spot_img

Darbhanga News| Darbhanga Sanskrit University की चाहत…, आप भी बनें संस्कृतानुरागी, दस लोगों को जोड़ें, पढ़ाएं संस्कृत

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Sanskrit University चाहता है, आप भी बनें संस्कृतानुरागी। यानि, Sanskrit lover। जहां, आप दस लोगों को जोड़ें, उन्हें संस्कृत पढ़ाएं। आपने आस-पास के दस लोगों को संस्कृत पढ़ाने का यह आह्वान Darbhanga Sanskrit University के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय (Pro.Lakshmi Niwas Pandey) का है।

- Advertisement -

Darbhanga Sanskrit University News| आप संस्कृत को देव भाषा नहीं, लोक भाषा बनाने में आगे आएं।

कुलपति प्रो.पांडेय ने कहा है, आप संस्कृत को देव भाषा नहीं, लोक भाषा बनाने में आगे आएं। यही आज की जरूरत है। जहां, दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने गुरुवार को संस्कृतानुरागियों के लिए यह बहुत बड़ा संदेश दिया है।

- Advertisement -

Darbhanga Sanskrit University News| घर के बच्चों को संस्कृत पढ़ाने भर से काम चलने वाला नहीं

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पांडेय ने संस्कृतानुरागियों खासकर, अपने पदाधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक में कहा कि हम अपने घर के बच्चों को संस्कृत पढ़ाते हैं। यह बहुत ही अच्छी बात है, लेकिन सिर्फ इससे काम चलने वाला नहीं है। संस्कृत के फलक को विस्तारित करने के लिए इसके अतिरिक्त आस-पास के कम से कम दस बच्चों को भी हमलोग संस्कृत पढ़ाएं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा मौका!

Darbhanga Sanskrit University News| पीआरओ निशिकांत ने बताया…बड़ी चिंता है, हैं बड़े चिंतित

ऐसा करने से संस्कृत के जानकारों की एक सशक्त श्रृंखला बनेगी। इस भाषा के लिए नया वातावरण भी तैयार होगा जिससे इसकी पैठ सुलभता से समाज में हो जाएगी। इतना ही नहीं, समाज को संस्कृत के प्रति आकर्षित करने की जरूरत है। खुशी की बात है कि लोगों की श्रद्धा आज भी संस्कृत में है। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि संस्कृत की मौजूदा दशा व दिशा पर कुलपति ने बेहद चिंता जताई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Graduate Constituency दरभंगा में जन सुराज को झटका! टिकट कटते ही रविंद्र यादव ने खोल दिए ₹5 से 7 करोड़ का राज! | पढ़िए -बड़ा ऐलान

Darbhanga Sanskrit University News| छह दशक पूर्व हुई थी इस विश्वविद्यालय की स्थापना

इसी क्रम में कुलपति प्रो. पांडेय ने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना करीब छह दशक पूर्व हुई थी। बावजूद इसके यहां संस्कृत में कार्यशैली नहीं पनप पायी। यहां के कई विद्वानों ने देश स्तर पर ख्याति हासिल की है लेकिन समाज मे संस्कृत लोक भाषा नही बन पायी, इस पर किसी का ध्यान नहीं जा सका।

Darbhanga Sanskrit University News| भ्रम की नौबत, समाज दूर होता चला गया भाषा से..एक चुनौती तो है, आइए मिल-जुलकर करते हैं यह व्यवहार

हम लोग जाने अनजाने संस्कृत को देवभाषा-देववाणी कहने लगे। इससे इस भाषा के प्रति एक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। और, दिनों दिन इस भाषा से समाज दूर होता चला गया। हमने इसे सीमित कर दिया। ऐसे में कायदे से दस पंक्ति संस्कृत में बोलना-लिखना एक चुनौती तो है लेकिन मिलजुलकर सार्थक प्रयास से संस्कृत को व्यवहार में लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime में खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर के जजुआर की 16 साल की बेटी की हत्या, दरभंगा में मिली लाश | परिवार घर छोड़ फरार!

Darbhanga Sanskrit University News| जून के प्रथम सप्ताह से विश्वविद्यालय मुख्यालय में चलेगा आवासीय प्रशिक्षण

उन्होंने कहा कि रोज के व्यवहार व उपयुक्त वातावरण से ही संस्कृत पुष्पित व पल्लवित होगी। इसे लोक भाषा बनाने को हर सम्भव प्रयास जारी रखने की जरूरत है। इसी क्रम में कुलपति प्रो. पांडेय ने कहा कि जून के प्रथम सप्ताह से विश्वविद्यालय मुख्यालय में शुरू होने जा रहा आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संस्कृत को बढ़ावा देने के लिये ही आयोजित किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports