spot_img

Amit Shah News| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर FIR

यह कैसी चूक, जिसपर नजर ना पड़ी। यह कतई नहीं होना चाहिए था। लेकिन, हुआ है जहां, चुनाव आयोग ने हैदराबाद पुलिस आयुक्त श्रीनिवास रेड्डी (हैदराबाद सीपी) को घटना की जांच का आदेश दिया। तत्काल, साउथ जोन डीसीपी स्नेहा मेहरा ने जांच की और मामला दर्ज किया। मुगलपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Amit Shah News| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर FIR। ये कहां से चूक हो गई। जहां, भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के निर्देश की गड़बड़ी हो गई। देश के गृहमंत्री अमित शाह को लेकर आज दो बड़ी खबरें आ रही हैं। Read 2 news back to back जहां, पहली, अमित शाह पर एफआईआर की है। दूसरा, मामला, दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के डीपफेक वीडियो को लेकर है।

- Advertisement -

Amit Shah News| गृहमंत्री अमित शाह पर Hyderabad में सिटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है

पहली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के खिलाफ हैदराबाद (Hydera bad) में सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है। एफआईआर (FIR) में हैदराबाद लोकसभा (Lok Sabha)  क्षेत्र की उम्मीदवार के. माधवी लता (Madhavi Lata) , जी किशन रेड्डी, टी यमन सिंह और राजा सिंह सहित अन्य भाजपा (BJP) नेताओं के नाम भी शामिल है। आरोप है कि अमित शाह के मंच पर बच्चे नजर आए थे। बच्चों का चुनावी रैली में उपयोग करने के लिए आदर्श आचार संहिता (MCC) का कथित उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

Amit Shah News| दूसरी खबर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से जहां,अरुण रेड्डी को तीन दिन की पुलिस हिरासत

दूसरी खबर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में गिरफ्तार अरुण रेड्डी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। रेड्डी को तीन मई को दिल्ली से ही गिरफ्तार किया गया था। अरुण रेड्डी ट्विटर हैंडल ‘ स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ को संचालित करता है। फिलहाल वह आईएफएसओ यूनिट की हिरासत में है। रेड्डी कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल का नेशनल को-आर्डिनेटर भी है। वहीं, पहली खबर गृहमंत्री अमित शाह पर एफआईआर दर्ज करने को लेकर है जो इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  2028 तक पूरा होगा सीतामढ़ी पुनौरा धाम की माता जानकी का भव्य मंदिर! CM Samrat ने स्थापित की अस्थायी राम- सीता की प्रतिमाएं! देखें तस्वीरें Live

Amit Shah News| आचार संहिता का कथित उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता (एमसीसी) का कथित उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। एक मई को लालदवाजा से सुधा टॉकिज तक बीजेपी की रैली में जिसमें कई बीजेपी नेता शामिल हुए थे। अमित शाह के साथ मंच पर कुछ बच्चे भी नजर आए थे। चुनावी रैली में बच्चों का इस्तेमाल करने के लिए केस दर्ज हुआ है। यह केस हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार के माधवी लता, जी किशन रेड्डी, टी यमन सिंह और राजा सिंह समेत भाजपा नेताओं के खिलाफ भी दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार STF को मिली बड़ी राहत G+5 इमारत! ₹63 करोड़ में बनेगा नया अत्याधुनिक मुख्यालय | पढ़िए - क्यों जरूरी है एकीकृत मुख्यालय- कैसी होगी नई बिल्डिंग, क्या मिलेंगी सुविधाएं?

Amit Shah News| निरंजन रेड्डी ने आरोप लगाया कि रैली में एक बच्चे को बीजेपी के सिंबल के साथ देखा गया

एफआईआर कॉपी पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार निरंजन रेड्डी ने आरोप लगाया कि रैली में एक बच्चे को बीजेपी के सिंबल के साथ देखा गया, यह चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। चुनाव आयोग में उनकी शिकायत के बाद निर्वाचन अधिकारी ने इसे तथ्यात्मक रिपोर्ट के लिए शहर पुलिस को भेज दिया। इसके चलते गुरुवार शाम 7 बजे मोगलपुरा पुलिस स्टेशन ने शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

Amit Shah News| चुनाव आयोग का हैदराबाद पुलिस आयुक्त श्रीनिवास रेड्डी को घटना की जांच करने का आदेश

शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए, चुनाव आयोग ने हैदराबाद पुलिस आयुक्त श्रीनिवास रेड्डी (हैदराबाद सीपी) को घटना की जांच करने का आदेश दिया। सीपी के आदेश पर साउथ जोन डीसीपी स्नेहा मेहरा ने जांच की और मामला दर्ज किया। मुगलपुरा पुलिस (मोगलपुरा थाना) मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया और आगे की जांच कर रही है। मामले में अन्य आरोपी व्यक्तियों में टी यमन सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता जी किशन रेड्डी और विधायक टी राजा सिंह शामिल हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 (एक लोक सेवक की ओर से जारी आदेश का उल्लंघन) के तहत मामला दर्ज किया और फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Waterways बिहार में नदियों से होगी कमाई! 16 नए जेटी बदल देंगे व्यापार की तस्वीर, जानें कहां-कहां मिलेगा फायदा

Amit Shah News| बच्चों का उपयोग करने से परहेज करने के निर्देश

भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पहले राजनीतिक दलों को चुनाव अभियानों में बच्चों का उपयोग करने से परहेज करने के निर्देश जारी किए थे, इसमें बताया गया था कि इस मामले पर उसका “शून्य सहनशीलता” दृष्टिकोण होगा।

Amit Shah News| डीपफेक वीडियो को बनाने और वायरल करने में अरुण रेड्डी की प्रमुख भूमिका

वहीं,पुलिस के मुताबिक डीपफेक वीडियो को बनाने और वायरल करने में अरुण रेड्डी की प्रमुख भूमिका है ।रेड्डी पर मोबाइल फोन से सूबूत मिटाने का भी आरोप है। दिल्ली पुलिस ने रेड्डी के मोबाइल फोन को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा है। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह भ्रम फैलाया जा रहा था कि अमित शाह ने एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को हटाने की बात कही।

Amit Shah News| अमित शाह ने इसका खंडन करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा था

अमित शाह ने इसका खंडन करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा था। उसके बाद एफआईआर दर्ज हुई। इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने भी तेलंगाना कांग्रेस के पांच सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। पांचों को हैदराबाद के ट्रायल कोर्ट ने दस-दस हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में जमीन मालिकों को बड़ी राहत! टाउनशिप में बेच सकेंगे जमीन, पर बेचने से पहले क्या है नया नियम जान लें?

Patna Township: पटना के पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के दायरे में आने वाली जमीनों की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटा दी गई है। हालांकि, जमीन बेचने से पहले मालिक को नगर विक#PatnaNews,#BiharDevelopment,#PatliputraTownship

बिहार बनेगा हरा-भरा- CM सम्राट चौधरी की मुहिम! जानें क्या है उनका बड़ा संदेश… ‘हरित बिहार’

Bihar Environment: बिहार पृथ्वी दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भविष्य के लिए पेड़ लगाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और 'हरित ब#BiharPrithviDiwas,#SamratChaudhary,#BiharEnvironment

बिहार STF को मिली बड़ी राहत G+5 इमारत! ₹63 करोड़ में बनेगा नया अत्याधुनिक मुख्यालय | पढ़िए – क्यों जरूरी है एकीकृत मुख्यालय- ...

Bihar STF: बिहार विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को जल्द ही पटना में एक अत्याधुनिक एकीकृत मुख्यालय मिलेगा। ₹63.11 करोड़ की लागत से बनने वाली G+5 इमारत में सभी अधिकारी और कर्मचारी#BiharSTF,#PatnaNews,#IntegratedHeadquarters

श्रावणी मेला पर रेलवे का तोहफा..दानापुर-भागलपुर स्पेशल! अब भीड़ की टेंशन खत्म, इन रूट्स पर चलेंगी ट्रेनें, देखें पूरा रूट और टाइम टेबल

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। अब दानापुर से भागलपुर और डीडीयू से गया के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेनें चलें#BiharNews,#ShravaniMela,#SpecialTrains