- Advertisement -
लखीसराय, देशज टाइम्स। लखीसराय जिले के हलसी बाजार में बुधवार देर रात एक ट्रक ने बारातियों को कुचल दिया। इसमें आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई। चौबीस लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल और हलसी पीएचसी में चल रहा है। हादसा एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से हुआ। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। तनाव के कारण मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसे के बाद आरोपित ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने हलसी बाजार स्थित अंबेडकर चौक के समीप मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसपी मनीष कुमार, एसडीएम मुरली प्रसाद सिंह एवं भारी संख्या में पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी है।मृतकों में मंजीत कुमार, नकट मांझी, मुस्कान कुमारी, उमेश मांझी, राजीव मांझी, धनराज मांझी, शंभू मांझी और गोरे मांझी शामिल हैं। घायलों में करकू मांझी, सन्नू मांझी, रितिक मांझी, कर्पूरी मांझी, मतरू मांझी सहित कई लोगों का इलाज सदर अस्पताल और हलसी पीएचसी में चल रहा है। 

🔥 आज की बड़ी खबर, आपने पढ़ा क्या?

‘ मैं चिल्लाती रही…’ 6 दिन तक दर्द से कराहती रही बेगूसराय रेप पीड़िता, प्राइवेट पार्ट में डाले कारतूस, लकड़ी और…

Bihar IAS IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; Darbhanga को मिली साक्षी, पटना समेत 10 जिलों को मिले नए DM, पढ़िए रिपोर्ट

अब रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी अफरा-तफरी? दरभंगा समेत बिहार के 7 बड़े स्टेशनों पर ‘ आसमान ‘ से होगी निगरानी, रेलवे का बड़ा प्लान

बड़ी ख़बर – बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 21 IAS अधिकारियों का तबादला, पटना समेत कई जिलों के DM बदले
- Advertisement -








You must be logged in to post a comment.