back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Bihar 4th Phase Lok Sabha Elections| दरभंगा प्रमंडल का Darbhanga और Samastipur…13 मई को मतदान, घमासान, फायर ब्रांड Bihar की 5 सीटें

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar 4th Phase Lok Sabha Elections| दरभंगा प्रमंडल की दो हॉट सीटें Darbhanga और Samastipur…। 13 मई को मतदान करेगा। इसको लेकर घमासान, फायर ब्रांड Bihar की 5 सीटें हैं जहां, लोकसभा की पांच सीटों पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। इसमें दरभंगा, समस्तीपुर के अलावे बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह, उजियारपुर से गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर, ललित यादव, मुंगेर से ललन सिंह और समस्तीपुर से शाम्भवी चौधरी, प्रिंस राज चुनाव मैदान में विपक्षी उम्मीदवारों को पटखनी देने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।

- Advertisement -

Bihar 4th Phase Lok Sabha Elections|दरभंगा में गोपालजी की टक्कर ललित से

दरभंगा लोकसभा सीट पर भाजपा के सीटिंग सांसद गोपाल जी ठाकुर की टक्कर राजद के ललित यादव से है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर को चुनाव लड़ाया। भाजपा को उम्मीदवार बदलने का फायदा ये हुआ कि उसके वोट में 22.61 प्रतिशत का इजाफा हुआ। गोपाल जी ठाकुर ने राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी को 2,67,979 मतों के अंतर से हराया। गोपाल जी को 5,86,668 मत मिले और अब्दुल बारी सिद्दकी को 3,18,689 वोट।

- Advertisement -

Bihar 4th Phase Lok Sabha Elections| समस्तीपुर में एनडीए के दो मंत्रियों का खानदान, आमने-सामने

इसके अलावा चौथे चरण में समस्तीपुर लोकसभा सीट पर भी मतदान है। यहां पर एनडीए की ओर से एलजेपीआर की शांभवी चौधरी मैदान में हैं, जो बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं। वहीं, इंडी एलायंस की ओर से कांग्रेस के सन्नी हजारी मैदान में हैं, जो बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Vande Mataram: अब हर सरकारी कार्यक्रम और स्कूल में राष्ट्रगान से पहले बजेगा वंदे मातरम, जानिए गृह मंत्रालय के नए गाइडलाइन

Bihar 4th Phase Lok Sabha Elections| उजियारपुर में प्रतिष्ठा दांव पर

भाजपा के लिए उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र काफी प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। यहां गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की टक्कर राजद सुप्रीमो के करीबी और पूर्व मंत्री आलोक मेहता से है। भाजपा के उम्मीदवार नित्यानंद राय पिछले 10 साल से उजियारपुर पर जीत का झंडा फहराए हुए हैं। अब उन्हें यहां से जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौती है।

Bihar 4th Phase Lok Sabha Elections| नित्यानंद राय के सामने कठिन चुनौती

पहली बार नित्यानंद राय वर्ष 2014 में उजियारपुर से चुनाव लड़े और जीते भी। नित्यानंद राय को तब 3,17,352 वोट मिले और राजद के आलोक मेहता को 2,56,839 मत। दूसरी बार वर्ष 2019 में भाजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय की टक्कर रालोसपा के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा से हुई। तब वे 2,71,278 मतों के अंतर से जीते। नित्यानंद राय को 5,43,906 वोट मिले थे। और उपेंद्र कुशवाहा को 2,66,628 मत।

Bihar 4th Phase Lok Sabha Elections| मुंगेर ललन और  अनीता, टक्कर कांटे का

इसी तरह मुंगेर लोकसभा सीट पर एनडीए की ओर से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मैदान में हैं। इनका मुकाबला राजद की अनीता देवी से हैं, जो अशोक महतो की पत्नी हैं।

Bihar 4th Phase Lok Sabha Elections| बेगूसराय, फ्रॉयर ब्रांड के सामने साख की चुनौती

भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह की इस बार सीधी टक्कर सीपीआई के अवधेश राय से है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में गिरिराज सिंह ने त्रिकोणीय मुकाबले में काफी मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। तब गिरिराज सिंह ने सीपीआई के कन्हैया कुमार को 2,77,278 मतों से हराया था। गिरिराज सिंह को 6,92,193 वोट मिले थे और कन्हैया कुमार को 2,69,976 मत। राजद के तनवीर हसन तीसरे नंबर पर थे और उन्हें 1,98,233 लोगों ने मतदान किया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 12 फरवरी 2026 का शुभ-अशुभ समय और गुरु पूजन विधि

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष में पंचांग का विशेष महत्व है, जो दैनिक जीवन...

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें