Bihar Politics: Bihar News: Bihar Congress News: देश में खोटे सिक्के, धन कुबेरों को आगे नहीं ले जा पाऊंगा… सॉरी…। Bihar Congress की रीढ़ Vinod Sharma और Arvind Thakur ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हाथ का साथ छोड़ दिया है। वह भी ऐन मौके पर जब, बिहार में कांग्रेस के प्रचार का जिम्मा संभालें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) आज शनिवार को बिहार में हैं।
[the_ad id=”116701″]
Bihar Congress News| पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं
ऐन मौके पर, बिहार में चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा और अरविंद ठाकुर (Bihar Congress state spokesperson Vinod Sharma and Arvind Thakur resigned from all the posts of the party) ने पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। इस दौरान दोनों नेताओं ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विनोद शर्मा ने कहा है कि राष्ट्रहित और राज्य हित में दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।
[the_ad id=”116701″]
Bihar Congress News| चौथे चरण की वोटिंग से पहले बिहार कांग्रेस को झटका
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग से पहले बिहार कांग्रेस को झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पार्टी का हाथ छोड़ दिया है। उन्होंने शनिवार को इससे संबंधित एक पत्र पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी भेज दिया है, जिसमें पार्टी छोड़ने के कई कारण गिनाए हैं।
[the_ad id=”116701″]
Bihar Congress News| प्रवक्ता विनोद शर्मा ने खड़गे को लिखे पत्र में कहा
प्रवक्ता विनोद शर्मा ने खड़गे को लिखे पत्र में कहा है कि कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा प्रवक्ता एवं सह संयोजक मीडिया भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पद से इस्तीफा देता हूं। उन्होंने कारणों का जिक्र करते हुए लिखा है कि बिहार में कांग्रेस पार्टी ने जंगलराज पार्ट-2 की शुरुआत के लिए राजद के सामने घुटने टेक दिए तथा भारत तेरे सौ-सौ टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले को दिल्ली से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया।
[the_ad id=”116701″]
Bihar Congress News| सोनिया गांधी, राहुल गांधी…
विनोद शर्मा ने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी का वर्तमान नेतृत्व (सोनिया गांधी, राहुल गांधी) पूरे देश में खोटे सिक्के और धन कुबेरों को आगे बढ़ाना चाहता है, जिससे पार्टी पूरी तरह से समाप्त हो रही है। इसकी वजह से मैं प्राथमिक सदस्यता सहित सभी सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।
[the_ad id=”116701″]
Bihar Congress News| कांग्रेस ने बिहार में जंगलराज-2 की शुरुआत के लिए आरजेडी के सामने घुटने टेक दिए
इस दौरान विनोद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रहित और राज्यहित में दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। कांग्रेस ने बिहार में जंगलराज-2 की शुरुआत के लिए आरजेडी के सामने घुटने टेक दिए हैं। भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले को दिल्ली में लोकसभा का उम्मीदवार बनाया जा रहा है। कांग्रेस पूरे देश में खोटे सिक्के और धन कुबेरों को आगे बढ़ाना चाहती है। यही वजह है कि कांग्रेस पूरी तरह से समाप्त हो रही है।
[the_ad id=”116701″]
Bihar Congress News| समर्पित कार्यकर्ता की उपेक्षा के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं
वहीं कांग्रेस नेता अरविंद कुमार ठाकुर ने भी इस्तीफा देने के साथ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राम मंदिर, जनसंख्या असंतुलन, सम्पत्ति बंटवारा आदि पर जन भावना के प्रतिकूल सोच एवं समर्पित कार्यकर्ता की उपेक्षा के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।
[the_ad id=”116701″]





