back to top
27 जून, 2024
spot_img

Darbhanga PM Modi Live| दरभंगा “राज” से Madhubani, Jhanjharpur, Samastipur, Ujiarpur तक “मैदान” साध गए पीएम मोदी

दरभंगा का राज मैदान उसी तेवर में था। चारों तरफ राजा की हवेली। ज्ञान की महक। पेड़ों के झुरमुट। सामने लाल किला की शान। दरभंगा सचमुच, विशाल भौगोलिक संपदा का विशिष्ट क्षेत्र है। यहां के लोगों का मिजाज, बिल्कुल भिन्न-अलग-थलग। चाहे सामने कोई भी हो। एक जिद है, जो दरभंगा के भीतर बसा है। यहां की रवानी में मिथिला की वो जिंदगानी है, जो माछ और मखान की प्रोटीन से युक्त है। नदियों, पोखरों की अठखेलियों से लबालब, बिल्कुल उताबलापन लिए। तभी तो, बार-बार इसी मातृभूमि पर उतरे पीएम मोदी के संदेश...चारों दिशाओं को साधती, एक नई राह चुनती रही हैं। जहां, इस बार दरभंगा में 17 लाख 74 हजार 289, झंझारपुर के 32 लाख 792 हजार, उजियारपुर के 15 लाख 69 हजार 392, समस्तीपुर के 16 लाख 79 हजार 30, मधुबनी के 30 लाख 14 हजार 211,मुजफ्फरपुर के 17 लाख 11 हजार 892 वोटर्स के मन में क्या है? पीएम मोदी ने आज दरभंगा राज मैदान से इसे साधने की पूरी कोशिश की। लोकसभा चुनाव 2014 और 2019। दोनों में ही राज मैदान से पीएम की सत्ता का खुलता द्वार। आज फिर से इसी द्वार-भंग से नई विसात को नवजोश दे गया। जहां से, पिछले दोनों ही चुनाव में सिर्फ दरभंगा ही नहीं, संपूर्ण मिथिलांचल में एनडीए को बड़ी कामयाबी मिली थी। समस्तीपुर, उजियारपुर, मधुबनी, झंझारपुर, सीतामढ़ी, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर लोकसभा से एनडीए की जीत ने देश के मिजाज को बिल्कुल बदल दिया था। वहीं, 2019 के चुनाव में मिथिलांचल की हवा कोसी और सीमांचल तक पहुंची थीं। नतीजा, एकमात्र सीट किशनगंज को छोड़कर सभी एनडीए की झोली में आ गई। दरअसल, राजनीति दरभंगा के रंगों में है। इसकी जमीं से बावस्त है। तभी तो, दरभंगा पूरे मिथिला को ही नहीं, बल्कि कोसी क्षेत्र के सुपौल और मधेपुरा को भी प्रभावित किए भला कहां मानता है...तभी तो पीएम मोदी के इससे पहले के संबोधन आज भी याद हैं, 'पान, माछ आ मखान सं समृद्ध अई गौरवशाली भूमि पर आबि क हम अहां सभ के प्रणाम करैत छी...

spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga PM Modi live। दरभंगा “राज” से Madhubani, Jhanjharpur, Samastipur, Ujiarpur तक “मैदान” साध गए पीएम मोदी| पीएम नरेंद्र मोदी आज दरभंगा में थे। राज मैदान में उन्होंने जनसंवाद किया। पीएम ने मंच से हाथ हिला कर दरभंगा के लोगों का अभिनंदन किया। पीएम ने मैथिली में अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा राजा जनक, सीता मैया के पावन मिथिला भूमि के नमन करए छी। मोदी ने भारत माता की जय और जय श्री राम भी कहा।

Darbhanga PM Modi Live| दरभंगा में विकास की धारा बह रही है।

कहा कि दरभंगा में विकास की धारा बह रही है। यहां एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, अमृत भारत ट्रेन और आधुनिक सड़कें यानी हर तरफ काम हो रहा है। दरभंगा एम्स की अड़चनों को भी दूर किया जा रहा है। दरभंगा में आईटी पार्क भी बना, जिसे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे। मिथिला में मखाना, लीची और आम खूब होता है। अच्छी सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर से इनका एक्सपोर्ट दुनियाभर में बढ़ेगा।

Darbhanga PM Modi Live| इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में इसी मैदान में पीएम की सभा हुई थी

इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में इसी मैदान में पीएम की सभा हुई थी। एक महीने के अंदर पीएम मोदी का 5वां बिहार दौरा है। लालू पर बरसे। कहा,2007 में बिहार के शहजादे (तेजस्वी यादव) के पिता (लालू) ने मुस्लिमों को आरक्षण में से निकालकर कोटा देने की मांग की थी। रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने रेलवे में मुसलमानों को कोटा देने की मांग की थी। ये एससी, एसटी, ओबीसी का हक छिनकर मुस्लिमों को देना चाहते हैं। धर्म के आधार पर आरक्षण कटेगा तो यादव, कुर्मी जैसे समाज का हक भी बंटेगा। पासवान, मुसहर, रविदास समाज के हक पर ये डाका डालने की फिराक में हैं।

यह भी पढ़ें:  सिमरी थाना में सबकुछ नहीं था दुरुस्त! जब पहुंचे SSP Jagunath Reddi, क्या देखा...'प्रशंसा या सजा!'

Darbhanga PM Modi Live| कांग्रेस ऐसा कानून बनाना चाहती है, जो आपके माता-पिता की संपत्ति को छिनना चाहती है

दिल्ली वाले शहजादे (राहुल गांधी) नई बात लेकर आए हैं। हमारे परिवार में माता-पिता मेहनत करके बचत करते हैं। बच्चों के लिए घर, गाड़ी, खेत खरीद कर रखते हैं। हर मां-बाप की ऐसी इच्छा रखती है। कांग्रेस ऐसा कानून बनाना चाहती है, जो आपके माता-पिता की संपत्ति को छिनना चाहती है। ये 55 फीसदी विरासत टैक्स का फतवा लेकर आना चाहते हैं। आपके मेहनत की कमाई ये लूटना चाहते हैं।

Darbhanga PM Modi Live| बाबा साहेब ने इसके खिलाफ खुलेआम वकालत की।

कहा कि लंबी चर्चा के बाद हमारा संविधान बना। बाबा साहेब आंबेडकर और राजेंद्र प्रसाद जैसे बड़े-बड़े विद्वानों ने धर्म के आधार पर आरक्षण पर लंबी चर्चा की। 77 साल पहले उन्होंने तय किया कि हमारे देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दे सकते हैं। देश को फिर से नहीं बांट सकते हैं। बाबा साहेब ने इसके खिलाफ खुलेआम वकालत की। पंडित नेहरू ने भी धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध किया था। अब हमारे गरीब एससी, एसटी और ओबीसी का कांग्रेस से मोह भंग हो गया है। कांग्रेस नेहरू की भावना के खिलाफ जा रही है और बाबा साहेब आंबेडकर की पीठ पर छुरा घोंप रही है। इस साजिश में आरजेडी भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।

Darbhanga PM Modi Live| कोरोना काल में बिहार के लोगों के साथ इंडी गठबंधन वालों ने गलत किया

उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह एक शहजादे (राहुल गांधी) हैं, उसी तरह पटना में भी एक शहजादे (तेजस्वी यादव) हैं। एक शहजादा पूरे देश को तो दूसरा पूरे बिहार को अपनी जागीर समझता है। कोरोना काल में बिहार के लोगों के साथ इंडी गठबंधन वालों ने गलत किया था। महाराष्ट्र समेत जिन राज्यों में इंडी गठबंधन की सरकार थी, वहां से बिहार के लोगों को भगा दिया गया। बिहार के लोगों को बसों में बैठाकर बीच रास्ते में छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Manish के बाद...बिरौल अनुमंडल को मिला सूर्य, चंद्रमा, अग्नि जैसा जाबांज, तेज-तर्रार SDPO...Prabhakar Tiwari

Darbhanga PM Modi Live| आज भारत ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। दस साल पहले भारत दुनिया की 11वें नंबर 

अपने शासनकाल की उपलब्धियों पर कहा कि आज भारत ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। दस साल पहले भारत दुनिया की 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थी। बीते 10 साल में हम पांचवें नंबर पर पहुंच गए। कोरोना काल में 100 साल के बाद बड़ा संकट आया था। दुनिया सोचती थी भारत बर्बाद हो जाएगा लेकिन उस समय हमने अपना सामर्थ्य दिखाया और देश उस संकट से बाहर निकला। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी और झंझारपुर के चुनावी माहौल को भी यहीं से गरमा दिया।

जरूर पढ़ें

Manish के बाद…बिरौल अनुमंडल को मिला सूर्य, चंद्रमा, अग्नि जैसा जाबांज, तेज-तर्रार SDPO…Prabhakar Tiwari

नेतृत्व, उम्मीद और शांति। यही है बिरौल के नए एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी का पहला...

बिहार के सरकारी शिक्षकों को बड़ी राहत! अब छुट्टी के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर

Bihar Teacher News: शिक्षकों के लिए अब छुट्टी लेना हुआ आसान, शिक्षा विभाग ने...

19858 Bihar Police के सिपाहियों के ट्रांसफर का रास्ता साफ! High Court ने हटाई रोक

पटना, देशज टाइम्स। बिहार पुलिस में 19858 सिपाहियों के तबादले पर लगी रोक को...

Darbhanga से Delhi-Mumbai तक बेशुमार काला साम्राज्य का अंत! पूर्व AIG अजय मिश्रा की ₹2.81 करोड़ की संपत्ति जब्त, Darbhanga के नयाटोला में बिल्डिंग...

दरभंगा से दिल्ली-मुंबई तक बेशुमार दौलत! पूर्व AIG की पूरी संपत्ति सरकार के हवाले...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें