spot_img

Darbhanga News| दरभंगा में गेंहू खरीद की स्पीड बढ़ेंगी, किसान पैक्स से जुड़ें, होगी पहल

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| दरभंगा में गेंहू खरीद की स्पीड बढ़ेंगी। इसके लिए किसानों को अधिक से अधिक पैक्स से जोड़ा जाएगा। इसकी पहल होगी। जहां, दरभंगा में सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल (Principal Secr etary of Cooperative Department, Santosh Kumar Mall in action) की अध्यक्षता में जिला के परिसदन में गेहूं अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक हुई है। इसमें प्रत्येक पैक्स और पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए किसानों को पैक्स में गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करने का फैसला किया गया।

- Advertisement -

Darbhanga News| गेहूं बेचने के लिए कुल 595 किसानों की ओर से निबंधन

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि दरभंगा जिलान्तर्गत गेहूं बेचने के लिए कुल 595 किसानों की ओर से निबंधन किया गया है। इसमें 503 रैयत एवं 92 गैर रैयत किसान हैं। इसको लेकर प्रधान सचिव, सहकारिता विभाग की ओर से क्षोभ व्यक्त किया गया। साथ ही, निर्देश दिया गया कि प्रत्येक पैक्स/पंचायत में व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए किसानों को पैक्स में गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन! लूट, हत्या और अपहरण के 10 आरोपियों की जमानत रद्द, जानिए पूरा मामला

Darbhanga News| अधिक से अधिक किसानों का होगा निबंधन, बीस दिनों में टारगेट का टास्क

उन्होंने यह भी कहा कि अधिक से अधिक किसानों का निबंधन करवाएं। साथ ही गेहूँ अधिप्राप्ति की समीक्षा के क्रम पाया गया कि कुल 24 किसानों से 79.35 एम.टी. गेहूँ क्रय किया गया है, जो लक्ष्य से बहुत कम है उन्होंने निर्देश दिया कि 20 दिनों के अन्दर शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति की जाय।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के कमतौल-भरवाड़ा पथ पर खौफनाक हादसा: दो बाइकें भिड़ीं, 2 युवक गंभीर हालत में अस्पताल!इटोखर पोखर के पास पलटी परखच्चे उड़े

Darbhanga News| लाभकारी योजना से किसानों को ज्यादा जोड़ने पर जोर

प्रधान सचिव द्वारा हर हाल में किसानों को ससमय भुगतान के लिए निदेश दिया गया बाकी उन्हे किसी प्रकार की कठिनाई ना हो एवं इससे किसान इस लाभकारी योजना से ज्यादा जुड़ेंगे। समीक्षा के क्रम में अन्य विषय जैसे कि धान अधिप्राप्ति, चावल आपूर्ति, समितियों का अंकेक्षण आदि पर भी ध्यान दें। और ससमय सभी कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें। मौके पर संयुक्त निबंधक, सहयोग समिति, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, दरभंगा जिला के अंकेक्षण पदाधिकारी, सहयोग समितिय दरभंगा और सभी प्रखंड स्तरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Railway Big News ! लहेरियासराय स्टेशन पर अब नहीं होगी ट्रेनों की अनदेखी, जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी और जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड के ठहराव को मिली मंजूरी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हैरान करने वाला खुलासा! बिहार EOU रेड में SI के पास 1.49 करोड़ की बेनामी संपत्ति, 11 प्लॉट, 15 बैंक खाते!

Bihar EOU Raid: आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में 1.49 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति, 11 प्लॉ #BiharEOURaid,#AmitKumarGupta,#CorruptionInBihar

अररिया में पुलिस का धाकड़ ऑपरेशन: बस से दबोचे 3 स्मैक तस्कर, 110 ग्राम ड्रग्स और नकदी जब्त

Araria Drug Bust: अररिया जिले में जोकीहाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 110 ग्राम स्मैक, 4 मोबाइल और 5,910 रुपये बरामद हुए। प #ArariaDrugBust,#BiharPolice,#SmackSeizure

खुशखबरी Bihar Festival Trains! त्योहारों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार से चलेंगी 8 नई स्पेशल ट्रेनें, पूरी लिस्ट देखें

Bihar Festival Trains: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। दानापुर, सासाराम और पटना से चर्लपल्ली #BiharFestivalTrains,#EastCentralRailway,#SpecialTrains

अररिया में पति-पत्नी निकले स्मैक तस्कर! पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा, सप्लायर भी गिरफ्तार

Araria Drug Smuggling: अररिया जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। फारबिसगंज पुलिस ने 152 ग्राम स्मैक के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया, जिनकी निशानदेही पर सप #ArariaNews,#BiharDrugSmuggling,#ForbesganjPolice