में हैं, उन्हें भी जानकारी दी गई। वहीं उनकी मां भी उनके बहन के साथ ही दूसरे प्रदेशों में रह रही हैं। इन सबको इस घटना की सूचना दी गई। जहां से सब घर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

Darbhanga News| Alinagar News| जानकारी गांव में जैसे ही लोगों को मिली। सभी स्तंभ रह गए।

घटना की जानकारी गांव में जैसे ही लोगों को मिली। सभी स्तंभ रह गए। आशुतोष तीन बहन एवं एक भाई थे। इनके पिता पवन झा नरमा नावानगर पंचायत के उप मुखिया 2016 से 2021 तक इस पंचायत के थे। उप मुखिया के दौरान ही वह कहीं सड़क दुर्घटना में इस कदर दुर्घटना के शिकार हुए जो वह लगभग डेढ़ साल तक बिस्तर पर पड़े रहे। इस दौरान उनके इलाज पर परिजनों का लाखों रुपया खर्च हुआ। लेकिन उन्हें होश नहीं आया। और वह अंततः उनका देहांत हो गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut अगले 10 दिनों तक दरभंगा की रात कटेगी अंधेरे में ! 4 घंटे नहीं आएगी बिजली

Darbhanga News| Alinagar News| इस बात का भी खुलासा नहीं हो पाया

उनका हादसा भी रहस्य बना रहा जो वह दुर्घटना का शिकार हुआ था या उन्हें किसी व्यक्ति ने हमला कर इस कदर घायल कर दिया गया था, जो भी हुआ। मगर उसके बाद कभी उन्हें होश नहीं आया। इस बात का भी खुलासा नहीं हो पाया, वही 6 महीने पहले उनकी दादी मुंद्रिका देवी की भी मौत हो चुकी थी। इसमें आशुतोष मुंबई से आकर अंतिम क्रिया में भाग लिया था। इसके बाद अपनी माता विधवा मालती देवी को अपनी दूसरी बहन शिवानी देवी जो दिल्ली में अपने पति के साथ रहती हैं, उनके यहां अपनी माता को छोड़कर वह मुंबई लौट गए थे।

Darbhanga News| Alinagar News| घर का इकलौता चिराग बुझ गया…गम…परिजनों के आने का इंतजार 

इनके दादा रामाकांत झा सेवानिवृत्ति सैनिक हैं। जो दूसरे प्रदेश में ही अपने पुत्र के साथ रह रहे हैं। घर के इकलौता चिराग बुझ जाने से चारों ओर शोक की लहर छाई हुई है। बगल के परिजन लाश को रखे हुए हैं। परिजनों के आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports