back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Bihar Crime News| Patna News| Siyaram Jewelers से Rs10 lakh की लूट, एक अपराधी को खदेड़कर दबोचा, जमकर पीटा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Crime News| Patna News| Siyaram Jewelers से Rs10 lakh की लूट, एक अपराधी को खदेड़कर दबोचा, जमकर पीटा जहां बड़ी खबर पटना से है। यहां, अपराधियों ने सियाराम ज्वेलर्स के मालिक से दस लाख लूट कर फायरिंग करते फरार हो गए हैं। हालांकि, एक अपराधी को ज्वेलर्स समेत जुटे लोगों ने दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। जहां, उससे अन्य साथियों के बारे में पुलिस छानबीन में जुटी है।

- Advertisement -

Bihar Crime News| Patna News| स्वर्ण आभूषण व्यवसायी से अपराधियों ने हथियार दिखाकर रूपयों से भरा बैग लूट लिए

वारदात बीती देर रात की है जहां, स्वर्ण आभूषण व्यवसायी से अपराधियों ने हथियार दिखाकर रूपयों से भरा बैग लूट लिए। इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग भी है। वैसे, कारोबारी ने दिलेरी दिखाते हुए एक अपराधी को खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस भी इनकी हिम्मत की दाद दे रही है जहां वारदात कदमकुआं थाना इलाके की है।

- Advertisement -

Bihar Crime News| Patna News| अपराधियों ने घात लगा कर उनका पीछा करना शुरू कर दिया

जानकारी के अनुसार, प्रतिष्ठान के मालिक अपनी दुकान बंद कर देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने घात लगाकर उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर आगे जाने पर अपराधियों ने उन्हें रोका। हथियार दिखाकर बैंग छीन लिए। बैग में दस लाख कैश थे। जैसे ही एक स्कूली पर सवार तीन लोग ज्वेलर्स के साथ नाला रोड शशि कॉम्प्लेक्स के पास पहुंचे कि इसी दौरान नाला रोड में अपराधियों ने उन्हें हाथ देकर रुकवाया। जैसे रूके कुछ समझ पाते तब तक रोकने वालों ने बैग पर अटैक कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur News: चलती समस्तीपुर जयनगर पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, रेलवे की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Bihar Crime News| Patna News| विरोध होता देख सभी अपराधी वहां से फायरिंग करते फरार हो गए, लेकिन…,

इस दौरान ज्वेलर्स के मालिक ने अपराधियों का विरोध भी किया। विरोध होता देख सभी अपराधी वहां से फायरिंग करते फरार हो गए। लेकिन, कैश लूटकर भाग रहे अपराधियों में एक को उन्होंने खदेड़कर दबोच लिया। खुद को घिरता देख अपराधियों ने तीन राउंड फायर करते दहशत मचा दी।

Bihar Crime News| Patna News| लुटेरे की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी

हालांकि, ज्वेलर्स इसमें बच गए। बाद में गोलियों की आवाज सुनकर वहां लोग जुटने लगे। पकड़े गए लुटेरे की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। बाद में पहुंची पुलिस दबोचे गए अपराधी को लेकर थाने गई। उससे पूछताछ के बाद अन्य साथियों की धर-पकड़ तेज कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Yash Toxic Movie: क्या ‘टॉक्सिक’ के लिए यश ने वसूली है 50 करोड़ की मोटी फीस? जानें पूरी खबर

Yash Toxic Movie News: रॉकिंग स्टार यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर...

CBSE Board Exam: छात्रों के लिए DMRC की खास सुविधा, अब नहीं होगी लेट!

CBSE Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की...

बैंक लॉकर में 60 लाख के गहने गायब: दिल्ली में सनसनी, क्या कहता है RBI का नियम?

Bank Locker: जब बात अपनी सबसे कीमती संपत्ति को सुरक्षित रखने की आती है,...

BSNL का ₹99 प्रीपेड प्लान: कम बजट में अनलिमिटेड कॉलिंग का नया विकल्प

Prepaid Plan: भारतीय दूरसंचार बाजार में हलचल मचाते हुए, सरकारी स्वामित्व वाली भारत संचार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें