spot_img

Rajasthan Road Accident News| सवाई माधोपुर एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 6 लोगों की मौत

spot_img
- Advertisement -

Rajasthan Road Accident News| सवाई माधोपुर एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ है। इसमें छह लोगों की मौत ऑन द स्पॉट हुई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों शव बुरी तरह चिपक गए। ऐसे में पुलिस को भी शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे का मंजर देख हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए।

- Advertisement -

Rajasthan Road Accident News| सवाईमाधोपुर जिले में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां​ हादसे में छह लोगों अनीता पत्नी मनीष शर्मा, संतोष पत्नी कैलाश शर्मा, कैलाश पुत्र राम अवतार शर्मा, पूनम पत्नी सतीश शर्मा, मनीष पुत्र रामावतार शर्मा और सतीश शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई।

- Advertisement -

Rajasthan Road Accident News| हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर, मृतकों में तीन महिलाएं, तीन पुरुष शामिल

हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सवाईमाधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र में हुआ। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। हादसे में दो बच्चे घायल हुए हैं। कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। सीकर से एक परिवार कार से रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर दर्शन करने जा रहा था। इसी दौरान रविवार सुबह 8 बजे बौंली थाना क्षेत्र में बनास पुलिया के पास हादसा कार को टक्कर अज्ञात वाहन ने मारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Special Train: गर्मी की छुट्टियों में बिहार-झारखंड के यात्रियों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

Rajasthan Road Accident News| शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है

वहीं, सड़क हादसे में घायल 6 साल के दीपाली शर्मा व 10 साल मनन शर्मा पुत्र मनीष शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जयपुर रैफर कर दिया। फिलहाल, दोनों घायल बच्चों का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मरने वाले लोगों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Rajasthan Road Accident News| बौंली थाना अधिकारी धर्मपाल के अनुसार

बौंली थाना अधिकारी धर्मपाल के अनुसार हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शवों को बड़ी मशक्कत करके बाहर निकाला गया। हादसे में घायल दो बच्चों को पहले बौंली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां से इन्हें जयपुर रेफर किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Cooperative Department: सहकारिता विभाग में 212 कर्मियों को मिला उच्चतर पदों का अस्थायी प्रभार, पटना में नई ऊर्जा का संचार

Cooperative Department: बिहार के सहकारिता विभाग ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है!...

Bihar Fraud Case: एनजीओ की आड़ में 3 करोड़ की ठगी, RLM नेता शेखपुरा से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ले गई अपने साथ

Bihar Fraud Case: बिहार की धरती पर एक और बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ...

Mamata Banerjee Resignation: मैं हारी नहीं हूं… नया बखेड़ा… बोली ममता बनर्जी…CM की कुर्सी नहीं छोड़ूंगी… बंगाल में मचेगा सियासी बवाल?

Mamata Banerjee Resignation: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी मुख्यमंत्री...

Darbhanga News: बिरौल: कमला बालन नदी में बच्ची की डूबने से मौत, घास काटते वक्त हुआ हादसा; परिवार में पसरा मातम

बच्ची की डूबने से मौत: बिरौल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...