spot_img

Darbhanga News| Ghanshyampur News| बारिश, तेज हवा क्या डोली, 5 घंटे बिजली रानी गुल, Tension Full

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News| बारिश, तेज हवा क्या डोली, 5 घंटे गुल हो गई बिजली रानी। वैसे, दरभंगा में वैसे तो कमाबेश हर ग्रामीण इलाकों में यही स्थिति है, जहां बिजली विभाग थोड़ी सी बारिश या हल्की तेज हवा चलते ही बिजली गुल कर देती है। वह भी घंटों या फिर जहां उसकी जरूरत ना भी हो वहां भी हल्की बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्र अंधकार में डूब जाता है। लेकिन, कहीं-कहीं इस व्यवस्था की परेशानी अधिक हैं जहां, हल्की तेज हवा या थोड़ी सी रिमझिम बारिश क्या शुरू हुई बिजली रानी गुल हो जाती है। आज यही हुआ। पांच घंटे लोग बिना बिजली के रहे। गुस्सा तो स्वभाविक है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News| विभाग सुधरने को कतई तैयार नहीं

ताजा मामला, घनश्यामपुर प्रखंड का है। यहां विभाग सुधरने को कतई तैयार नहीं है। हल्की बारिश और तेज हल्का झोंका हवा का क्या शुरू हुआ बिजली पहले ही कट जाएगी। आकाश में मेघ छाए और बिजली गुल। यह स्थानीय बीमार है जिसपर विभाग का कोई नियंत्रण नहीं है या विभाग ने इसे गंभीर और स्थायी समस्या मान बैठा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 29 सितंबर मंगलवार को 32 इलाकों में सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली गायब! कहीं आपका इलाका भी तो नहीं?

Darbhanga News| Ghanshyampur News| बिजली बुधवार की पांच घंटे कटी रही

बिजली बुधवार की पांच घंटे कटी रही। इससे लोगों को ऑनलाइन आवेदन के साथ कई अन्य कामों में काफी परेशानी हुई। घर का सारा काम आजकल बिजली संचालित यंत्रों से होता है। सभी ठप पड़ गए। इससे लोगों को आक्रोश और नाराजगी दिखी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime कमतौल में बड़ी कार्रवाई: नाबालिग मजदूर को गुलामी से मिली मुक्ति, शराब माफियाओं पर भी चला डंडा!

Darbhanga News| Ghanshyampur News| स्थाई निदान आज तक नहीं हो सका है।

घनश्यामपुर से पोहदी बेला कई अन्य गांव से सब स्टेशन तक गए 33 हजार वोल्ट का तार पर कई जगह बांस, बबूल, आम एवं अन्य पेड़ की डाली सटा रहता है। इसके कारण हल्की बारिश में भी फॉल्ट लग जाता है। यह समस्या पुरानी है। इसका स्थाई निदान आज तक नहीं हो सका है।

Darbhanga News| Ghanshyampur News| समस्या दिनों दिन और गहराता जा रहा है

बिजली विभाग सुधार की बात कहकर सप्लाई व्यवस्था को बेहतर करने की बात तो करता है, लेकिन वास्तव में समस्या दिनों दिन और गहराता जा रहा है। प्रखंड के सभी ग्रामीण इलाकों में हल्की आंधी बारिश के बाद ही घंटों तथा कभी कभी रात भर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का सख्त आदेश: नाबालिग अपहरण, गोलीबारी, आगजनी के दोषियों को नहीं मिलेगी बेल!

Darbhanga News| Ghanshyampur News| पॉवर सब स्टेशन में आई छोटी-मोटी गड़बड़ी पर ध्यान नहीं

पॉवर सब स्टेशन में आई छोटी-मोटी गड़बड़ी पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण ही समस्या बड़ी होती जाती है। बरसात के दिनों में होनेवाली छोटी-मोटी खराबी भी ठीक नहीं हो पाती है। लगातार फॉल्ट, जंफर कटने, तार सटने, शॉर्ट लगने की समस्या बनी रहती है।

Darbhanga News| Ghanshyampur News| कनीय विद्युत अभियंता मदन मोहन दास ने बताया

बिजली विभाग के कनीय विद्युत अभियंता मदन मोहन दास ने बताया कि बरसात के दिनों में पेड़ की टहनी, बांस आदि तार पर गिर जाता है तथा इंसुलेटर गर्म रहने के बाद उस पर पानी पड़ने से क्रेक हो जाता है। इस कारण बिजली ट्रिप हो जाती है। वैसे लाइन में अभी काम कर रहा है जल्द की बिजली की सप्लाई चालू कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion