spot_img

Darbhanga News: Ghanshyampur News: थाना के सामने से बाइक लेकर गुजरना पड़ा महंगा

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: Ghanshyampur News: घनश्यामपुर थाना के सामने से मंगलवार को बाइक लेकर गुजरना मारपीट के दो आरोपी को काफी महंगा पड़ गया। दरअसल, कहावत है, दुश्मन पीछे से वार करता है। यही यहां चरितार्थ हो गया। जहां, बाउर गांव में चैती दुर्गापूजा आयोजन के दौरान मारपीट की वारदात हुई थी। इसमें स्थानीय थाना में मारपीट कांड संख्या 101/24 दर्ज है। इसी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां…

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Darbhanga News| Ghanshyampur News| थाने के सामने से दोनों बाइक से जा रहे हैं। फिर क्या था?

जिस दूसरे पक्ष के साथ बाइक सवार लोगों ने मारपीट की थी, बताया जाता है कि उसी पक्ष या किसी ग्रामीण या फिर पुलिस की गुप्त सूचना तंत्र ने थाना को सूचित कर दिया। आपके थाने के सामने से दोनों बाइक से जा रहे हैं। फिर क्या था? पुलिस को बैठे बिठाए दोनों आरोपी हाथ लग गए। दोनों को तत्काल घनश्यामपुर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! मिले 10 नए IPS अधिकारी, जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी |विश्व वर्द्धन DARBHANGA

Darbhanga News| Ghanshyampur News| चैती दुर्गापूजा के दौरान आपसी विवाद में टकराए थे दोनों पक्ष

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष के बीच अदाबत आज की नहीं है। यह चैती दुर्गापूजा के दौरान की है जहां, बाउर गांव में दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष ज्योतिष यादव और दूसरा पक्ष जो आज धराया महेश्वर यादव के पुत्र शंकर यादव और गणेश यादव के पुत्र सुरेश यादव था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में खौफनाक वारदात! मुखिया प्रतिनिधि-शांति समिति सदस्य के सामने बदमाशों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Darbhanga News| Ghanshyampur News| पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

तत्काल, जैसे ही शंकर यादव और सुरेश यादव एक ही बाइक पर निकले। स्थानीय पुलिस को जानकारी मिल गई कि दोनों बाइक से थाना के सामने से गुजरने वाले हैं। तत्काल पुलिस ने मारपीट मामले के आरोपी सुरेश और शंकर को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Darbhanga News| Ghanshyampur News| शंकर और सुरेश को महंगी पड़ गई एक बाइक की सवारी

जानकारी के अनुसार, बाउर गांव में चैती दुर्गापूजा आयोजन के दौरान मारपीट की वारदात हुई थी। इसमें ज्योतिष यादव जख्मी हो गए थे। जख्मी ज्योतिष के पुत्र विजय यादव ने पिता की सेवा के साथ एक एफआईआर की कॉपी स्थानीय थाना में दर्ज कराई थी। इसमें शंकर और सुरेश नामजद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News |छोटे से गांव का लड़का! दरभंगा के अभिषेक ने दक्षिण अफ्रीका में किया ऐसा काम, अब हर कोई कर रहा सलाम

Darbhanga News| Ghanshyampur News| थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया

इस संबद्ध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ घनश्यामपुर थाना में मारपीट कांड संख्या 101/24 दर्ज कराया गया था। इसी मामले में पुलिस ने दो आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, थाना चौक से दोनों एक ही बाइक से जा रहे थे। तत्काल दोनों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे का बड़ा खुलासा | कैसे बनीं : ‘विदेशी नागरिक सोनिया गांधी थीं मारुति की MD और 50% हिस्सेदार’ | पढ़िए – ‘...

Nishikant Dubey: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए दावा किया है कि विदेशी नागरिक सोनिया गांधी 1970 के दशक में मारुति की MD और 50% हिस्सेदार थीं। उन्हो#NishikantDubey,#SoniaGandhi,#MarutiProject

Madhubani Murder |मधुबनी में अधजला शव | न्योता और फिर मौत का जाल ! बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मार डाला, परिवार...

Madhubani Murder: मधुबनी में एक 21 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है। बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। परिजनों ने अंग तस्करी की आशंका जताई है, पु#MadhubaniCrime,#BiharNews,#OrganTrafficking

दरभंगा में खौफनाक वारदात!Muzaffurpur गायघाट के JCB ड्राइवर की लाश लटकी मिली, परिवार बोला- ये हत्या है

Darbhanga Crime: दरभंगा के कमतौल में एक ईंट भट्ठे पर 28 वर्षीय जेसीबी ड्राइवर राजबली दास का शव उसकी अपनी ही जेसीबी से लटका मिला। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इसे#DarbhangaCrime,#BiharNews,#JCBDeath

नौबतपुर में मौत का मंजर! रॉन्ग साइड से आई सरकारी एम्बुलेंस ने ऑटो को रौंदा, 5 लोग चीखते रहे

Naubatpur Accident: पटना के नौबतपुर में शनिवार को एक सरकारी एम्बुलेंस ने रॉन्ग साइड से आकर ऑटो में सीधी टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में ऑटो सवार दो महिलाओं समेत चार लोग और एम्बुलें#NaubatpurAccident,#BiharNews,#RoadSafety