spot_img

Darbhanga News| Jale News| ननिहाल आए 4 साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत, जाले मलिकपुर से मब्बी बेलौना तक मचा कोहराम

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Jale News| ननिहाल आए 4 साल के मासूम सिधांशु की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। मौत की खबर से जाले मलिकपुर से मब्बी बेलौना तक कोहराम मचा है। जहां, इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा जिले के जाले से है। जहां, ननिहाल कछुआ पंचायत के मलिकपुर आए चार साल के मासूम सिधांशु की मौत हो गई है। सुधांशु अपनी मां रिंकू देवी के साथ मब्बी थाना क्षेत्र के बेलौना गांव से अपने नाना राम विनय शर्मा के घर मलिकपुर गांव आया था।

- Advertisement -

Darbhanga News|Jale News| 25 अप्रैल को शादी में शामिल होने मलिकपुर आया था सिधांशु

जहां, रामविनय शर्मा के चार वर्षीय नाती सिधांशु राज की स्थानीय तालाब में डूबने से मौत हो गई है। मौत के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा है। वहीं, शव को डीएमसीएच में अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन शव को लेकर मब्बी थाना क्षेत्र के बेलौना गांव पहुंचकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।सिधांशु अपनी मां के साथ ननिहाल पिछले 25 अप्रैल को अपनी मौसी की शादी में शामिल होने मलिकपुर आया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

Darbhanga News| Jale News| तालाब किनारे खेल रहे थे बच्चे, पहुंचा सिधांशु, पैर फिसला, गिरा…मौत

जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे तालाब किनारे खेल रहे थे। इस दौरान सिधांशु भी वहां पहुंच गया। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। और, वह गहरे तालाब में डूब गया। बाद में इसकी जानकारी मिलने के बाद भी वहां खेल रहे बच्चों ने शोर नहीं मचाया। उल्टा वहीं बैठकर रोने लगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों का बिजली बिल क्यों आया इतना ज्यादा? NBPDCL ने बताई असली वजह!

Darbhanga News| Jale News| …और बदहवास नाना रामविनय शर्मा कूद पड़े तालाब में

रोने की आवाज पर वहां पहुंची एक महिला ने जब पूछा तो बच्चों ने बताया कि सिधांशु पानी में डूब गया है। इसके बाद शोर मच गया। स्थानीय लोगों के अलावे स्वयं जानकारी मिलते ही नाना राम विनय शर्मा तालाब में उतर गए। तत्काल सिधांशु को वहां से बाहर निकाला। मगर, तब तलक देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News असली हकदार फूस में | PM आवास योजना पर बड़ा सवाल: पक्के मकान वाले मालामाल, गरीब वंचित! | पढ़िए - चौंकाने वाला खुलासा

Darbhanga News| Jale News| डीएमसीएच ले गए,मगर तबतलक हो चुकी थी देर

तत्काल, परिजन सिधांशु को लेकर डीएमसीएच गए। लेकिन, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां से सभी शव लेकर जैसे ही घर लौटे। लोगों की भीड़ जुट गई थी। मौके पर पहुंची जाले थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए फिर अंत्यपरीक्षण के लिए डीएमसीएच भेज दिया। बाद में अत्यंपरीक्षण के बाद शनिवार को  बेलौना गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है। मां,रिंकू देवी रह-रहकर बेहोश हो रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion