spot_img

Bihar News| घर के दरवाजे पर बैठी नाबालिग को अगवा कर खेत में सामूहिक दुष्कर्म

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| घर के दरवाजे पर बैठी नाबालिग को अगवा कर खेत में सामूहिक दुष्कर्म की बड़ी वारदात हुई है। बड़ी खबर बेतिया से है जहां नाबालिग से बड़ी दरिंदगी हुई है। नाबालिग लड़की से तीन दरिंदों ने सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

Bihar News|एक ही बाइक पर तीन दरिंदे उसे उठा ले गए

दरिंदे उसे अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान एक ही बाइक पर तीन दरिंदे उसे उठा ले गए। बगल के खेत में ले जाकार बारी-बारी से उसकी इज्जत उतारी। जब वह बेहोश हो गई तो वहीं छोड़कर दरिंदे भाग निकले।

- Advertisement -

Bihar News| तीनों दरिंदे गांव के ही, मां के आवेदन पर एफआईआर

जानकारी के अनुसार, वारदात लौरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां, होश आने के बाद पीड़िता जैसे तैसे घर पहुंची। इसके बाद परिजनों ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद लोग उसे घर ले गए। नाबालिग लड़की की मां ने इस घटना को लेकर लौरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। तीनों दरिंदे गांव के ही बताए जाते हैं, जो बाइक से उठाकर उसे ले गए थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक दरिंदे को दबोच लिया है। उससे पूछताछ हो रही है।

यह भी पढ़ें:  खगड़िया हादसा: NH-31 पर ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर

Bihar News| दो अन्य दरिंदे की तलाश में पुलिस की छापेमारी

वहीं दो अन्य दरिंदे की तलाश में पुलिस की छापेमारी चल रही है। लौरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna News: पटना में 65 करोड़ का संपत्ति कर बकाया: अब नगर निगम करेगा बड़ी कार्रवाई!

संपत्ति कर: पटना में अगर आपका भी कोई मकान या दुकान है और आपने...

बिहार सिंचाई व्यवस्था: CM Samrat का बड़ा कदम, हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य

बिहार सिंचाई व्यवस्था: बिहार के किसानों की खुशहाली और खेतों को पानी पहुंचाने के...

Bhagalpur News: मई तक छोटी गाड़ियों के लिए खुलेगा विक्रमशिला Vikramshila Bridge पुल, सचिव ने किया निरीक्षण

Vikramshila Bridge: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु से जुड़ी...

Bhagalpur News: पीरपैंती में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 29 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार

अवैध शराब कारोबार: भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार...